लालू परिवार की तरह गांधी परिवार में भी मतभेद शुरू: शाहनवाज हुसैन

पटना । भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा को पीएम बनाने की वकालत पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लालू परिवार में मतभेद है, अब गांधी परिवार में भी यह शुरू हो गया है।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जैसी स्थिति लालू प्रसाद यादव के परिवार में तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच मतभेद की है, वैसे ही मतभेद अब कांग्रेस में प्रियंका और राहुल गांधी के बीच शुरू हो गए हैं। जैसे तेजस्वी यादव बिहार में मुख्यमंत्री का दावेदार बन गए थे, वैसे ही कोई प्रधानमंत्री पद का भी दावेदार बन जाए।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आने वाले 50 साल तक भाजपा की सरकार ही रहने वाली है. लेकिन ख्वाब देखने का अधिकार तो है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद से लेकर रॉबर्ट वाड्रा को ख्वाब देखने का विशेष अधिकार है। इसलिए वे उन्हें (प्रियंका गांधी वाड्रा) पीएम मटेरियल मान रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के बिहार दौरे को लेकर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पूरे बिहार में इसका बहुत जबरदस्त असर महसूस हो रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे मौसम ही बदल गया हो। कल मौसम काफी खराब था, लेकिन आज सुहाना हो गया है। पूरा राज्य खुशी से जश्न मना रहा है। जब से बिहार के बेटे नितिन नबीन पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं, हर कोई बहुत खुश है।

बिहार की डबल इंजन सरकार का जिक्र करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है। पीएम मोदी से नीतीश कुमार की बहुत अच्छी मुलाकात रही है। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात में बिहार के विकास के लिए अगले पांच साल के रोडमैप पर चर्चा हुई है। केंद्र की ओर से बिहार को सहयोग मिलेगा, क्योंकि पीएम मोदी बिहार से बहुत प्रेम करते हैं।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की चुप्पी पर भाजपा के आरोपों पर उन्हें पीएम बनाने की वकालत की थी। इमरान मसूद ने कहा था कि प्रियंका गांधी वाड्रा को पीएम बना दीजिए, फिर वे इंदिरा गांधी की तरह जवाब देंगी।

–आईएएनएस

पश्चिम बंगाल का मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का गढ़ : दिलीप जायसवाल

अररिया । बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल के मालदा की घटना को लेकर टीएमसी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का...

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर देश के लिए बना मॉडल: उमर अहमद इलियासी

श्रीनगर । ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में इतने बदलाव आए हैं कि यह...

‘बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका’, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

पटना । पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था हमेशा से बड़ी समस्या रही : दिलीप घोष

खड़गपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।...

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

इजरायल का दावा ‘बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के बड़े कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार दिया है। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हमला...

‘इस्लामाबाद पीस प्रोसेस’ में भारत के शामिल होने की खबर फर्जी: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों का सख्ती से खंडन किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारत ने तथाकथित “इस्लामाबाद पीस प्रोसेस” में पर्यवेक्षक...

नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर देना चाहिए : वारिस पठान

मुंबई । लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद पर दिए बयान पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर...

admin

Read Previous

आम्रपाली दुबे ने हिजाब विवाद पर दिया बयान, कहा- ‘अगर भावनाओं को ठेस पहुंची है तो होनी चाहिए कार्रवाई’

Read Next

बांग्लादेश में भारत सरकार को सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए: आनंद दुबे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com