यूजीसी नेट परीक्षाएं अब 20 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)| यूजीसी नेट 2021 की परीक्षाएं अब 20 नवंबर से 5 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की जाएंगी। पहले ये परीक्षाएं इसी महीने आयोजित की जानी थी। एक आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की परीक्षा निदेशक डॉ. साधना पराशर ने बताया कि यूजीसी नेट परीक्षा के लिए अब नया शेड्यूल जारी किया गया है। इस नए शेड्यूल के तहत यूजीसी नेट की परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू होगी। ये परीक्षाएं 21, 22, 24, 25, 26, 29 और 30 नवंबर को भी जारी रहेंगी। दिसंबर के महीने में ये परीक्षाएं 1, 3, 4 और 5 दिसंबर को ली जाएंगी।

दिसंबर 2020 और जून 2021 की परीक्षा के लिए जिन छात्रों ने आवेदन किया था, वे सभी छात्र इन तिथियों को परीक्षा दे सकेंगे।

मौजूदा शैक्षणिक वर्ष में कई बार यूजीसी नेट की परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया गया है। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं के साथ तिथियों के टकराव के संबंध में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के कई अनुरोध प्राप्त हुए हैं। इन्हीं अनुरोधों हो को देखते हुए यूजीसी नेट परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ा था।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दिसंबर 2020 और इस वर्ष जून की यूजीसी नेट परीक्षा एक साथ आयोजित करने का निर्णय लिया है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक के अनुसार, कई उम्मीदवारों का कहना था कि विभिन्न राज्यों में अलग अलग पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं एवं विश्वविद्यालय की दाखिला परीक्षाओं की तारीखों का टकराव यूजीसी नेट परीक्षा के साथ हो रहा था। इसी के मद्देनजर अक्टूबर में तय की गई यूजीसी नेट परीक्षा को स्थगित करना पड़ा था।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पहले यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर से करने का फैसला किया था। इसके बाद 6 अक्टूबर की परीक्षा डेट में बदलाव किया गया। यूजीसी ने नेट की नई तारीख 17 अक्टूबर तय की गई। ये परीक्षाएं इसी वर्ष 17 से 25 अक्टूबर के बीच की जानी थी। हालांकि 17 से 25 अक्टूबर के बीच आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं भी स्थगित करनी पड़ीं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अब नया शेड्यूल जारी किया है, जिसके तहत यूजीसी नेट की परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू की जा रही हैं।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

editors

Read Previous

‘सर गारफील्ड सोबर्स अवार्ड’ की लिस्ट में जो रूट और केन विलियमसन का नाम शामिल

Read Next

एशेज : आस्ट्रेलियाई स्पिनर स्वेपसन को एससीजी में मिल सकता है मौका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com