ट्रंप ने कहा- ‘अमेरिका की वेनेजुएला के साथ युद्ध की कोई मंशा नहीं’, जल्द चुनावों की संभावना से किया इनकार

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका वेनेजुएला के साथ किसी युद्ध में नहीं है और वहां जल्द चुनाव कराने का कोई दबाव भी नहीं डालेगा। उनका कहना है कि पहले देश को स्थिर करना जरूरी है और टूटी हुई व्यवस्थाओं व ढांचे को फिर से खड़ा करना होगा। वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को पकड़े जाने के बाद हालात अस्थिर हैं।

एनबीसी न्यूज को दिए एक विशेष साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि अगले 30 दिनों में वेनेजुएला में चुनाव नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि वहां की जमीनी स्थिति ऐसी नहीं है कि चुनाव कराए जा सकें। ट्रंप ने कहा, “हमें पहले देश को ठीक करना होगा। अगर लोग वोट ही नहीं दे सकते, तो आप चुनाव नहीं करा सकते।”

ट्रंप ने बताया कि इस समय अमेरिका का ध्यान वहां कानून-व्यवस्था को बहाल करने और अर्थव्यवस्था को दोबारा खड़ा करने पर है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला को धीरे-धीरे संभालना होगा और इसमें समय लगेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि वेनेजुएला के ऊर्जा क्षेत्र और तेल ढांचे को फिर से बनाने में अमेरिकी तेल कंपनियां अहम भूमिका निभा सकती हैं। उनके अनुसार यह काम 18 महीनों से भी कम समय में पूरा हो सकता है। अमेरिका इस काम में कुछ मदद दे सकता है, लेकिन खर्च का बड़ा हिस्सा तेल कंपनियां ही उठाएंगी और बाद में अपनी लागत निकाल लेंगी।

ट्रंप ने कहा, “बहुत सारा पैसा खर्च करना होगा, और तेल कंपनियां इसे खर्च करेंगी, और फिर उन्हें हमारे द्वारा या रेवेन्यू के ज़रिए पैसे वापस मिल जाएंगे।”

ट्रंप ने उन दावों को खारिज कर दिया कि अमेरिका वेनेजुएला के साथ युद्ध में शामिल है। उन्होंने कहा, “नहीं, हम नहीं हैं। हम उन लोगों के साथ युद्ध में हैं जो ड्रग्स बेचते हैं। हम उन लोगों के साथ युद्ध में हैं जो अपनी जेलों को हमारे देश में खाली कर देते हैं और अपने ड्रग एडिक्ट्स और अपने मानसिक रोगियों को हमारे देश में भेज देते हैं।”

उन्होंने वेनेजुएला की बदहाली के लिए वहां के नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उन्होंने अपराध और अस्थिरता को बढ़ावा दिया। उन्होंने बताया कि मादुरो को काराकस में अमेरिकी कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया और बाद में न्यूयॉर्क में उनके खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंक से जुड़े आरोप लगाए गए।

ट्रंप ने कहा कि रोड्रिग्ज अमेरिकी अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही हैं, लेकिन उन्होंने यह खारिज किया कि मादुरो को हटाने से पहले वाशिंगटन और उनके गुट के बीच कोई बातचीत हुई थी। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही यह तय किया जाएगा कि रोड्रिग्ज पर लगे प्रतिबंध जारी रहेंगे या नहीं।

जब उनसे पूछा गया कि आखिर वेनेजुएला का संचालन कौन कर रहा है, तो ट्रंप ने एक शब्द में जवाब दिया- “मैं।”

ट्रंप ने कहा कि विदेश मंत्री मार्को रूबियो वेनेजुएला के नेतृत्व से बातचीत में गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सहयोग टूटता है तो अमेरिका दूसरी सैन्य कार्रवाई के लिए भी तैयार है, हालांकि उन्हें उम्मीद है कि इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।

अंत में ट्रंप ने इस आलोचना को भी खारिज किया कि उन्होंने इस कार्रवाई के लिए अमेरिकी कांग्रेस की मंज़ूरी नहीं ली। उनका कहना था कि सांसदों को अमेरिकी कार्रवाई की जानकारी थी और उन्हें कांग्रेस का समर्थन हासिल है। हालांकि उन्होंने इस बारे में ज़्यादा विवरण नहीं दिया।

–आईएएनएस

नेतन्याहू का सख्त बयान: इजरायल के खिलाफ टेढ़ा रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई की चेतावनी

नई द‍िल्‍ली । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक सख्त बयान में कहा कि इजरायल अपने खिलाफ किसी भी हमले या विरोध के सामने चुप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा...

राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों से शुल्क वसूले जाने की रिपोर्टों पर ईरान को दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल की शिपमेंट को सीमित करके संघर्ष-विराम (सीजफायर) की सहमति का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इसके...

प्रणय वर्मा बेल्जियम में भारत के अगले राजदूत नियुक्त, यूरोपीय यूनियन में भी निभाएंगे अहम भूमिका

नई दिल्ली । भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को वरिष्ठ राजनयिक प्रणय वर्मा को बेल्जियम में भारत का अगला राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्हें यूरोपीय...

दक्षिण कोरिया में मध्य पूर्व युद्ध के प्रभाव को कम करने के लिए अतिरिक्त बजट विधेयक पर होगा मतदान

सियोल । दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय संसद शुक्रवार को एक अतिरिक्त बजट विधेयक पर विचार करने वाली है, जिसका उद्देश्य मध्य पूर्व में जारी युद्ध के आर्थिक प्रभाव से निपटना...

जापान मई से 20 दिन का अतिरिक्त तेल भंडार जारी करेगा

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार मई से 20 दिनों के तेल भंडार बाजार में जारी करेगी। यह कदम मार्च के मध्य...

वेंस की पाकिस्तान यात्रा से पहले सुरक्षा को लेकर चिंता, सालों बाद यूएस के किसी शीर्ष अधिकारी का पाक दौरा

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच इस हफ्ते के अंत में पाकिस्तान में बातचीत होने वाली है। अमेरिका की तरफ से इस बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में बढ़ रहा है रक्षा बजट पर खर्च, आईएमएफ ने तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीद जताई

वॉशिंगटन । अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि भारत का घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने का कदम आर्थिक बढ़ोतरी को मजबूत कर सकता है। आईएमएफ ने बताया कि जब सैन्य...

भारत-अमेरिका वार्ता में व्यापार, प्रौद्योगिकी और रक्षा मामलों को अहम स्थान

वॉशिंगटन । भारत और अमेरिका ने व्यापार, रक्षा और जरूरी तकनीक के मामले में बातचीत बढ़ाई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अपने तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे के...

नाटो से निकलने पर विचार कर रहे हैं ट्रंप, चर्चा को गठबंधन के महासचिव मार्क रूटे से की मुलाकात

वॉशिंगटन । ईरान के साथ संघर्ष के बीच नाटो और अमेरिका के बीच मतभेद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ईरान के खिलाफ अमेरिकी सरकार की कार्रवाई से नाटो देश...

नाजुक युद्धविराम के बीच बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाएंगे जेडी वेंस, ईरान के न्यूक्लियर मुद्दे पर रहेगा फोकस

वॉशिंगटन । अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस हंगरी की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद अब इस सप्ताह के अंत में इस्लामाबाद के लिए रवाना होंगे, जहां वह ईरान के साथ...

मैक्रों ने लेबनान में इजरायल के हमलों की आलोचना की, सभी देशों से शांति बनाए रखने पर दिया जोर

पेरिस । ईरान और अमेरिका के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक भीषण संघर्ष चलने के बाद दोनों पक्षों के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता में सीजफायर हुई। सीजफायर के...

ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल भी सहमत, प्रधानमंत्री बेंजामिन बोले- सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच इजरायल की लड़ाई लेबनान के मोर्च पर जारी रह सकती है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने...

admin

Read Previous

जापान के शिमाने में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं जारी हुई

Read Next

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com