कमलनाथ ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, उपचुनाव परिणामों पर चर्चा

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर राजनीतिक स्थिति और मध्य प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उपचुनाव के नतीजों के बाद इस बैठक का महत्व बढ़ गया है, जिसमें पार्टी ने कुछ राज्यों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

अगले साल की शुरुआत में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तर प्रदेश में अपना आधार मजबूत करने की कोशिश कर रही है। पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा के खिलाफ एक गंभीर चुनौती पेश करने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस ने जिन राज्यों में 30 अक्टूबर को उपचुनाव हुए थे, वहां के सभी यूनिटों के प्रमुखों एवं प्रभारियों से पार्टी के प्रदर्शन पर रिपोर्ट भेजने को कहा है।

कांग्रेस ने राज्यों में उपचुनाव के नतीजों और जीत-हार के कारणों का विस्तृत विश्लेषण करने पर जोर दिया है।

कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार को इस संबंध में एक पत्र जारी किया।

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों और एक संसदीय सीट पर जीत हासिल की है। इसके अलावा पार्टी को राजस्थान में दो विधानसभा उपचुनाव और मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एक विधानसभा उपचुनाव में भी जीत मिली है।

हालांकि कांग्रेस असम, मेघालय, मिजोरम, बिहार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के सभी विधानसभा उपचुनाव हार गई है। पार्टी मध्य प्रदेश तथा दादरा और नगर हवेली के संसदीय उपचुनाव में भी जीत हासिल नहीं कर पाई।

–आईएएनएस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

editors

Read Previous

कार्रवाई के कारण का खुलासा नहीं किए जाने पर वादी को मुकदमा नहीं चलाने दे सकते : सुप्रीम कोर्ट

Read Next

डेल्टा प्लस पर वैक्स प्रभावशीलता के परीक्षण के परिणाम जल्द ही

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com