बेंजामिन नेतन्याहू की माफी में एक पेंच, उनके पूर्व वकील ने बताया क्या?

तेल अवीव । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से क्षमादान की अपील करते हुए 111 पन्नों का दस्तावेज सौंपा। गेंद राष्ट्रपति के पाले में है, लेकिन इसे लेकर एक पेंच फंसा है और इसका ‘खुलासा’ नेतन्याहू के पूर्व वकील ने किया है।

इजरायली टीवी चैनल 12 के साथ एक इंटरव्यू में पूर्व वकील मिकाह फेटमैन ने कहा, “एक अपराधी को माफी दी जाती है—यही कानून में लिखा है।”

वकील ने कहा कि राष्ट्रपति किसी भी सूरत में नेतन्याहू को तब तक माफी नहीं दे सकते, जब तक वह अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को स्वीकार न करें। यह बयान ऐसे समय आया है जब नेतन्याहू रिश्वत, धोखाधड़ी और जनता से विश्वासघात के आरोपों से खुद को बरी करने की इच्छा जता चुके हैं और बकायदा राष्ट्रपति से औपचारिक माफी भी मांग ली है—लेकिन, उन्होंने अपने गुनाह कुबूल नहीं किए हैं।

उनके पूर्व वकील ने बताया कि इजरायल के कानून और पूर्व उदाहरणों में माफी की प्रक्रिया को हमेशा गंभीरता से देखा गया है। आमतौर पर किसी को माफी तभी दी जाती है जब वह अपराध स्वीकार करे या अदालत द्वारा दोष सिद्ध हो जाए। इसीलिए पूर्व वकील का कहना है कि “गुनाह को स्वीकारे” बिना माफी देना न केवल कानूनी तौर पर असामान्य होगा, बल्कि न्यायिक प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े करेगा।

फेटमैन (नेतन्याहू के ट्रायल की शुरुआत में लगभग दो महीने तक उनकी डिफेंस टीम में थे) ने कहा, “इजरायल में ट्रायल से पहले माफी बहुत कम दी जाती है। सबसे करीबी उदाहरण 1984 का बस 300 मामला है, जिसमें शिन बेट के एजेंटों ने दो फिलिस्तीनियों को मार डाला था और फिर झूठ बोला था कि उन्होंने 41 इजरायलियों को ले जा रही एक इंटरसिटी बस का अपहरण करने की नाकाम कोशिश की थी।”

उन्होंने फिर आगे कहा, “लेकिन उस मामले में भी, उस समय के राष्ट्रपति चैम हर्जोग (जो वर्तमान राष्ट्रपति के पिता हैं) ने अपराधियों के गुनाह कबूल करने के बाद ही माफी दी।” फेटमैन के अनुसार, उस वक्त, हाई कोर्ट ने साफ कर दिया था कि माफी के लिए गुनाह कबूल करना जरूरी था।

‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ के अनुसार विपक्ष भी इसी तर्क पर जोर दे रहा है। यैर लापिद जैसे नेताओं ने खुलकर कहा है कि बिना अपराध स्वीकार किए माफी मिलना “कानून से ऊपर” होने जैसा होगा और इससे लोकतंत्र की नींव हिल जाएगी।

नेतन्याहू की अर्जी ने राजनीति में पहले से मौजूद ध्रुवीकरण को और तेज कर दिया है। उनके समर्थकों का तर्क है कि ये मुकदमे राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं और देश के हित में इन्हें समाप्त कर देना चाहिए, जबकि आलोचकों का कहना है कि सत्ता में बैठे किसी भी व्यक्ति को इस तरह तुरंत राहत मिलना संस्थाओं को कमजोर करेगा।

राष्ट्रपति हर्जोग पर अब भारी दबाव है। यदि वह माफी स्वीकार करते हैं तो उन्हें कानूनी और राजनीतिक दोनों मोर्चों पर तीखी आलोचना झेलनी होगी, और अगर वह ठुकराते हैं तो यह मुकदमा अगले कई महीनों तक इजरायल की राजनीति को अस्थिर करता रहेगा। अमेरिका के साथ इजरायल के रिश्तों पर भी असर पड़ेगा, क्योंकि अपने दोस्त ‘बीबी’ को सभी मुकदमे से छूट देने की बात तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी की है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

आरबीआई रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कर सकता है कटौती : एचएसबीसी

Read Next

बांग्लादेश: पूर्बांचल प्लॉट घोटाले में हसीना को 5 साल की सजा, बहन रेहाना और ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप भी दोषी करार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com