वार्न की आलोचना के बावजूद टीम में शामिल स्टार्क और ल्योन एशेज में अपने जलवे दिखाएंगे: रोजर्स

सिडनी: विक्टोरिया के मुख्य कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर क्रिस रोजर्स ने कहा कि एशेज सीरीज के लिए टीम में मिशेल स्टार्क और नाथन ल्योन को शामिल करने की आलोचना कर शेन वार्न ने फिर से हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी आठ दिसंबर से गाबा में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी काबिलियत साबित करेंगे। स्पिन के दिग्गज शेन वार्न ने हाल ही में दुबई में हुए आईसीसी टी20 विश्व कप में प्रदर्शन के बाद टीम में स्टार्क के शामिल किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता था। टीम के गेंदबाज स्टार्क ने फाइनल में बिना विकेट लिए चार ओवर में 60 रन दिए थे।

रोजर्स ने शुक्रवार को 1170 सेन ब्रेकफास्ट पर कहा, “वार्न सुर्खियों में रहना चाहते है इसलिए वे इस तरह की आलोचना करते रहते हैं, नहीं तो कौन जानता है कि वार्न के पास क्या जानकारी है।”

पिछले सीजन में ऑफ स्पिनर ल्योन ने सात पारियों में 55 की औसत से केवल नौ विकेट लिए थे। 2016-17 की घरेलू सीरीज में उनका थोड़ा खराब प्रदर्शन रहा था।

वॉर्न ने फॉक्स क्रिकेट पर गुरुवार को कहा, “अगर वह पिछले सीजन की तरह गेंदबाजी करते है, तो आपको टीम में बहुत जल्दी बदलाव करना होगा।”

रोजर्स ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति को ल्योन का समर्थन करना चाहिए, जो 400 विकेट पूरा करने में एक विकेट दूर हैं। रोजर्स ने कहा, मैं नहीं मानता कि नाथन ल्योन को एक सीरीज के बीच में हटा दिया जाएगा। वार्न लेग स्पिनर मिच स्वेपसन को शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

रोजर्स ने भी स्टार्क के लिए अपना समर्थन घोषित किया, जिन्होंने भारत के खिलाफ सीरीज में 40 की औसत से 11 विकेट लिए। दूसरी ओर, वार्न पहले एशेज टेस्ट के लिए झे रिचर्डसन का समर्थन कर रहे थे। रोजर्स ने कहा, “एक बड़ी सीरीज में रिचर्डसन को भी मौका दिया जाएगा।”

–आईएएनएस

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

आईपीएल 2026: ‘गुजरात का दिल, शुभमन गिल,’ एसआरएच के खिलाफ जीटी को सपोर्ट करने पहुंचे फैंस, कप्तान से उम्मीदें

अहमदाबाद । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 56वां मैच मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। फैंस भारी...

आईपीएल 2026: एमआई के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

रायपुर । 'आईपीएल- 2026' के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हो रही है। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम...

‘हैरान और दुखी हूं’, विराट कोहली ने अमनप्रीत सिंह गिल के असामयिक निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली । भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेल चुके मध्यम गति के तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का बुधवार को 36 साल की...

editors

Read Previous

कोविड के कारण मेरे बाल झड़ गए: ड्रेक

Read Next

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया महिला टीम घोषित

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com