रूसी राजदूत ने बांग्लादेश को भारत के साथ तनाव दूर करने की दी सलाह

नई दिल्ली । बांग्लादेश में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और भारत के साथ उसके द्विपक्षीय संबंध भी ताक पर हैं। बीते कुछ समय में बांग्लादेश में भारत के दूतावास को भी निशाना बनाने और भारत विरोधी नारा देने की कई घटनाएं सामने आई। इसके साथ ही लगातार अल्पसंख्यकों के साथ हो रही हिंसा को लेकर भी भारत में काफी नाराजगी है। इस बीच बांग्लादेश में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर ग्रिगोरीविच खोजिन ने दोनों देशों के बीच तनाव खत्म करने की अपील की।

बांग्लादेश में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर ग्रिगोरीविच खोजिन ने सोमवार को बांग्लादेश से तनाव कम करने की अपील की ताकि अगले साल 12 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय चुनाव से पहले अच्छा माहौल बन सके। इसके साथ ही उन्होंने भारत के साथ तनाव कम करने की अहमियत पर भी जोर दिया। बांग्लादेश में रूसी राजदूत ने कहा कि यह जितनी जल्दी हो, उतना अच्छा है।

उन्होंने कहा कि वे दो देशों के आपसी रिश्तों में दखल नहीं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि ऐसा कोई रास्ता निकालना समझदारी होगी जिससे तनाव मौजूदा स्तर से आगे न बढ़े। रिश्ते आपसी भरोसे और विश्वास पर आधारित होने चाहिए।

बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को होने वाले चुनाव को लेकर उन्होंने उम्मीद जताई है कि वोटिंग समय पर होगी। चुनाव पर्यवेक्षकों को भेजने के बारे में राजदूत ने कहा कि वे चुनाव आयोग के संपर्क में हैं और वे आयोग से आधिकारिक निमंत्रण का इंतजार कर रहे हैं।

बांग्लादेश में हालातों को लेकर पूर्व मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी ने कहा, “बांग्लादेश में हालात बहुत तनावपूर्ण हैं, खासकर राजधानी ढाका और हमारे दूसरे शहर चटगांव में, क्योंकि इसे सत्ताधारी सरकार का संरक्षण मिल रहा है। वे कुछ चरमपंथी पार्टियों और संगठनों को रोजाना बाहर आने और अराजकता फैलाने में मदद कर रहे हैं या उकसा रहे हैं। इसलिए हालात काफी अस्थिर बने हुए हैं, क्योंकि चुनाव नजदीक आ रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि वे कम से कम चुनाव का शेड्यूल टालना चाहते हैं और अपनी सत्ता बनाए रखना चाहते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए वे अपना आंदोलन जारी रखे हुए हैं। उनके पास कुछ यूट्यूबर और ऐसे लोग हैं जो ऑनलाइन मंच पर आकर भड़काते हैं, जिन्हें लगातार लोगों को उकसाने के लिए कहा जा रहा है। इसके अलावा, उनके पास हिज्ब उत-तहरीर और जमात-ए-इस्लामी छात्र संगठन शिबिर जैसी कुछ चरमपंथी राजनीतिक पार्टियां भी हैं। इसलिए वे देश में सामाजिक अस्थिरता पैदा करने के लिए लगातार इन संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बीते कुछ दिनों में वहां पर जो भारत विरोधी गतिविधियां देखने को मिली हैं, उसे लेकर मोहिबुल हसन चौधरी ने कहा, “भारत विरोधी प्रदर्शन सिर्फ ढाका और चटगांव के कुछ हिस्सों तक ही सीमित हैं। ऐसा नहीं है कि पूरे देश में भारत विरोधी भावना है। अलग-अलग संस्थानों के कुछ उग्र, चरमपंथी, कट्टरपंथी छात्रों में कुछ ने, कई मदरसा छात्रों को अपने साथ शामिल होने के लिए मजबूर किया है। इनमें कौमी मदरसे और खुद ढाका यूनिवर्सिटी के छात्र तक शामिल हैं। जो मदरसा छात्र कैंपस के अंदर रहते हैं, वे खाने और रहने के लिए मदरसों पर निर्भर होते हैं। अगर उन्हें इन जुलूसों में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है, तो उनके पास कोई चारा नहीं होता। ऐसा नहीं करने पर वे अपनी एकमात्र पनाहगाह, खाना और रहने की जगह खो देंगे।”

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

पाकिस्तान में सरकार के खिलाफ विपक्ष लामबंद, 8 फरवरी 2026 को ब्लैक डे मनाने का ऐलान

Read Next

बांग्लादेश में हिंसा का एक और मामला आया सामने, खुलना में एनसीपी नेता को लगी गोली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com