यूपी में सरकार भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से नहीं, विकासवाद से चल रही है:प्रधानमंत्री

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से नहीं विकासवाद से चल रही है। इस वजह से आज यूपी में जनता की योजनाओं का लाभ सीधा जनता को मिल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बीएचयू के मैदान से बटन दबाकर करीब 1500 करोड़ की 280 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री की आज की सौगातों में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन भी शामिल है। इस दौरान उन्होंने यूपी सरकार की जमकर तारीफ की है। नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि यूपी के लिए पहले भी योजनाएं तैयार होती थीं, लेकिन 2017 से पहले लखनऊ से रोड़ा लग जाता था। मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद हर काम को संभालते हैं। वह हर काम पर बारीकी से नजर रखते हैं और काशी से लेकर पूरे प्रदेश में हो रहे कामों की निजी तौर पर निगरानी करते हैं। यूपी में सरकार भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से नहीं विकासवाद से चल रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि काशी के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्च र में आज कुछ और कड़ियां जुड़ रही हैं। आज महिलाओं और बच्चों की चिकित्सा से जुड़े नए अस्पताल काशी को मिल रहे हैं। इसमें से 100 बेड की क्षमता बीएचयू में और 50 बेड जिला अस्पताल में जुड़ रहे हैं।

मोदी ने कहा कि अभी यूपी में करीब 550 ऑक्सीजन प्लांट्स बनाने का काम तेजी से चल रहा है। आज बनारस में 14 ऑक्सीजन प्लांट्स यहां लोकार्पण भी किया गया है। काशी नगरी आज पूर्वांचल का बहुत बड़ा मेडिकल हब बन रही है। जिन बीमारियों के इलाज के लिए कभी दिल्ली और मुंबई जाना पड़ता था, उनका इलाज आज काशी में भी उपलब्ध है।

उन्होंने कहा, “आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में कोरोना की सबसे ज्यादा टेस्टिंग करने वाला राज्य है। आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन करने वाला राज्य है। साफ-सफाई और स्वास्थ्य से जुड़ा जो इंफ्रास्ट्रक्च र यूपी में तैयार हो रहा है। आज यूपी में गांवों के स्वास्थ्य केंद्र हों, मेडिकल कॉलेज हों, एम्स हो, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्च र में अभूतपूर्व सुधार हो रहा है।”

मोदी ने कहा, “देश का सबसे बड़ा प्रदेश जिसकी आबादी दुनिया के दर्जनों बड़े-बड़े देशों से भी ज्यादा हो, वहां कोरोना की दूसरी लहर को जिस तरह यूपी ने संभाला, कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका, वो अभूतपूर्व है। मैं काशी के अपने साथियों का, यहां शासन-प्रशासन से लेकर कोरोना योद्धाओं की संपूर्ण टीम का विशेष रूप से आभारी हूं। आपने दिन-रात जुटकर जिस प्रकार काशी में व्यवस्थाएं खड़ी कीं, वो बहुत बड़ी सेवा है।”

उन्होंने कहा, “बीते कुछ महीने हम सभी के लिए बहुत मुश्किल भरे रहे हैं। कोरोना वायरस के बदले हुए और खतरनाक रूप ने पूरी ताकत के साथ हमला किया था। लेकिन काशी सहित, यूपी ने पूरे सामथ्र्य के साथ इतने बड़े संकट का मुकाबला किया।”

–आईएएनएस

ईरान परमाणु हथियार बनाने की सीमा से कुछ हफ्ते दूर, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका की सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी की सुनवाई में अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ईरान हथियार बनाने योग्य यूरेनियम संवर्धन से बस कुछ हफ्ते दूर है। ऊर्जा मंत्री...

कीर स्टार्मर के खिलाफ बढ़ी बगावत, नेतृत्व चुनौती पर पीएम बोले- ‘लेबर पार्टी में फैल जाएगी अराजकता’

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने स्थानीय चुनावों में खराब नतीजों के बाद सत्ता पर मंडराते खतरे के बीच बगावत करने वाले नेताओं को कड़ी चेतावनी दी है।...

ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बताया महान नेता, बोले-आपके साथ होना सम्मान की बात

बीजिंग । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं। बैठक शुरू होने से पहले दोनों नेताओं ने ओपनिंग रिमार्क दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति...

यूक्रेन में युद्ध का अंत बहुत करीब : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच समझौते की संभावना अब काफी करीब दिखाई दे रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि...

कुवैत में घुसपैठ के आरोप को ईरान ने बताया ‘बेबुनियाद और अस्वीकार्य’

तेहरान । ईरान ने कुवैत के उस आरोप को सिरे से खारिज किया है जिसमें उसने कहा था कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के कुछ सदस्यों ने कुवैती इलाके में...

कराची में पाबंदियों के बावजूद ‘औरत मार्च’ में जुटी भीड़, अध‍िकारों को लेकर उठाई आवाज

कराची । पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से कराची में 'औरत मार्च' पर पाबंदियां लगाए जाने के बावजूद, सैकड़ों लोग सी-व्यू पर इकट्ठा हुए, ताकि उन मुद्दों पर आवाज उठाई जा...

तमिलनाडु : विजय सरकार ने ज्योतिषी की ओएसडी के तौर पर नियुक्ति रद्द की

चेन्नई । नवगठित 'तमिलगा वेट्री कजगम' (टीवीके) सरकार के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी की बात यह रही कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के निजी ज्योतिषी, रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल की,...

अफ्रीका सीडीसी और डब्ल्यूएचओ ने किया हंतावायरस के लिए पूरी तैयारी करने का आह्वान

अदीस अबाबा । अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्वास्थ्य अधिकारियों और आम जनता से सतर्क रहने और हंतावायरस निगरानी उपायों को...

कैद में पाकिस्तान के पूर्व पीएम, बहनों को भाई इमरान खान से मिलने की फिर नहीं मिली इजाजत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पूर्व वजीर-ए आजम (प्रधानमंत्री) और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के संस्थापक इमरान खान की बहनों को एक बार फिर पुलिस ने मिलने...

वैश्विक संकट के दौर में भी भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूती: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती दिखा रही है। उन्होंने...

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच चीन पर खाद और अनाज की जमाखोरी का आरोप : रिपोर्ट

नई दिल्ली । विश्व बैंक के पूर्व अध्यक्ष डेविड मालपास ने कहा क‍ि चीन को अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से पैदा हुए वैश्विक खाद्य और उर्वरक संकट को कम करने...

पाकिस्तान: केपी में धमाका, 7 की मौत और 23 घायल

पेशावर । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित लक्की मरवत की सराय नौरंग तहसील में मंगलवार को एक जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में दो पुलिसकर्मियों समेत 7 लोगों की मौत...

editors

Read Previous

गोरखपुर में जल्द ही मिलेगा ‘आरोग्य वन’

Read Next

सीबीआई ने हथियार लाइसेंस मामले में जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर की तलाशी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com