सिंहावलोकन 2025: वो हिट फिल्में जिनके सीक्वल रहे सुपरफ्लॉप, नहीं चला बड़े स्टार्स का जादू

मुंबई । हर साल पर्दे पर कई फिल्में रिलीज होती है, कुछ फिल्में दर्शकों को इतनी ज्यादा पसंद आती हैं कि फिल्मों के सीक्वल बनाए जाते हैं।

साल 2025 के अंत में हम फिल्मों के उन सीक्वल के बारे में बताएंगे जो बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुए।

अक्षय कुमार की साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘केसरी’ को खूब पसंद किया गया था, लेकिन इसी साल 18 अप्रैल को फिल्म का सीक्वल ‘केसरी- चैप्टर 2’ रिलीज हुआ। फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया गया, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट भी नहीं निकाल पाई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का कलेक्शन विश्व भर में 135 करोड़ के आस-पास रहा।

कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को रिलीज हुई थी। इससे पहले फिल्म के चार सीक्वल रिलीज किए जा चुके हैं, लेकिन मल्टीस्टारर होने के बाद भी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई करने में कामयाब नहीं रही। फिल्म का देशभर में कुल कलेक्शन 179.75 करोड़ रुपये था, जबकि फिल्म 240 करोड़ के बजट के साथ तैयार की गई थी। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर भी कम ही कमाई की थी। फिल्म को फ्लॉप नहीं, लेकिन एवरेज कह सकते हैं।

साल 2018 की फिल्म ‘धड़क’ का सीक्वल ‘धड़क 2’ भी इसी साल रिलीज हुई थी। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी का रोमांस दिखाया गया था। फिल्म प्रेम और छोटी जाति के नाम पर होने वाली हिंसा को दिखाती है। फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी। फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाई। फिल्म 1 अगस्त को रिलीज हुई थी।

अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल ‘सन ऑफ सरदार-2’ 1 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म का बजट 130 करोड़ था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 44.9 करोड़ के आंकड़ों पर ही सिमट कर रह गई। फिल्म में अजय देवगन की कॉमेडी भी इस बार दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई। फिल्म में मृणाल ठाकुर, रोशनी वालिया और रवि किशन भी अहम रोल में हैं।

ऋतिक रोशन की एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी थे, लेकिन फिर भी फिल्म फ्लॉप रही। ‘वॉर 2’ का बजट 400 करोड़ रुपये था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 244.29 करोड़ रुपये ही कमा पाई और फिल्म की कुल कमाई 303 करोड़ रुपये रही। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई थी।

टाइगर श्रॉफ की 5 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘बागी’ को बहुत पसंद किया था। इतना ही नहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट भी दर्शकों को खूब पसंद आया था, लेकिन इस साल रिलीज हुई ‘बागी 4’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 67.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई, जबकि फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपये था। वहीं ‘तारे जमीन पर-2’ और ‘रेड-2’ जैसी ही फिल्में इस साल की हिट फिल्मों में शामिल रहीं।

–आईएएनएस

विवेक ओबेरॉय ने दायर किया पर्सनैलिटी राइट्स केस, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कानूनी कदम उठाया है। उन्होंने अपनी छवि और पहचान के दुरुपयोग को लेकर दिल्ली हाई...

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का सख्त रुख, मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता

मुंबई । मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग की घटना के बाद पूरे मनोरंजन जगत में चिंता का माहौल है। इस घटना को लेकर अब प्रोड्यूसर्स...

अभिषेक के लिए सिर्फ पत्नी नहीं, ‘ऐश्वर्य’ की चाबी भी, शादी के बाद जूनियर बच्चन बने सिल्वर स्क्रीन के ‘जादूगर’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय का आना किस्मत की चाबी की तरह थी, जिसने उनके जीवन और करियर के कई बंद दरवाजे धीरे-धीरे खोल...

नेटफ्लिक्स पर लौट रहे ‘ढिंढोरा’ और सैफ अली खान, जानें अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की पूरी लिस्ट

मुंबई । नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया। ये प्रोजेक्ट मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों के सामाजिक और...

‘मैंने सोचा था, मैं लौटूंगी,’ 16 साल बाद निर्माता की कुर्सी पर वापस आईं सौंदर्या रजनीकांत

मुंबई । तमिल सिनेमा की जानी-मानी हस्ती और अनुभवी फिल्म निर्माता सौंदर्या रजनीकांत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय बाद वह फिल्म निर्माण की दुनिया में वापसी कर...

फायरिंग के वक्त घर पर मौजूद थे रोहित शेट्टी, सामने आई अहम जानकारी

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, जिस वक्त फायरिंग हुई...

अनोखे ट्विस्ट के साथ आज से देखें ‘द 50’, इस शो से लिया फॉर्मेट का आइडिया

मुंबई । रियलिटी शो की दुनिया में हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। अब ऐसा ही एक नया शो दर्शकों के लिए रविवार यानी 1 फरवरी से शुरू...

दिल्ली में खुला अनुपम खेर का नया एक्टिंग स्कूल, कहा, राजधानी अब साहस और कला का घर बन गई

मुंबई । हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर सिनेमा में वर्सटाइल एक्टिंग स्किल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने खुद हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, लेकिन...

सिंगिंग ने खोला रास्ता, फिल्मों ने बनाया निरहुआ को भोजपुरी का सुपरस्टार

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा में जब भी टॉप एक्टर्स की बात होती है, तो दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम सबसे पहले लिया जाता है। आज भोजपुरी इंडस्ट्री में...

‘गांधी टॉक्स’ की रिलीज को लेकर उत्साहित अदिति राव हैदरी, कहा- ‘इसमें शब्द नहीं , एहसास बोलेंगे’

मुंबई । बॉलीवुड में जब भी कोई अलग फिल्म आती है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। ऐसी ही एक अलग किस्म की फिल्म 'गांधी टॉक्स' शुक्रवार...

‘अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!’, झकझोर देगा ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर

मुंबई । फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोइज बियॉन्ड' का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म पहली 'द केरल स्टोरी' की कहानी...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

admin

Read Previous

शीत युद्ध की ऐतिहासिक खेल जीत से रूस-यूक्रेन संघर्ष की तुलना, ट्रंप ने 1980 के ‘मिरेकल ऑन आइस’ को किया याद

Read Next

‘धुरंधर’ को मिला एयर इंडिया से खास प्यार, यामी गौतम ने दिखाई झलक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com