कन्हैया-जिग्नेश-हार्दिक की तिकड़ी 22 को एक साथ पहुंचेगी बिहार

नई दिल्ली: बिहार में दो विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कन्हैया कुमार, जिग्नेश मेवाणी और हार्दिक पटेल की तिकड़ी 22 अक्टूबर को बिहार जाएगी। कांग्रेस ने अपने नए नवेले स्टार प्रचारकों के जरिए बिहार विधानसभा के उपचुनाव में आरजेडी और जेडीयू को टक्कर देने की तैयारी की है। कन्हैया कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि 22 अक्टूबर को वो जिग्नेश मेवाणी और हार्दिक पटेल के साथ पटना जाएंगे। जहां तीनों नेता एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जानकारी के अनुसार तीनों नेताओं के लिए सदाकत आश्रम में स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद 23 अक्टूबर को कन्हैया तारापुर विधानसभा सीट पर प्रचास के लिए पहुंचेंगे। जहां कन्हैया तीन दिन रुकेंगे और तारापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राजेश कुमार के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं बाकी दोनों नेता, जिग्नेश मेवाणी और हार्दिक पटेल फिलहाल पटना से ही वापस अहमदाबाद लौट जाएंगे।

वहीं कन्हैया 26 अक्टूबर को दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में बिहार की कुशेश्वरस्थान सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अतिरेक कुमार के लिए प्रचार करेंगे। हालांकि कांग्रेस पार्टी के अनुसार इन विधानसभा सीटों पर तीनों नेताओं के एक चौपाल प्रचार की भी तैयारी की जा रही है।

गौरतलब है कि उपचुनाव में आरजेडी और कांग्रेस के महागठबंधन के टूटने के बाद कांग्रेस के ये तीनों स्टार प्रचारक अब एनडीए उम्मीदवार को ही नहीं बल्कि आरजेडी उम्मीदवारों को भी कड़ी टक्कर देंगे।

उल्लेखनीय है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता रहे कन्हैया कुमार और गुजरात से दलित नेता व विधायक जिग्नेश मेवानी, दोनों हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वहीं हार्दिक पटेल पहले की कांग्रेस में शामिल हो गए थे। फिलहाल वह गुजरात में कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

गौरतलब है कि गुजरात के पाटिदार आंदोलन में हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर और जिग्नेश मेवाणी ने अहम भूमिका निभाई थी। जिसके बाद ही हार्दिक पटेल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वहीं, अल्पेश ठाकोर बीजेपी में चले गए। पर जिग्नेश मेवाणी ने अभी तक कोई समझौता नहीं किया था और वह लगातार भाजपा से लड़ते रहे हैं। फिलहाल कन्हैया के साथ इन दोनों युवा नेताओं की नई तिकड़ी चुनावी मैदान और एनडीए से भिड़ने के लिए तैयार है।

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

editors

Read Previous

आईजीआई में 72 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिनी की महिला गिरफ्तार

Read Next

यूपी: अयोध्या को अब जलमार्ग से जोड़ा जाएगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com