भारतीय सेना दिवस पर बॉर्डर-2 का ट्रेलर रिलीज के लिए तैयार, जवानों के सम्मान में होगा समर्पित

मुंबई । देशभर में भारतीय सेना दिवस मनाया जा रहा है। आज का दिन भारतीय सेना के समर्पण और बहादुर को नमन करने का है।

भारतीय सेना के अदम्य साहस को दिखाती फिल्म ‘बॉर्डर-2’ भी 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म से 4 गाने रिलीज हो चुके हैं और अब भारतीय सेना दिवस के मौके पर मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट का एलान कर दिया है।

बॉर्डर-2 के ट्रेलर को लेकर नई अपडेट सामने आई है। सनी देओल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म के ट्रेलर को लेकर जानकारी शेयर की है। ट्रेलर को आज शाम को रिलीज किया जाएगा। रिलीज के निश्चित समय के बारे में जानकारी नहीं है। सनी देओल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, “इस कहानी से बड़ी कोई और कहानी नहीं, इस जीत से बड़ा कोई और जश्न नहीं! बॉर्डर-2 ट्रेलर आज रिलीज होगा।”

ट्रेलर की रिलीज की जानकारी के साथ फैंस का भी एक्साइटमेंट लेवल बढ़ चुका है। मेकर्स ने भारतीय सेना दिवस के दिन ट्रेलर को रिलीज करने का फैसला लिया है। एक यूजर ने लिखा, “ट्रेलर का दिल से इंतजार रहेगा, सनी पाजी।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “यही वो कहानी है जो रग-रग में जोश भर दे। इस जीत से बड़ा कोई जश्न नहीं, इस जज़्बे से बड़ी कोई भावना नहीं।”

फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है, और फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी को लीड रोल में कास्ट किया गया है। फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा को कास्ट किया गया है। फिल्म में मेजर सैनिक होशियार सिंह की असल कहानी पर फोकस किया गया है, जिनका रोल वरुण धवन ने प्ले किया है।

14 जनवरी की रात को सनी देओल ने नौसेना के जवानों के साथ समय बिताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर सैनिकों के साथ ली गई सेल्फी को भी शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, “हिंदुस्तान मेरी जान, मेरी आन, मेरी शान, हिंदुस्तान। गर्व, सम्मान और वीरता।”

–आईएएनएस

गलत एंगल से शूट करने पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेसेस, कहा- ‘इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’

बेंगलुरु । फिल्म इंडस्ट्री में ग्लैमर और कैमरों की चमक के बीच एक ऐसा मुद्दा फिर सामने आया है, जिस पर लंबे समय से चर्चा होती रही है, लेकिन अक्सर...

रवीना टंडन से लेकर शबाना आजमी-जावेद अख्तर तक, सितारों ने दोस्तों संग मनाया जश्न

मुंबई। होली का त्योहार हर साल की तरह इस बार भी देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक, सभी रंगों के इस...

अमेरिका-इजरायल के हमले पर जावेद अख्तर का तीखा प्रहार, चीन को बताया ‘आखिरी विकल्प’

मुंबई । अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने का असर सिर्फ ईरान में ही नहीं, बल्कि कतर, सऊदी अरब, इराक और भारत...

जब गैंगस्टर्स के लिए सपना चौधरी ने किया था इवेंट, स्टेज पर हुई बदसलूकी का शिकार

मुंबई । हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के दीवानों की कमी नहीं है। उनकी एक झलक देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है, लेकिन एक समय ऐसा...

राम गोपाल वर्मा की अभिभावकों को सलाह, बच्चों को एआई की दुनिया के लिए तैयार करें

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पारंपरिक शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पुराने एजुकेशन सिस्टम को खत्म कर देना...

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने शुरू की नई पारी, अब यूट्यूब पर भी मिलेगा कॉमेडी का डबल-डोज

मुंबई । 9 करोड़ के कर्ज में डूबे अभिनेता राजपाल यादव 13 दिन की जेल काटने के बाद बाहर आ चुके हैं और दोबारा काम पर वापसी भी कर चुके...

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय साजिश का कनेक्शन, नेपाल से हुई थी फंडिंग

मुंबई । मुंबई में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में लगातार जांच जारी है और मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ बड़े-बड़े सुराग भी लग...

मार्च में खुलेगा ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ तो ‘टॉक्सिक और ‘धुरंधर 2’ की भी बॉक्स ऑफिस पर छिड़ेगी जंग

मुंबई । सिनेमा के लिए वैसे तो हर महीना खास होता है, लेकिन कुछ महीने सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होते हैं, जब वे अपने फेवरेट स्टार्स या बॉक्स...

‘केरल स्टोरी-2’ की रिलीज पर 15 दिनों की रोक, कोर्ट का आदेश

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को फिल्म 'केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर 15 दिनों की अंतरिम रोक लगाई है। बता दें कि विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले...

एक्टर ने अनोखे अंदाज में फिल्म ‘विष्णु विन्यासम’ की रनटाइम का किया खुलासा

हैदराबाद । तेलुगु अभिनेता श्री विष्णु एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'विष्णु विन्यासम' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर पहले ही दर्शकों में उत्सुकता बनी...

मीता और निखिल की ‘क्रेजी’ केमिस्ट्री फिर लौटेगी बड़े पर्दे पर, इस दिन री-रिलीज होगी ‘हंसी तो फंसी’

मुंबई । कुछ समय से पुरानी फिल्मों के री-रिलीज का ट्रेंड काफी जोरों पर हैं। इन री-रिलीज फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखाया है। फिर चाहे बात करें...

आईएसपीएल के इवेंट में नजर आईं ‘अनुपमा’, बिग बी और तेंदुलकर के साथ शेयर किया स्टेज

मुंबई । टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती हैं। इसके अलावा भी एक्ट्रेस सोशल लाइफ में भी काफी एक्टिव...

admin

Read Previous

आर्मी डे के मौके पर यामी गौतम ने ‘आर्टिकल 370’ की झलक की साझा, लिखा- ‘आज और हर दिन, जय हिंद! ‘

Read Next

पीएलआई योजना का असर : 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने छुआ 30 अरब डॉलर का रिकॉर्ड स्तर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com