अपने किरदारों के लिए ‘ऑन-ऑफ का बटन’ चाहते हैं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बताया फिल्मी दुनिया असल जिंदगी से ज्यादा पसंद

मुंबई । नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी हिंदी सिनेमा में अपने वर्सटाइल रोल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने छोटे-छोटे किरदारों से अपने करियर की शुरुआत की और आज लीड रोल प्ले कर दर्शकों को सालों से एंटरटेन कर रहे हैं।

फिल्म ‘सरफरोश’ से अपने करियर की छोटी शुरुआत करने वाले अभिनेता अब अपनी जिंदगी और करियर की आदतों में कुछ चीजों को जोड़ना चाहते हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है। बता दें कि अभिनेता इन दिनों ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपने किरदार को निभाने में आने वाले चैलेंज का जिक्र किया। उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि वे चाहते हैं कि उनके अंदर भी बाकी अभिनेताओं की तरह ऑन-ऑफ का बटन हो। अभिनेता ने कहा कि वे जो भी किरदार करते हैं, वो उनके दिमाग के किसी कोने में रहता ही है और उसे भुलाने में समय लगता है। “मैंने बाकी अभिनेताओं को देखा है, जो किरदार निभाते वक्त ऑन हो जाते हैं और किरदार खत्म होते ही नॉर्मल हो जाते हैं, लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं है। मुझे समय लगता है क्योंकि किरदार मेरे दिमाग के अंदर रहता है।”

अभिनेता ने कहा कि काश मेरे अंदर भी ऑन-ऑफ का बटन होता, लेकिन ऐसा नहीं है। मुझे बाहरी दुनिया से ज्यादा फिल्मी दुनिया पसंद है और मैं अपने किरदार में रहना ही पसंद करता हूं। कई बार लगातार 2 महीने तक फिल्म की शूटिंग चलती है और फिर आगे नई प्रोजेक्ट की शूटिंग में मुझे मुश्किलों होती हैं, क्योंकि मुझे फिल्म का सेट और फिल्मी दुनिया में रहना ज्यादा पसंद है।

बता दें कि अभिनेता की ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ 19 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म एक मर्डर केस पर आधारित है, जिसमें एक अमीर परिवार एक ही रात में मर जाता है और बचती है सिर्फ एक लड़की, मीरा बंसल। मीरा बंसल और काला जादू के तार ही फिल्म की एक्साइटमेंट को बढ़ाने वाले हैं। फिल्म में अभिनेता एक बार फिर इंस्पेक्टर जतिल यादव का रोल प्ले कर रहे हैं।

फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के अलावा, चित्रांगदा सिंह, संजय कपूर, राधिका आप्टे, इला अरुण और रेवती भी नजर आएंगी।

–आईएएनएस

विवेक ओबेरॉय ने दायर किया पर्सनैलिटी राइट्स केस, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कानूनी कदम उठाया है। उन्होंने अपनी छवि और पहचान के दुरुपयोग को लेकर दिल्ली हाई...

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का सख्त रुख, मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता

मुंबई । मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग की घटना के बाद पूरे मनोरंजन जगत में चिंता का माहौल है। इस घटना को लेकर अब प्रोड्यूसर्स...

अभिषेक के लिए सिर्फ पत्नी नहीं, ‘ऐश्वर्य’ की चाबी भी, शादी के बाद जूनियर बच्चन बने सिल्वर स्क्रीन के ‘जादूगर’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय का आना किस्मत की चाबी की तरह थी, जिसने उनके जीवन और करियर के कई बंद दरवाजे धीरे-धीरे खोल...

नेटफ्लिक्स पर लौट रहे ‘ढिंढोरा’ और सैफ अली खान, जानें अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की पूरी लिस्ट

मुंबई । नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया। ये प्रोजेक्ट मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों के सामाजिक और...

‘मैंने सोचा था, मैं लौटूंगी,’ 16 साल बाद निर्माता की कुर्सी पर वापस आईं सौंदर्या रजनीकांत

मुंबई । तमिल सिनेमा की जानी-मानी हस्ती और अनुभवी फिल्म निर्माता सौंदर्या रजनीकांत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय बाद वह फिल्म निर्माण की दुनिया में वापसी कर...

फायरिंग के वक्त घर पर मौजूद थे रोहित शेट्टी, सामने आई अहम जानकारी

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, जिस वक्त फायरिंग हुई...

अनोखे ट्विस्ट के साथ आज से देखें ‘द 50’, इस शो से लिया फॉर्मेट का आइडिया

मुंबई । रियलिटी शो की दुनिया में हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। अब ऐसा ही एक नया शो दर्शकों के लिए रविवार यानी 1 फरवरी से शुरू...

दिल्ली में खुला अनुपम खेर का नया एक्टिंग स्कूल, कहा, राजधानी अब साहस और कला का घर बन गई

मुंबई । हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर सिनेमा में वर्सटाइल एक्टिंग स्किल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने खुद हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, लेकिन...

सिंगिंग ने खोला रास्ता, फिल्मों ने बनाया निरहुआ को भोजपुरी का सुपरस्टार

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा में जब भी टॉप एक्टर्स की बात होती है, तो दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम सबसे पहले लिया जाता है। आज भोजपुरी इंडस्ट्री में...

‘गांधी टॉक्स’ की रिलीज को लेकर उत्साहित अदिति राव हैदरी, कहा- ‘इसमें शब्द नहीं , एहसास बोलेंगे’

मुंबई । बॉलीवुड में जब भी कोई अलग फिल्म आती है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। ऐसी ही एक अलग किस्म की फिल्म 'गांधी टॉक्स' शुक्रवार...

‘अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!’, झकझोर देगा ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर

मुंबई । फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोइज बियॉन्ड' का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म पहली 'द केरल स्टोरी' की कहानी...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

admin

Read Previous

‘धुरंधर’ को मिला एयर इंडिया से खास प्यार, यामी गौतम ने दिखाई झलक

Read Next

नोएडा में कंपनी कर्मियों से बंदूक के दम पर दो लाख की लूट, चार बदमाश फरार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com