टी20 वर्ल्ड कप : दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया

अबू धाबी, 2 नवंबर (आईएएनएस)| आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में यहां शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 18.2 ओवरों में 10 विकेट खोकर 84 रन बनाए थे। इसके जवाब में रनों का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 13.3 ओवरों में 4 विकेट गंवा कर लक्ष्य को पूरा कर लिया। कप्तान टेम्बा बावुमा (31) ने टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं, बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। महेदी हसन और नसुम अहमद को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 33 रन बनाए। इस दौरान, क्विंटन डी कॉक (16), रीजा हेंड्रिक्स (4) और रस्सी वैन डेर डूसन (22) रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आए एडेन मार्करम (0) भी जल्दी पवेलियन लौट गए। डेविड मिलर (5) और कप्तान बावुमा ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 28 गेंदों में 31 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही, उन्होंने पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 28 रन जोड़े। इस दौरान, मोहम्मद नईम (9), सौम्या सरकार (0) और मुशफिकुर रहीम (0) रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आए कप्तान महमूदुल्लाह (3) रन जोड़कर मार्करम की गेंद पर पवेलियन लौट गए। वहीं, अफिफ हुसैन (0) भी आए और चलते बने। इस बीच, टीम का विकेट लगातार गिरने लगा। सलामी जोड़ी के रूप में आए लिंटन दास अकेले डटे रहे और रन बनाते चले गए। इस प्रकार बांग्लादेश ने 9 ओवरों में 5 विकेट पर 35 रन बना चुकी थी।

इसके बाद, दास भी एक चौके की मदद से 36 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए। सातवें और आठवें स्थान पर आए शमीम हुसैन और महेदी हसन ने टीम का स्कोर कुछ आगे बढ़ाने में कायमाब हुए। जिससे टीम का स्कोर का 15 ओवरों में 62 रन पर पहुंच गया। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश के खिलाड़ी घुटने टेकते नजर आए। इस दौरान, हसन ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 25 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए। तस्कीन अहमद (3) और नसुम अहमद (0) रनों के बदौलत टीम 84 रन पर ऑल आउट हो गई।

मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से कसिगो रबाडा और एनरिक नॉर्टजे ने सबसे ज्यादा तीन-तीन सफलताएं अपने नाम की। वहीं, तबरेज शम्सी को दो विकेट मिले, जबकि ड्वेन प्रिटोरियस को एक विकेट मिला।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

editors

Read Previous

मप्र में शत-प्रतिशत आबादी को जल्दी ही लग जाएगा कोरोना वैक्सीन का पहला डोज

Read Next

काबुल की सड़कों पर झंडे के साथ दिखे तालिबानी आतंकवादी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com