विक्रम भट्ट और उनकी बेटी के खिलाफ 13.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज, निवेश के नाम पर ली रकम

मुंबई । 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पहले ही उदयपुर जेल की हवा खा रहे मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर विक्रम भट्ट की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। अब वर्सोवा पुलिस स्टेशन में विक्रम भट्ट और उनकी बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। इस बार मामला 13.5 करोड़ रुपए की ठगी का है।

बताया जा रहा है कि विक्रम भट्ट और उनकी बेटी ने एक बिजनेसमैन से फिल्मों में निवेश के बदले अच्छे रिटर्न का वादा किया था। बिजनेसमैन से 13.5 करोड़ रुपए लिए गए लेकिन रकम नहीं लौटाई।

इस मामले में इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने विक्रम भट्ट और बेटी कृष्णा भट्ट के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है। इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने इस केस को आगे की जांच के लिए अपने पास ट्रांसफर कर लिया है।

30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में विक्रम भट्ट पहले ही अपनी पत्नी के साथ उदयपुर जेल में बंद हैं। निर्माता को पहले दिसंबर की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था और फिर 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया। खराब तबीयत का हवाला देते हुए दंपत्ति ने उदयपुर की अदालत में जमानत के लिए याचिका डाली थी, लेकिन 17 दिसंबर को याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया। दंपत्ति जल्द ही जोधपुर हाईकोर्ट का रुख करेगा।

इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक डॉक्टर अजय मुर्डिया ने भट्ट दंपत्ति पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का केस कराया था, जिनके देशभर में इंदिरा आईवीएफ सेंटर बने हैं। मुंबई में विक्रम भट्ट और कारोबारी की मुलाकात हुई थी, जहां कारोबारी अपनी पत्नी इंदिरा पर बायोपिक बनवाना चाहते थे। दोनों के बीच बायोपिक के साथ 4 फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट साइन हुआ और रकम के तौर पर 44.29 करोड़ रुपए दिए गए थे। 4 में से कुछ फिल्मों की शूटिंग हुई और कुछ की नहीं। पैसे वापस मांगने पर टालमटोल करने पर कारोबारी ने पुलिस की मदद ली।

–आईएएनएस

तमिलनाडु में विजय ने हासिल किया विश्वास मत, 144 विधायकों का मिला साथ

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार पास हो गई है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया। सीएम को 144 विधायकों का...

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, टीवीके विधायक फ्लोर टेस्ट में भाग ले सकेगा

नई दिल्ली । तिरुप्पत्तूर विधानसभा क्षेत्र से एक वोट से मिली जीत को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमिलनाडु विधानसभा में किसी भी तरह...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस का बड़ा फैसला, मंत्रियों और अधिकारियों के विदेश दौरे किए रद्द

मुंबई । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशों के आधार पर महाराष्ट्र के मंत्रियों और अधिकारियों के पहले से मंजूर विदेश दौरों को रोक दिया गया है। अब अंतरराष्ट्रीय सहयोग से...

‎बिहार: गोपालगंज में आर्केस्ट्रा समूहों पर पुलिस ने की छापेमारी, 40 लड़कियों को कराया मुक्त, 22 लोग गिरफ्तार ‎

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले में कुचायकोट थाना क्षेत्र में विभिन्न आर्केस्ट्रा समूहों पर छापे मारकर पुलिस ने 40 से अधिक नाबालिग लड़कियों को शोषण और यातना से मुक्त...

झारखंड के धनबाद में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अपराधी-आतंकी-पुलिस गठजोड़ हावी: बाबूलाल मरांडी

धनबाद । झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मंगलवार को धनबाद में आयोजित...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कलकत्ता हाईकोर्ट के लिए 9 वकीलों को न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दी

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नौ वकीलों को कलकत्ता हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।...

प्रधानमंत्री की जन-अपील के आलोचनकों को भाजपा का जवाब, विपक्ष पर साधा निशाना

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रधानमंत्री की जन अपील, राष्ट्रीय एकता बनाम विपक्ष की आलोचना, आर्थिक स्थिरता और विदेशी मुद्रा भंडार, सोने की खरीद...

तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा को यूरिन से जुड़ी समस्या के चलते दक्षिण कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों ने यह भी बताया...

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच पोर्टफोलियो के बंटवारे की खबर सामने आई है। दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, पंचायत और पशुधन...

एनआईटी-रायपुर भर्ती अलर्ट: सॉफ्टवेयर डेवलपर सहित कई पदों पर भर्ती जारी, इंटरव्यू 25 मई को

रायपुर । राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर ने तय अवधि के लिए विभिन्न विभागों में सॉफ्टवेयर डेवलपर सहित कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन...

देश में 60 दिनों का तेल व गैस, 45 दिनों का रसोई गैस व 703 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार

नई दिल्ली । भारत में ईंधन, यानी पेट्रोल-डीजल व गैस, का पर्याप्त भंडार है। देश में फिलहाल 60 दिनों का कच्चा तेल भंडार, 60 दिनों का प्राकृतिक गैस भंडार, तथा...

तेलंगाना सीएम ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय के बेटे के खिलाफ पॉक्सो मामले में जांच के निर्देश दिए

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक सीवी आनंद को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भागीरथ के खिलाफ दर्ज पॉक्सो...

admin

Read Previous

पाकिस्तान में आर्थिक संकट के बीच निर्यात में लगातार पांचवें महीने गिरावट दर्ज

Read Next

ईयू के साथ एफटीए से भारतीय निर्यातकों के लिए खुलेंगे 11 अरब डॉलर तक के व्यापारिक अवसर : रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com