टीएमसी ने कोलकाता में मनाया एकता दिवस, विपक्ष पर लगाया धार्मिक कट्टरता फैलाने का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए रैलियों और जनसभाओं के साथ ‘समहति दिवस’ (एकता दिवस) मनाया।

टीएमसी के शीर्ष नेताओं ने कोलकाता के मेयो रोड पर एक जनसभा की और धार्मिक कट्टरता फैलाने के प्रयासों के लिए विपक्षी नेताओं पर जमकर हमला बोला।

टीएमसी के वरिष्‍ठ नेता और राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि पार्टी के अंदर कुछ गद्दार हैं, जो लोगों को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

हकीम ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में लोगों को मंदिरों और मस्जिदों के नाम पर डराया धमकाया जा रहा है। बंगाल के लोग धार्मिक कट्टरता में विश्वास नहीं रखते, लेकिन समाज को उन लोगों से बचाना होगा जो धर्म के नाम पर लोगों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। समाज को एकजुट रखना होगा। धार्मिक कट्टरता के कारण कई देश बहुत पीछे चले गए हैं, जबकि भारत धर्मनिरपेक्षता के कारण इतना आगे बढ़ा है।

कोलकाता के मेयर हकीम ने कहा कि यह काजी नजरूल इस्लाम का बंगाल है। यहां हिंदू और मुसलमानों के बीच भाईचारा और दोस्ती है। यहां हम लोगों के धार्मिक विश्वास के आधार पर भेदभाव नहीं करते हैं, हालांकि कुछ गद्दार हैं जो लोगों और पार्टी दोनों को धोखा देते हैं। बंगाल में लोग ऐसे गद्दारों का कभी साथ नहीं देंगे। यह वह धरती है जो हमेशा धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए खड़ी रही है।

इस दौरान राज्य मंत्री शशि पांजा, पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी और अन्य लोग भी जनसभा में मौजूद थे। उन्होंने भाजपा पर वोटर लिस्ट की एसआईआर प्रक्रिया के नाम पर और खासकर 2026 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल में लोगों को बांटने का आरोप लगाया।

–आईएएनएस

ईरान में हमलों से उठा धुआं पहुंच सकता है पश्चिमी पाकिस्तान, एक्यूआई बिगड़ने का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी...

यूएन ने जताई चिंता, तालिबान की पाबंदियों से अफगान महिलाओं तक मदद पहुंचाने में मुश्किल

काबुल । संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंध देश की तरक्की को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के...

मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, ‘लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें’

तेहरान । अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने सोमवार को एक...

मिडिल ईस्ट संकट से बाधित इंडिगो की लंदन-मुंबई फ्लाइट 10 मार्च को भरेगी उड़ान

नई दिल्ली । भारत की सबसे किफायती माने जाने वाली एयरलाइन इंडिगो मिडिल ईस्ट संकट की वजह से 8 मार्च को मुंबई-लंदन उड़ान पूरी नहीं कर पाई थी। अब 10...

यूएई का दावा: ईरान की 12 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन मार गिराए

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों और...

सीबीएसई का बड़ा फैसला: कतर में 12 मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

दोहा । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यानी सीबीएसई, ने कतर में 12 मार्च से आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है। कतर...

ईरान में 400 से ज्यादा ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक: इजरायल

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने ईरान में 400 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इनमें बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर और...

कट्टरपंथ फैलाने के लिए आतंकी संगठनों ने सोशल मीडिया को बनाया अपना हथियार, ये रिपोर्ट चौंका देगी

नई दिल्ली । आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी और खबरें बहुत तेजी से लोगों तक पहुंचती हैं। लोग तुरंत घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते...

नॉर्वे में अमेरिकी दूतावास धमाका मामला: पुलिस ने जताई ‘आतंकी साजिश’ की आशंका

ओस्लो । नॉर्वे पुलिस ने रविवार तड़के राजधानी स्थित यूएस दूतावास में हुए जोरदार धमाके के मकसद को लेकर बड़ी टिप्पणी दी है, कहा है कि ये आतंकी हमला हो...

ऊर्जा केंद्रों पर हमला खतरनाक, ये वॉर क्राइम जो इंसानियत के खिलाफ: ईरान

तेहरान । इजरायल ने रविवार को दावा किया कि उसने ईरान के तेल ठिकानों को निशाना बनाया है। तेहरान और आसपास के शहरों में स्ट्राइक की वजह से पूरा आसमान...

नेपाल: आरएसपी की ‘महिला ब्रिगेड’ ने कर दिया कमाल, भारी जनसमर्थन के साथ बनाया खास मुकाम

काठमांडू । नेपाल के हालिया संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (आरएसपी) ने सिर्फ राजनीतिक सफलता ही नहीं हासिल की, बल्कि महिला प्रतिनिधित्व के मामले में भी एक उल्लेखनीय उदाहरण...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पाकिस्तानी पुलिस ने औरतों को नहीं करने दिया मार्च, हिरासत में लिया

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रस्तावित रैली से पहले पुलिस ने महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत...

admin

Read Previous

हमें मस्जिद से नहीं, इसके नाम से आपत्ति है : सुकांत मजूमदार

Read Next

वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम किसी भी स्थिति में शामिल न हो: केशव प्रसाद मौर्य

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com