एसआईआर का विरोध करना संविधान के खिलाफ : दिलीप घोष

कोलकाता । पश्चिम बंगाल से भाजपा नेता दिलीप घोष ने एसआईआर के मुद्दे पर प्रदेश की ममता सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि एसआईआर के तहत वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। लेकिन, प्रदेश की सरकार एसआईआर का विरोध कर संविधान के खिलाफ काम कर रही है।

आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में एसआईआर शुरू होने से पहले ही सीएम ममता बनर्जी ने अपने डीएम, एसडीओ, और बीडीओ को सीधे निर्देश दिया था कि एक भी नाम नहीं हटाया जाना चाहिए। इसका मतलब साफ है कि जो नकली नाम उन्होंने जोड़े थे, वे वैसे ही बने रहें। उनके भतीजे ने भी कहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए, प्रक्रिया उनके अपने तरीके से ही चलनी चाहिए। आज भी वे सीधे धमकी दे रहे हैं। जो बीएलओ बूथ लेवल पर यह काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ रातों-रात यूनियन बनाई जा रही है और विरोध प्रदर्शन करवाए जा रहे हैं। यह देश और संविधान के खिलाफ काम है।

चुनाव आयोग के अधिकारियों पर हुए हमलों पर दिलीप घोष ने कहा कि ममता राज में बंगाली खुद सुरक्षित नहीं हैं और पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी एक दिन भी सत्ता में रहने लायक नहीं है। हमने पहले ही यह सब सहा है। 250 से ज्यादा लोगों की राजनीतिक हत्या हो चुकी है। चुनाव से पहले ही झड़पें शुरू हो गई हैं। उनके विधायक और नेता सीधे चुनाव आयोग के दफ्तरों में अराजकता फैला रहे हैं। चुनाव आयोग को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि अभी बंगाल में हालात ऐसे हैं कि बंगाल और बांग्लादेश में कोई फर्क नहीं रह गया है। हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। यहां गांवों और जिलों में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, पूजा की इजाजत नहीं दी जा रही है। सरस्वती पूजा में हंगामा किया जाता है और दुर्गा पूजा के लिए कोर्ट से इजाजत लेनी पड़ती है। बांग्लादेश में भी हिंदुओं को डराया जा रहा है और उनकी जान खतरे में है।

भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने एसआईआर का जिक्र करते हुए कहा कि एसआईआर बंगाल में नहीं हो रहा है, जबकि बिहार में पहले ही हो चुका है और अन्य राज्यों में भी यह प्रक्रिया चल रही है। बंगाल की सरकार चुनाव आयोग को सहयोग नहीं कर रही है। बंगाल सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट में रखना चाहती है। पहले इसी के सहारे उन्होंने चुनाव जीते हैं। एसआईआर के जरिए वोटर लिस्ट से फर्जी मतदाताओं को हटाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पहले दिन से ही एसआईआर के विरोध में हैं। हालांकि, जब एसआईआर आया तो उन्होंने और उनकी पार्टी के नेताओं ने फॉर्म भरा, लेकिन अब लोगों को गुमराह कर रही हैं। एसआईआर वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने की एक सामान्य प्रक्रिया है।

–आईएएनएस

दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, राहत उपाय बढ़ाने के निर्देश

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की...

तृणमूल के दो सांसदों और एक विधायक ने बंगाल के सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लिया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में पूर्वी मिदनापुर जिले के कोलाघाट में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के दो बागी लोकसभा सदस्यों और एक विधायक ने...

झारखंडः जल जीवन मिशन की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग का निर्देश, जल संरक्षण के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना

रांची । झारखंड सरकार ने जल जीवन मिशन की योजनाओं की निगरानी को और प्रभावी बनाने, भू-जल स्तर सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के...

यौन हिंसा के मामलों में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जीरो एफआईआर से पुनर्वास तक के लिए जारी किए 19 निर्देश

रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने यौन हिंसा और दुष्कर्म पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुनर्वास व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार और पुलिस...

भाजपा की आपत्ति के बाद मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज, सूचना छिपाने का आरोप

भोपाल । मध्य प्रदेश में राज्यसभा के चुनावों के रिटर्निंग ऑफिसर ने मंगलवार को कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज कर दिए। इससे पहले दिन में,...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों में बातचीत, क्षेत्रीय तनाव कम करने पर चर्चा

तेहरान । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने फोन पर बातचीत की।...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

कैबिनेट ने दिल्ली-एनसीआर में पुराने ट्रक और बसों को बदलने के लिए 9,585 करोड़ रुपए की ग्रीन योजना को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दो...

कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

बेंगलुरु । कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। बेंगलुरु स्थित लोक भवन परिसर के ग्लास हाउस में आयोजित...

दिल्ली के एलजी ने रिज मैनेजमेंट बोर्ड के पुनर्गठन को दी मंजूरी, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपराज्यपाल टीएस संधू ने दिल्ली रिज मैनेजमेंट बोर्ड (डीआरएमबी) के पुनर्गठन को मंजूरी...

admin

Read Previous

तमिलनाडु : चुनावी मैदान में उतरे विजय, मामल्लापुरम बैठक से टीवीके ने दिखाई ताकत

Read Next

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत कीर्ति चक्र से सम्मानित

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com