कांग्रेस ने जम्मू में कश्मीरी पंडितों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की निंदा

नई दिल्ली । इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने जम्मू में कश्मीरी पंडितों के शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे अमानवीय और लोकतंत्र पर हमला बताया है।

उदय भानु चिब ने कहा कि कल जम्मू में कश्मीरी पंडितों ने अपने दशकों पुराने विस्थापन के दर्द और न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया था। लेकिन पुलिस ने इस पर कठोर कार्रवाई की, जो उनके दर्द से भी ज्यादा पीड़ादायक थी। प्रदर्शन के दौरान अजय साधु नामक एक व्यक्ति को पुलिस ने बेरहमी से पीटा और एक पुल से नीचे धकेल दिया। इससे उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

उन्होंने कहा, “जिस देश की आजादी और लोकतंत्र शांतिपूर्ण आंदोलनों से हासिल हुई है, क्या अब अपने जायज अधिकारों की मांग करना अपराध बन गया है? यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है।”

चिब ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के इस व्यवहार को असंवेदनशील और अमानवीय करार दिया। उन्होंने याद दिलाया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस केंद्र सरकार के अधीन काम करती है, इसलिए ऐसी घटनाएं केंद्र की जिम्मेदारी भी हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र की मूल भावना पर हमला बताया।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक से अपील की कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मांग की कि वे इस मामले की गंभीरता को समझें और यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए ताकि लोगों का विश्वास पुलिस और प्रशासन पर बना रहे।

चिब ने कश्मीरी पंडितों के साथ एकजुटता जताई और कहा कि उनकी पीड़ा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास और न्याय के लिए ठोस कदम उठाए।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

दिल्ली में भी 112 बनेगा एकमात्र आपात नंबर, अलग-अलग हेल्पलाइन से छुटकारा: सीएम रेखा गुप्ता

Read Next

मदरसों के खिलाफ गैरकानूनी कार्रवाई बंद होनी चाहिए: मौलाना महमूद असद मदनी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com