भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना आईफोन 16, 65 लाख यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री : रिपोर्ट

मुंबई । अमेरिकी टेक दिग्गज एप्पल इंक. ने भारत में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आसान क्रेडिट, कैशबैक जैसे विभिन्न ऑफर्स की बदौलत आईफोन 16 अब भारत का सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है, जिसने चीन की वीवो के सबसे लोकप्रिय बजट मॉडल को भी पीछे छोड़ दिया है।

काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने 2025 के पहले 11 महीनों में आईफोन 16 के करीब 65 लाख यूनिट्स बेचे और इसके साथ ही यह भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया। एप्पल ने इस अवधि में एंड्रॉएड फोन बनाने वाली कई बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया।

बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स समर्थित वीवो का वाई29 5जी इस अवधि में 47 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, 33 लाख बिक्री के साथ आईफोन 15 भी भारत में बेस्ट‑सेलिंग फोन की टॉप 5 लिस्ट में शामिल रहा।

एप्पल के फोन, जिनकी कीमत आईफोन 15 के लिए 47,000 रुपए से शुरू होती है, वीवो के सबसे अधिक बिकने वाले हैंडसेट (14,000 रुपए) की कीमत से तीन गुना से भी अधिक है।

रिपोर्ट में बताया गया कि एप्पल की यह सफलता बदलते ग्राहक व्यवहार को दर्शाती है। पहले भारत में ज्यादातर लोग एंट्री‑लेवल और मिड‑रेंज फोन ही खरीदते थे, लेकिन अब महंगे स्मार्टफोन की मांग बढ़ रही है।

एप्पल ने भारत में स्थानीय निर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) बढ़ाकर चीन पर निर्भरता कम करने की रणनीति अपनाई है। हाल ही में कंपनी ने बेंगलुरु, पुणे और नोएडा में तीन नए एप्पल स्टोर खोले, जिससे भारत में इसके कुल पांच स्टोर हो गए।

एप्पल ने ग्राहकों के लिए नो‑कॉस्ट ईएमआई, कैशबैक और बैंक स्कीम जैसी सुविधाएं भी दी हैं, जिससे कंपनी के महंगे फोन खरीदना आसान हो गया है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि एप्पल ने नवंबर में भारत से 2 अरब डॉलर के आईफोन एक्सपोर्ट किए, जो अब तक का सबसे बड़ा है। कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में एप्पल इंडिया ने घरेलू बिक्री में 9 अरब डॉलर का रिकॉर्ड बनाया और हर पांचवें आईफोन का निर्माण या असेंबली भारत में किया गया।

भारत में एप्पल की मैन्युफैक्चरिंग ने ग्लोबल प्रोडक्शन वैल्यू में 12 प्रतिशत का योगदान दिया। साथ ही, कंपनी ने पहली बार भारत में महंगे प्रो और प्रो मैक्स मॉडल का निर्माण भी शुरू किया।

कंपनी की फाइलिंग में यह भी बताया गया कि वित्त वर्ष 2025 में अमेरिका से 178.4 अरब डॉलर का रेवेन्यू आया, जो एप्पल के ग्लोबल रेवेन्यू का करीब 43 प्रतिशत है और इन आईफोन में से बढ़ती संख्या भारत से भेजी गई।

–आईएएनएस

ईरान को लेकर ट्रंप के संकेत के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई

वॉशिंगटन । तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए रोकेंगे, जिससे...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, फार्मा स्टॉक्स में बिकवाली

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 241 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,078.49 और निफ्टी 84.70...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में लगा इंटरनेट शटडाउन दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट बन गया है। यह जानकारी डिजिटल मॉनिटरिंग ग्रुप...

बांग्लादेश: ईरान संघर्ष का असर, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन, उर्वरक, माल ढुलाई और विदेशी मुद्रा...

इस हफ्ते सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिर से 2.27 लाख रुपए प्रति किलो के पार

नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम 3,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों...

ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त है, घबराने की कोई जरूरत नहीं: आईओसीएल

नई दिल्ली । सरकारी तेल विपणन कंपनी (ओएमसी) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने शनिवार को आश्वासन दिया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ईंधन आपूर्ति श्रृंखलाओं में किसी भी तरह...

admin

Read Previous

ओला इलेक्ट्रिक के लिए कठिन रहा 2025, मार्केट शेयर 50 प्रतिशत कम हुआ

Read Next

चांदी की बढ़ती कीमतों पर मस्क ने जताई चिंता, कहा- कई इंडस्ट्रियल प्रोसेस में हो रहा उपयोग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com