बॉलीवुड-टीवी सेलेब्स ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, किसी ने मराठी लुक, तो किसी ने गरीबों की मदद कर किया सेलिब्रेट

मुंबई । देशभर में बुधवार को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड और टेलीविजन के स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स और टीवी जगत की हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बधाई दे रही हैं। अक्षय कुमार से लेकर 80 के दशक की अदाकारा मीनाक्षी शेषाद्रि ने अनोखे अंदाज में मकर संक्रांति की बधाई दी है।

80 के दशक की अदाकारा मीनाक्षी शेषाद्रि ने मकर संक्रांति के मौके पर अपना महाराष्ट्रियन पारंपरिक लुक शेयर किया है, जिसमें वे नौवारी साड़ी और नाक में मोतियों से सजी महाराष्ट्रीयन नथ पहने दिख रही हैं। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा, “आइए संक्रांति के उत्सव में तुतारी, ढोल और ताशा की गूंज को महसूस करें। मेरे लिए महाराष्ट्र की हर चीज का आनंद लेने का एक अद्भुत अवसर। मेरी कर्मभूमि मुंबई को एक ट्रिब्यूट।”

अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें पतंग से लेकर तिल के लड्डू की तस्वीर बनी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, कृतज्ञता, फसल और नई शुरुआत के इस मौके पर सभी को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वे अपने पिता के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट रिलीज गाने ‘जाते हुए लम्हों’ के साथ फैंस को बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘वक़्त के साथ पतंग बदलती है, पर विरासत की डोर हर उड़ान को ताकत देती है। पतंग और डोर – अलग सही, पर हमेशा जुड़े हुए। मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।’

वही सोनू सूद मकर संक्रांति के मौके पर गरीबों की मदद करते दिख रहे हैं। अभिनेता का मानना है कि दिन कोई भी हो, लेकिन हमेशा गरीबों और बेसहारा लोगों के लिए खड़ा होना चाहिए। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “त्योहारों का मतलब सिर्फ थाली भरकर खाना नहीं होता, बल्कि दिलों को भी खुश करना होता है। आइए मिलकर बांटें। आइए एक-दूसरे का ख्याल रखें। मकर संक्रांति और पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं।”

टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने भी सोशल मीडिया पर महाराष्ट्रीयन पारंपरिक लुक की फोटोज शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा, “इस मकर संक्रांति पर, सभी लोग नई ऊर्जा से परिपूर्ण हों, आशा से प्रेरित हों, और जीवन के उच्च उद्देश्य के प्रति समर्पण की कृपा से धन्य हों।” वहीं टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने लिखा, “मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं! मेरे त्योहार को इतना रंगीन बनाने के लिए धन्यवाद।”

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने भी फैंस को बताया कि हर बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही क्यों मनाई जाती है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल, और माघ बिहू की शुभकामनाएं। आज गोड गोड बोला, ठीक है? कडू बोलू नाका!”

–आईएएनएस

गलत एंगल से शूट करने पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेसेस, कहा- ‘इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’

बेंगलुरु । फिल्म इंडस्ट्री में ग्लैमर और कैमरों की चमक के बीच एक ऐसा मुद्दा फिर सामने आया है, जिस पर लंबे समय से चर्चा होती रही है, लेकिन अक्सर...

रवीना टंडन से लेकर शबाना आजमी-जावेद अख्तर तक, सितारों ने दोस्तों संग मनाया जश्न

मुंबई। होली का त्योहार हर साल की तरह इस बार भी देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक, सभी रंगों के इस...

अमेरिका-इजरायल के हमले पर जावेद अख्तर का तीखा प्रहार, चीन को बताया ‘आखिरी विकल्प’

मुंबई । अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने का असर सिर्फ ईरान में ही नहीं, बल्कि कतर, सऊदी अरब, इराक और भारत...

जब गैंगस्टर्स के लिए सपना चौधरी ने किया था इवेंट, स्टेज पर हुई बदसलूकी का शिकार

मुंबई । हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के दीवानों की कमी नहीं है। उनकी एक झलक देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है, लेकिन एक समय ऐसा...

राम गोपाल वर्मा की अभिभावकों को सलाह, बच्चों को एआई की दुनिया के लिए तैयार करें

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पारंपरिक शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पुराने एजुकेशन सिस्टम को खत्म कर देना...

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने शुरू की नई पारी, अब यूट्यूब पर भी मिलेगा कॉमेडी का डबल-डोज

मुंबई । 9 करोड़ के कर्ज में डूबे अभिनेता राजपाल यादव 13 दिन की जेल काटने के बाद बाहर आ चुके हैं और दोबारा काम पर वापसी भी कर चुके...

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय साजिश का कनेक्शन, नेपाल से हुई थी फंडिंग

मुंबई । मुंबई में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में लगातार जांच जारी है और मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ बड़े-बड़े सुराग भी लग...

मार्च में खुलेगा ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ तो ‘टॉक्सिक और ‘धुरंधर 2’ की भी बॉक्स ऑफिस पर छिड़ेगी जंग

मुंबई । सिनेमा के लिए वैसे तो हर महीना खास होता है, लेकिन कुछ महीने सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होते हैं, जब वे अपने फेवरेट स्टार्स या बॉक्स...

‘केरल स्टोरी-2’ की रिलीज पर 15 दिनों की रोक, कोर्ट का आदेश

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को फिल्म 'केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर 15 दिनों की अंतरिम रोक लगाई है। बता दें कि विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले...

एक्टर ने अनोखे अंदाज में फिल्म ‘विष्णु विन्यासम’ की रनटाइम का किया खुलासा

हैदराबाद । तेलुगु अभिनेता श्री विष्णु एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'विष्णु विन्यासम' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर पहले ही दर्शकों में उत्सुकता बनी...

मीता और निखिल की ‘क्रेजी’ केमिस्ट्री फिर लौटेगी बड़े पर्दे पर, इस दिन री-रिलीज होगी ‘हंसी तो फंसी’

मुंबई । कुछ समय से पुरानी फिल्मों के री-रिलीज का ट्रेंड काफी जोरों पर हैं। इन री-रिलीज फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखाया है। फिर चाहे बात करें...

आईएसपीएल के इवेंट में नजर आईं ‘अनुपमा’, बिग बी और तेंदुलकर के साथ शेयर किया स्टेज

मुंबई । टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती हैं। इसके अलावा भी एक्ट्रेस सोशल लाइफ में भी काफी एक्टिव...

admin

Read Previous

एफआईसीसीआई ने बजट 2026-27 के लिए साझा की उम्मीदें, टैक्स प्रक्रिया को सरल बनाने पर हो फोकस

Read Next

पिता की परंपरा या बेटे की चाहत, ‘शब्द– रीत और रिवाज’ ला रहा पारंपरिक परिवार की कहानी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com