विदेश मंत्री जयशंकर ने इजरायली पीएम नेतन्याहू से मुलाकात की, गहरे द्विपक्षीय सहयोग पर की चर्चा

यरूशलम । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यरूशलम में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं।

दोनों नेताओं ने टेक्नोलॉजी, अर्थव्यवस्था, कौशल और प्रतिभा, कनेक्टिविटी और सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में भारत और इजरायल के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

बुधवार को विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज शाम यरूशलम में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करके बहुत अच्छा लगा। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। टेक्नोलॉजी, अर्थव्यवस्था, कौशल और प्रतिभा, कनेक्टिविटी और सुरक्षा में सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा की। क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर उनके विचारों को महत्व दिया। विश्वास है कि हमारी रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।”

मुलाकात के बाद पीएम नेतन्याहू ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज शाम, मैंने अपने ऑफिस में भारत के विदेश मंत्री, डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की।”

मंगलवार को विदेश मंत्री जयशंकर ने इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग से भी मुलाकात की, जहां दोनों पक्षों ने भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी और इसकी लगातार प्रगति की समीक्षा की।

जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग से मिलकर सम्मानित महसूस किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। हमारी रणनीतिक साझेदारी और इसे लगातार गहरा करने पर चर्चा की। क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए भारत के अटूट समर्थन की पुष्टि की।”

विदेश मंत्री जयशंकर ने इजराइल के अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री नीर बरकत से भी मुलाकात की, जहां दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच निवेश और इनोवेशन सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।

विदेश मंत्री ने कहा, “आज इजराइल के अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री नीर बरकत के साथ शानदार मुलाकात हुई। हमने अपने निवेश और इनोवेशन सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। हमारी आर्थिक साझेदारी को और बढ़ावा देने के लिए भारत-इजराइल मुक्त व्यापार समझौते के जल्द पूरा होने पर विश्वास जताया।”

–आईएएनएस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

इस्तांबुल । काला सागर (ब्लैक सी) में तुर्की के क्रूड ऑयल टैंकर 'अल्टुरा' पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जहाज...

अबू धाबी में गिरा मिसाइल का मलबा, दो की मौत और तीन घायल

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। गुरुवार को...

बांग्लादेश: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री रहमान ने स्वतंत्रता दिवस पर 1971 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ढाका । बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गुरुवार को देश के 56वें ​​स्वतंत्रता और राष्ट्रीय दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्मारक पर फूल चढ़ाकर 'मुक्ति...

अपनी राजनीति में भारत को घसीट रहा रूस, छह नागरिकों की गिरफ्तारी में यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप

नई दिल्ली । भारत में हाल ही में यूक्रेन के छह और एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया गया। इस पर रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

यूएई को हथियारों और सैनिकों से ज्यादा समर्थन को लेकर स्पष्टता की जरूरत है : राष्ट्रपति के सलाहकार

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान से लड़ने के...

admin

Read Previous

भारत एआई मॉडल्स के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार, सस्ते डेटा के चलते तेजी से हो रहा विस्तार: बोफा

Read Next

एमसीएक्स पर चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से मिला सपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com