भाजपा का कांग्रेस पर हमला, रोहन गुप्ता बोले- सत्र शुरू होते ही राहुल गांधी विदेश चले जाते हैं

अहमदाबाद । भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने आईएएनएस से बातचीत में विपक्ष और खास तौर पर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने सबसे पहले राहुल गांधी के विदेश जाने पर सवाल उठाया और कहा कि अगले हफ्ते जब लोकसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा होगा, तब राहुल गांधी जर्मनी जा रहे हैं। रोहन गुप्ता ने कहा कि हर बार ऐसा ही होता है, जब भी संसद में कोई महत्वपूर्ण बहस या बड़ा मुद्दा होता है तो राहुल गांधी देश छोड़कर बाहर चले जाते हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्ष हमेशा कहता है कि हमें बोलने का मौका नहीं मिलता, हमें रोका जाता है, लेकिन जब सत्र चलता है और उन्हें मौका मिलता है, तब वे खुद विदेश चले जाते हैं। इससे उनकी गंभीरता ही नजर नहीं आती।

रोहन गुप्ता के मुताबिक, विपक्ष लगातार संसद का समय बर्बाद करता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को यह समझना चाहिए कि संसद का सत्र उनसे ज्यादा महत्वपूर्ण कोई चीज नहीं हो सकती। जब मुद्दे उठाने का समय आता है, तब विदेश चले जाना क्या साबित करता है? यह जनता भी देख रही है।

उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास छह विधायक हैं, लेकिन इतने समय बाद भी वे अपना नेता नहीं चुन पाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का आलाकमान फैसला लेने की स्थिति में ही नहीं है। हरियाणा चुनाव का उदाहरण देते हुए गुप्ता ने कहा कि वहां भी कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष चुनने में महीनों लगा देती है। जब आप अपने ही घर का फैसला नहीं ले सकते, तो जनता की समस्याओं पर क्या काम करेंगे?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा अपनी गलतियों के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहरा देती है। दरबारी नेता अपनी जिम्मेदारी से भाग जाते हैं और जनता का गुस्सा किसी और पर डाल दिया जाता है, लेकिन जनता सब देख रही है और जवाब भी जरूर देगी।

राहुल गांधी के उस बयान पर भी गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी जिसमें राहुल ने अमित शाह को डिबेट की चुनौती दी थी। इस पर उन्होंने कहा कि संसद की बहस पूरे देश ने देखी। एक तरफ तथ्य, नियम और संविधान का हवाला था और दूसरी तरफ केवल आरोप। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने राहुल गांधी से सीधा सवाल पूछा, ‘जिन गलतियों की बात की गई थी, उन्हें चुनाव आयोग ने ठीक किया, तो एसआईआर का विरोध क्यों?’

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद कहते हैं कि वोटर लिस्ट में गलतियां हैं, एड्रेस गलत हैं, कई नाम दो-दो जगह हैं और चुनाव आयोग का काम ही है इनको ठीक करना। जब वही आयोग ये गलतियां सुधार रहा है तो उसी पर सवाल क्यों?

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का “वोट चोरी” वाला मुद्दा बुरी तरह फ्लॉप हो चुका है। बिहार चुनाव में भी उन्होंने इसे उठाया नहीं, लेकिन चुनाव हारते ही ठीकरा इसी पर फोड़ दिया।

इस दौरान उन्होंने नवजोत कौर सिद्धू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस में जो आरोप लगे हैं कि पैसे के बदले पद देने की बात होती थी, उस पर पार्टी कोई सफाई नहीं देती। बल्कि जो नेता सच बोलते हैं, उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब हो या कोई भी राज्य, जब भी कोई सच बताता है, उसे पार्टी निकाल देती है। सीनियर नेताओं ने पैसा मांगने के आरोप लगाए हैं। अगर ये गलत हैं, तो कांग्रेस जवाब क्यों नहीं देती? पंजाब जैसी मजबूत जगह पर भी उन्होंने सरकार खो दी।

–आईएएनएस

केंद्रीय बजट जन-केंद्रित, पर्यटन, रोजगार, स्वास्थ्य व शिक्षा पर फोकस सराहनीय: त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री

अगरतला । त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए इसे “जन-केंद्रित और...

बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में उद्यमियों ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट की तारीफ की। उन्होंने इसे एक अच्छा और दीर्घकालिक बजट बताया। उद्यमियों ने समाचार...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

एफएंडओ में तेजी से बढ़ रही सट्टेबाजी को कम करने के लिए एसटीटी में की बढ़ोतरी: केंद्र

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) में तेजी से बढ़ रही सट्टेबाजी और प्रणालीगत जोखिम को कम करने के लिए सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन...

केंद्रीय बजट 2026-27: रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में देश के रक्षा क्षेत्र के लिए 7.8 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया है। यह राशि पिछले वित्त...

ममता बनर्जी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती हैं: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता । भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने आनंदपुर स्थित वेयरहाउस में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सिर्फ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने सर्जिया गोर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों के कई आयामों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से नई दिल्ली में मुलाकात की है। हफ्ते भर में दोनों नेताओं की...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

कश्मीरी शॉल विक्रेताओं पर हमलों का आरोप, नासिर खेउहामी ने सरकार से सुरक्षा की मांग की

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खेउहामी ने देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं के साथ हो रही मारपीट और कथित हमलों को लेकर...

‘हिमंता बिस्वा सरमा की बातें तथ्यहीन’, कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने किया गौरव गोगोई का बचाव

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने 'पाकिस्तानी एजेंट' वाले आरोपों पर पार्टी नेता गौरव गोगोई का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस के प्रति लोगों...

विपक्ष और ममता बनर्जी न करें विमान हादसे पर राजनीति, देश के लिए सही नहीं: सांसद संजय कुमार झा

पटना । महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत पर सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जेडीयू के राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा ने कहा कि...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

admin

Read Previous

ईवीएम पर सवाल उठाते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- बैलेट पेपर से चुनाव कराना जरूरी

Read Next

पीएम मोदी-अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com