सचिव ने पर्यटन स्थलों वाले 8 राज्यों को चेताया, दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने शनिवार को पर्यटन स्थलों और हिल स्टेशनों वाले आठ राज्यों को सतर्कता बरतते हुए वायरस के प्रसार से बचने के लिए सख्त कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने को कहा। केंद्रीय गृह सचिव भल्ला ने यहां आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें हिल स्टेशनों और पर्यटन स्थलों पर कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकारों द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की समीक्षा की गई।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोविड-19 की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है, इसलिए सावधानी बरतनी जरूरी है।

इस बैठक के दौरान गोवा, हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के समग्र प्रबंधन एवं लोगों के टीकाकरण की ताजा स्थिति पर चर्चा की गई।

केंद्रीय गृह सचिव ने हिल स्टेशनों और अन्य पर्यटन स्थलों में कोविड-उपयुक्त व्यवहार की घोर अवहेलना को दर्शाने वाली मीडिया रिपोटरें के मद्देनजर लोगों से सावधानी बरतने को कहा।

उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि कोविड की दूसरी लहर का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यों को अपनी ओर से पहल करते हुए लोगों द्वारा मास्क पहनने, सामाजिक दूरी, और अन्य सुरक्षित व्यवहार के संबंध में निर्दिष्ट प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना चाहिए।

यह पाया गया कि कोविड की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने की गति देश के विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में एक जैसी नहीं है। इसके साथ ही यह भी पाया गया कि वैसे तो कोविड पॉजिटिव मामलों की समग्र दर संभवत: घटती जा रही है, लेकिन राजस्थान, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में कोविड पॉजिटिव मामलों की दर 10 प्रतिशत से अधिक है, जो निश्चित तौर पर चिंता का विषय है।

राज्यों से टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार की पांच सूत्री रणनीति का पालन करने के लिए भी कहा गया, जैसा कि गृह मंत्रालय के 29 जून, 2021 के आदेश में निर्धारित किया गया है। भविष्य में कोविड के मामलों में किसी भी संभावित वृद्धि से निपटने के लिए स्वास्थ्य संबंधी पर्याप्त बुनियादी ढांचागत सुविधाओं (विशेषकर ग्रामीण, उपनगरीय और आदिवासी या जनजातीय क्षेत्रों में) की तैयारी करने की भी सलाह दी गई।

बैठक में डॉ. वी. के. पॉल, सदस्य (स्वास्थ्य), नीति आयोग; सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार; महानिदेशक, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद; और आठ राज्यों के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों और प्रधान सचिवों (स्वास्थ्य) ने भी हिस्सा लिया।

–आईएएनएस

‘जनता के साथ धोखा’, राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल के समय पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला...

झारखंड कैबिनेट: बगैर नक्शे के बने मकान होंगे नियमित, राज्यकर्मियों के डीए में 5 से 8 प्रतिशत वृद्धि

रांची । झारखंड कैबिनेट ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहरी क्षेत्रों में स्वीकृत नक्शों के बगैर बने मकानों के नियमितीकरण के लिए बहुप्रतीक्षित...

मणिपुर: कांग्रेस ने सामान्य हालात बहाल होने तक जनगणना टालने की मांग की

इंफाल । मणिपुर में विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार को आगामी जनगणना प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि जब तक राज्य में पूरी...

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी बंगाली नववर्ष की शुभकामनाएं, कहा-एकजुट होकर तोड़ें संकीर्णता की दीवारें

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए राज्य के लोगों को बंगाली नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।...

बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी को सीएम सिद्धारमैया ने सौंपा ज्ञापन, रेलवे प्रोजेक्ट के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

बेंगलुरु । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया, जहां वे आदिचुनचनगिरी मठ में एक कार्यक्रम में भाग...

झारखंड हाईकोर्ट ने लापता युवती के केस में डीजीपी और एसआईटी को किया तलब, डीएनए जांच न होने पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के बोकारो जिले की 18 वर्षीय युवती के 9 महीने से लापता होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने इस मामले...

तेलंगाना के सीएम ने सभी दक्षिणी राज्यों से केंद्र के कदम का एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को अन्य दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री से लोकसभा सीटों में 'आनुपातिक मॉडल' लागू करने के...

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, ‘देश के लाडले भाई’ कहकर किया संबोधित

मुंबई । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनका आभार जताया है और इस पहल को ऐतिहासिक बताया...

प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया फोन, पश्चिम एशिया संकट पर की चर्चा

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन कॉल किया। पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

महिला आरक्षण बिल को लेकर किसी विवाद की गुंजाइश नहीं: किरन रिजिजू

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने महिला आरक्षण बिल को लेकर साफ कहा कि यह मामला किसी भी तरह से राजनीति का मुद्दा नहीं बनना चाहिए बल्कि इसे...

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में हिंसक प्रदर्शन, 25 उपद्रवी गिरफ्तार

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के सोपोर कस्बे में पुलिस ने मंगलवार को कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक शिक्षक के...

admin

Read Previous

आईपीएल 2021 : दिल्ली कैपिटल्स के लिए तालिका के शीर्ष पर जाने का होगा मौका

Read Next

राजस्थान के चाइल्ड केयर होम का विकलांग लड़का आखिरकार पंजाब में अपने परिवार से मिला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com