नोएडा: सीईओ ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, जल प्रदूषण समेत विभिन्न सेवाओं पर कड़े निर्देश

नोएडा । शहर में जनहित से जुड़े मुद्दों, बुनियादी ढांचे और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) महोदय द्वारा आज विभिन्न विभागों की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीईओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सार्वजनिक सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभागों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करना होगा। बैठक के दौरान हाल ही में इंदौर में जल प्रदूषण के कारण हुई जनहानि को अत्यंत गंभीरता से लिया गया।

इस घटना को देखते हुए सीईओ महोदय ने जल विभाग के अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय तकनीकी समिति के गठन के निर्देश दिए। यह समिति शहर की पाइपलाइनों में संभावित रिसाव, जंग लगने की समस्या, जलाशयों की स्थिति तथा वॉटर एटीएम में उपलब्ध पानी की शुद्धता की गहन जांच करेगी। समिति विभिन्न क्षेत्रों से पानी के सैंपल एकत्र कर उनकी वैज्ञानिक जांच करेगी और जल्द से जल्द एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

इसके साथ ही गंगा जल परियोजना के संबंध में भी सीईओ ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि 80 क्यूसेक गंगा जल परियोजना से जुड़े सभी कार्य जनवरी 2026 तक हर हाल में पूरे किए जाएं। समीक्षा बैठक में सड़क बुनियादी ढांचे की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सड़कों के सुधार और रखरखाव के लिए एसीईओ वंदना त्रिपाठी और ओएसडी महेंद्र प्रसाद की सदस्यता वाली एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

सीईओ के निर्देशों के अनुपालन में इस टीम ने आज ही मास्टर प्लान रोड-3 के पूरे स्ट्रेच का निरीक्षण किया और यह निर्णय लिया गया कि 15 दिनों के भीतर सड़क सुधार के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी। इसके अतिरिक्त, तालाबों के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर सीईओ ने गहरा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्माण कार्य में देरी करने वाले ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि कार्य में तेजी लाई जाए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने पर विशेष जोर दिया गया। सीईओ ने सफाई व्यवस्था के लिए अत्याधुनिक ‘मैकेनाइज्ड मशीनों’ और नालों की सफाई हेतु ‘मीडियम साइज’ उपकरणों की खरीद के निर्देश दिए। शहर में व्याप्त गंदगी और कार्य में शिथिलता को गंभीर मानते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के चार में से तीन सहायक परियोजना अभियंताओं उमेश चंद, राहुल गुप्ता और सुशील कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

साथ ही, इनके वेतन आहरण पर अगले आदेश तक रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। सीईओ ने अंत में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, जनहित को सर्वोपरि रखने और तय समय सीमा में योजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।

–आईएएनएस

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, राहत उपाय बढ़ाने के निर्देश

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की...

तृणमूल के दो सांसदों और एक विधायक ने बंगाल के सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लिया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में पूर्वी मिदनापुर जिले के कोलाघाट में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के दो बागी लोकसभा सदस्यों और एक विधायक ने...

झारखंडः जल जीवन मिशन की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग का निर्देश, जल संरक्षण के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना

रांची । झारखंड सरकार ने जल जीवन मिशन की योजनाओं की निगरानी को और प्रभावी बनाने, भू-जल स्तर सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के...

admin

Read Previous

आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर महिला से बदसलूकी हो तो एफआईआर दर्ज कराए: सुप्रीम कोर्ट

Read Next

एमईए ने शक्सगाम घाटी में चीन के अवैध निर्माण को किया खारिज: भारत का क्षेत्रीय दावा मजबूत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com