वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम किसी भी स्थिति में शामिल न हो: केशव प्रसाद मौर्य

मिर्जापुर । उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को मिर्जापुर जनपद में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और एसआईआर की प्रगति की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के नाम किसी भी स्थिति में मतदाता सूची में शामिल न होने पाएं।

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और मृतक, शिफ्टेड अथवा अपात्र लोगों के नाम सूची से तत्काल हटाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि घुसपैठियों के नाम किसी भी स्थिति में मतदाता सूची में शामिल न होने पाएं।

डिप्टी सीएम ने बीएलओ और संबंधित कर्मियों को जनसमस्या समाधान में सम्मानजनक व्यवहार अपनाने और मार्गदर्शन देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की बातों को प्राथमिकता से सुना जाए और जायज मामलों का समयबद्ध समाधान हो। इस दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि एसआईआर का 98.2 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य भी समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

मौर्य ने हर घर नल से जल योजना की रफ्तार बढ़ाने, अवैध कब्जों पर कठोर कार्रवाई और महिलाओं से संबंधित अपराधों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को ‘कड़ी से कड़ी सजा’ दिलाई जाए ताकि अपराधियों में भय पैदा हो। उप मुख्यमंत्री ने मनरेगा श्रमिकों का भुगतान समय से सुनिश्चित करने और ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले ग्राम चौपालों में अधिकारियों को नियमित रूप से पहुंचकर जन समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी गरीब व्यक्ति कच्चे मकान या झोपड़ी में न रहे, पारदर्शिता के साथ पात्रता तय कर आवास उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगजन व अन्य प्राथमिकता वाले श्रेणी के पात्र व्यक्तियों को जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराने को कहा।

एनआरएलएम समूह की महिलाओं को पोषाहार प्लांट एवं अन्य लघु इकाइयों की स्थापना के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगाने पर 90 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध है। अमृत सरोवरों की प्रगति की जानकारी लेते हुए मौर्य ने कहा कि डबल इंजन सरकार में देश और प्रदेश का चहुँमुखी विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है।

–आईएएनएस

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की...

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद । वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के...

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण: ईरानी राजनयिक

मुंबई । मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का...

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

आईडीएफ का दावा: गाजा में हमास नौसैनिक कमांडर यूनुस अलियान ढेर, बड़े हमले की साजिश नाकाम

नई द‍िल्‍ली । इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमले में हमास की उत्तरी गाजा ब्रिगेड के नौसैनिक दस्ते के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान के खात्मे का दावा क‍िया है।...

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

admin

Read Previous

टीएमसी ने कोलकाता में मनाया एकता दिवस, विपक्ष पर लगाया धार्मिक कट्टरता फैलाने का आरोप

Read Next

जब दुनिया मंदी की बात करती है, तो भारत प्रगति की गाथा लिखता है: पीएम मोदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com