बांग्लादेश में हिंसा का एक और मामला आया सामने, खुलना में एनसीपी नेता को लगी गोली

नई दिल्ली । बांग्लादेश से चुनावी हिंसा का एक और ताजा मामला सामने आया है। चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद से राजनीतिक हिंसा और हत्या के मामले में ताजा अपडेट नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के नेता से जुड़ा है, जिन्हें कुछ बदमाशों ने खुलना में दिन दहाड़े गोली मार दी।

बांग्लादेशी मीडिया द डेली स्टार के अनुसार एनसीपी के खुलना डिवीजन के चीफ और श्रमिक शक्ति के केंद्रीय आयोजक मोटालेब सिकदर को सोमवार सुबह करीब 11:45 बजे शहर के सोनाडांगा इलाके में सरेआम गोली मार दी गई।

ढाका ट्रिब्यून ने हॉस्पिटल के सूत्रों के हवाले से बताया कि सिकदर को गंभीर हालत में खुलना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। सोनाडांगा मॉडल पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज (ओसी) (इन्वेस्टिगेशन) अनिमेष मंडल ने कहा कि सिकदर को बदमाशों ने गोली मारी थी और स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाकर हॉस्पिटल पहुंचाया। जानकारी मिलने के बाद में पुलिस मौके पर पहुंची।

बांग्लादेशी मीडिया ने बताया कि डॉक्टरों के हवाले से ओसी ने कहा कि मोटालेब खतरे से बाहर है। गोली उसके कान के एक तरफ से गई और त्वचा को छेदते हुए दूसरी तरफ से निकल गई। ओसी ने आगे कहा कि जांच के बाद और मामले से जुड़ी अधिक जानकारी साझा की जाएगी।

बता दें, यह हमला इकबाल मंच के प्रवक्ता और ढाका-8 के निर्दलीय उम्मीदवार उस्मान हादी को गोली लगने के 10 दिन बाद हुआ है। हादी को बाइक सवार बदमाशों ने 12 दिसंबर 2025 को सिर पर गोली मारी थी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में उन्हें एवरकेयर अस्पताल में रेफर किया गया और फिर गंभीर हालत में उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर भेजा गया।

सिंगापुर में इलाज के दौरान अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई थी। हादी की हत्या के बाद से बांग्लादेश हिंसा की आग में जल रहा है। कट्टरपंथी उपद्रवियों ने बांग्लादेश में अलग-अलग जगहों पर हिंसा को अंजाम दिया जा रहा है। हादी के हत्यारों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। अपराधियों की गिरफ्तारी ना होने की वजह से हादी के समर्थकों में और गुस्सा है।

–आईएएनएस

ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल भी सहमत, प्रधानमंत्री बेंजामिन बोले- सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच इजरायल की लड़ाई लेबनान के मोर्च पर जारी रह सकती है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने...

ईरान-अमेरिका सीजफायर : शहबाज शरीफ ने ‘इस्लामाबाद वार्ता’ का दिया न्योता

नई दिल्ली । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोनों देशों के प्रतिनिधियों को इस्लामाबाद आमंत्रित...

ईरान पर हमलों में विराम के बाद व्हाइट हाउस ने कहा-अमेरिका की जीत

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान को “जीत” करार दिया है और कहा कि सैन्य उपलब्धियों ने कूटनीतिक बातचीत के लिए रास्ता बनाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड...

उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सियोल । दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। राष्ट्रपति ली जे म्युंग द्वारा उत्तर कोरिया...

‘ड्राफ्ट- एक्स पर पाकिस्तान के पीएम का संदेश’, शहबाज शरीफ की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम समझौते पर वाहवाही लूटने की कोशिशों में जुटे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक गलती ने सोशल मीडिया पर एक...

विश्व शांति के लिए आज का दिन बहुत बड़ा, ईरान अब पुनर्निर्माण का काम शुरू कर सकता है : राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे दुनिया में शांति के लिए...

लापता अमेरिकी पायलट को लेकर मीडिया कवरेज पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में एक हाई-रिस्क यूएस रेस्क्यू मिशन से जुड़े लीक को लेकर पत्रकार और मीडिया सगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी...

बांग्लादेश: पूर्व स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ढाका में गिरफ्तार

ढाका । बांग्लादेशी पुलिस ने मंगलवार को अवामी लीग की वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्लियामेंट स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी को गिरफ्तार किया। स्थानीय मीडिया ने इसका खुलासा किया गया। शिरीन...

ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर नाटो देशों और सहयोगियों पर निशाना साधा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान का समर्थन न करने के लिए नाटो और अमेरिका के खास सहयोगियों की कड़ी आलोचना की।...

खुफिया जानकारी और उन्नत निगरानी का कमाल : सीआईए ने ऐसे लगाया ईरान में फंसे पायलट का पता

वाशिंगटन । सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने ईरान के अंदर फंसे एक अमेरिकी पायलट का पता लगाने में अहम भूमिका निभाई है। अमेरिकी अधिकारियों ने इसे समय के खिलाफ रेस...

1973, 1979 और 2002 के मुकाबले ज्यादा गंभीर मौजूदा तेल संकट: आईईए प्रमुख

पेरिस । इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) के प्रमुख, फातिह बिरोल ने वर्तमान तेल संकट पर चिंता जाहिर की है। उनके मुताबिक हालात पूर्व के तेल संकटों से कहीं ज्यादा बदतर...

ईरानी मंत्री की अपील- ‘पावर प्लांट्स के पास मानव श्रृंखला बनाएं लोग’

तेहरान । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरानी परमाणु संयंत्रों और पुलों को उड़ाने की मियाद मंगलवार शाम (स्थानीय समयानुसार) खत्म हो रही है। वहीं ईरान ने भी होर्मुज...

admin

Read Previous

रूसी राजदूत ने बांग्लादेश को भारत के साथ तनाव दूर करने की दी सलाह

Read Next

नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात, बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com