सिद्धू को पंजाब में पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे सकती है कांग्रेस

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस को अगले साल होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू के के रूप में नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की संभावना है। सिद्धू के साथ ही प्रदेश में दो अन्य कार्यकारी अध्यक्ष होने की भी उम्मीद है। कांग्रेस एक दलित और एक उच्च वर्ग से संबंध रखने वाले हिंदू को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने के विचार पर काम कर रही है। कार्यकारी अध्यक्ष के लिए राज कुमार वेरका और संतोख चौधरी के नामों पर विचार किया जा रहा है, क्योंकि दोनों दलित हैं और अकाली दल-बसपा गठबंधन के प्रभाव का मुकाबला कर सकते हैं।

हिंदू समुदाय से एक कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का उद्देश्य समीकरण को अच्छे से संतुलित करना हो सकता है और इस दिशा में काम करते हुए पार्टी विजय इंदर सिंगला को एक और कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त कर सकती है। इतना ही नहीं, पार्टी चुनाव से पहले राज्य में मंत्रिमंडल में फेरबदल करने और राज्य में दलित समुदाय को अधिक प्रतिनिधित्व देने पर विचार कर रही है।

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि इसमें कुछ समय लग सकता है, लेकिन राज्य में समीकरण को संतुलित करने के लिए पार्टी सिद्धू को एक प्रमुख पद पर नियुक्त करने के फामूर्ले पर काम कर रही है, जबकि अमरिंदर सिंह पहले ही कह चुके हैं कि वह आलाकमान का जो भी फैसला होगा, उसका पालन करेंगे।

रावत ने कहा, पार्टी दो कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति के फामूर्ले पर काम कर रही है और चुनाव मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, सूत्रों का कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू को उनकी टीम में दो कार्यकारी अध्यक्षों के साथ पार्टी के राज्य प्रमुख का पद मिलने की संभावना है और अमरिंदर सिंह चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेंगे।

आधिकारिक घोषणा जल्द ही होने वाली है।

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद फॉमूर्ला तैयार किया गया है।

क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू, जिन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावती तेवर दिखाए हैं, ने हाल ही में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी से मुलाकात कर राज्य में राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की थी।

पंजाब कांग्रेस में मुद्दों को सुलझाने के लिए गठित पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। अमरिंदर सिंह और सिद्धू सहित राज्य के अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखने के लिए समिति के सदस्यों से मुलाकात की थी।

–आईएएनएस

‘विपक्ष को 2029 में महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा’, संविधान संशोधन बिल गिरने पर अमित शाह

नई दिल्ली । लोकसभा में शुक्रवार को संविधान का 131वां संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका। मतदान के दौरान बिल के पक्ष में 298 सांसदों ने वोट किया, जबकि 230...

ट्रंप ने दिल्ली के एलजी तरनजीत संधू को दी बधाई, भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को सराहा

वाशिंगटन । पूर्व आईएफएस अधिकारी तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए उपराज्यपाल होंगे। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक पोस्ट शेयर किया,...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है: सीएम सम्राट चौधरी

पटना | बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया...

महिला आरक्षण बिल के साथ परिसीमन जोड़ना पश्चिम बंगाल को बांटने की साजिश: सीएम ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण संशोधन बिल से जुड़े...

मुस्लिम महिलाओं के समान उत्तराधिकार अधिकारों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के उत्तराधिकार अधिकारों से जुड़े एक अहम मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह मामला शरीयत आधारित...

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने स्मार्ट गवर्नेंस के लिए 4 डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए

इंफाल । मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने गुरुवार को राज्य में शासन और सेवा वितरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चार डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए। मुख्यमंत्री कार्यालय...

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के सांसदों ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल, कहा-पहले जनगणना कराएं फिर परिसीमन

नई दिल्ली । नारी वंदन शक्ति अधिनियम और प्रस्तावित परिसीमन को लेकर संसद के भीतर और बाहर सियासी घमासान तेज हो गया है। एक ओर जहां सत्ता पक्ष इसे ऐतिहासिक...

टीसीएस विवाद के बाद, इन्फोसिस ने पुणे ऑफिस में उत्पीड़न को लेकर सोशल मीडिया पर लगे आरोपों को खारिज किया

नई दिल्ली । टीसीएस के नासिक ऑफिस में महिलाओं के शोषण को लेकर लगे आरोपों के बाद, आईटी कंपनी इन्फोसिस ने सोशल मीडिया पर लगे उन आरोपों को खारिज दिया...

पीएम मोदी ने की ऑस्ट्रियाई चांसलर से बात, व्यापार, निवेश और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर सहयोग बढ़ाने पर फोकस

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर ने गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में एक द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में...

महिला आरक्षण बिल पर भिड़े अमित शाह और अखिलेश, ओम बिरला को करना पड़ा हस्तक्षेप

नई दिल्ली । लोकसभा में गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच तीखी बहस देखने को मिली। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर अखिलेश...

‘जनता के साथ धोखा’, राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल के समय पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला...

झारखंड कैबिनेट: बगैर नक्शे के बने मकान होंगे नियमित, राज्यकर्मियों के डीए में 5 से 8 प्रतिशत वृद्धि

रांची । झारखंड कैबिनेट ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहरी क्षेत्रों में स्वीकृत नक्शों के बगैर बने मकानों के नियमितीकरण के लिए बहुप्रतीक्षित...

editors

Read Previous

उपचुनाव : हिमाचल, राजस्थान में कांग्रेस, बंगाल में तृणमूल और पूर्वोत्तर में राजग का परचम लहराया

Read Next

सूखी आंखें, डिजिटल स्क्रीन स्ट्रेन, परिपक्व मोतियाबिंद के बढ़ रहे हैं मामले

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com