देश में सैकड़ों बाबरी मस्जिद बन जाए पर अयोध्या वाली अहमियत खत्म नहीं होगी: मौलाना साजिद रशीदी

नई दिल्ली । तृणमूल कांग्रेस विधायक हूमायूं कबीर के पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने के बयान के बाद विवाद जारी है। ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मौलाना साजिद रशीदी ने शनिवार को इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश में चाहे सैकड़ों मस्जिद बन जाएं पर अयोध्या की मस्जिद की हैसियत खत्म नहीं होगी।

मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, “मस्जिद जहां पर एक बार बन जाती है, वह कयामत तक मस्जिद रहती है। बाबरी मस्जिद के नाम पर अगर हिंदुस्तान में सैकड़ों मस्जिद बन जाएं, तो उसके बावजूद भी अयोध्या में जो मस्जिद है, उसकी हैसियत कभी खत्म नहीं होगी। यही कारण है कि सरकार बाबरी मस्जिद के नाम पर जो जमीन देना चाहती थी, उसे मुसलमानों ने नहीं अपनाया। यूपी वक्फ बोर्ड ने जमीन को अपनाया पर मुसलमानों ने नहीं अपनाया।”

उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद जिस जगह पर तोड़ी गई है, वहां पर आज भी बाबरी मस्जिद है और वह कयामत तक रहेगी।

दिल्ली ब्लास्ट मामले में हुई गिरफ्तारी पर मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, “लोगों को सिर्फ पकड़कर ही आतंकवादी कह देना न्यायसंगत और संवैधानिक नहीं है। देश की एक प्रक्रिया है, उसके तहत कार्य होना चाहिए। जांच के नाम पर पहले किसी को पकड़ा जाता है, फिर उस पर एफआईआर होती है। फिर वह आदमी कोर्ट जाता है और उसके बाद तय होता है कि आदमी मुजरिम है कि नहीं।”

उन्होंने कहा, “जब तक कोर्ट तय न करे, किसी को आतंकवादी नहीं कहना चाहिए। मीडिया ट्रायल का जो जमाना शुरू हुआ है, वह बहुत खतरनाक है। हालांकि यह कांग्रेस के जमाने से शुरू है। इसे सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा था।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि मीडिया ट्रायल का होना इंसान की पूरी जिंदगी को तबाह कर देता है। दिल्ली ब्लास्ट में जितने लोग पकड़े गए थे, उनमें से 4-5 लोग छूट भी गए, लेकिन 8 दिनों तक मीडिया ने जिस तरह से उन्हें आतंकवादी कहा, उसको वे जिंदगीभर धो नहीं पाएंगे। ऐसे ही जो लड़के आज 10, 12 या 15 सालों बाद बरी हो रहे हैं, उनकी जिंदगी वापस नहीं आ सकती है। एक लड़का 36 साल बाद बाइज्जत बरी हुआ।”

रशीदी ने कहा, “सवाल यह है कि जो भी एजेंसियां यह कदम उठाती हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। जो उन्हें आतंकवादी कहना शुरू करते हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। सरकार उन्हें कोई मुआवजा नहीं देती। सरकार उनकी इज्जत और जिंदगी को वापस नहीं ला सकती। मीडिया ट्रायल करके उनकी जिंदगी नष्ट कर दी जाती है। उसके पूरे परिवार की जिंदगी बर्बाद हो जाती है।”

–आईएएनएस

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी ई-बसों की कनेक्टिविटी, 15 जून से शुरू होगा संचालन

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में एयरपोर्ट को...

दिल्ली: पाक आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया पेश, बड़े शहरों में हमले की थी साजिश

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 4 आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। पुलिस कस्टडी...

तेलंगाना के सीएम ने अमेरिका में अपने तीन दोस्तों को बचाते हुए जान गंवाने वाले युवक को श्रद्धांजलि दी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कोडुरु अनुरूप रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन दोस्तों की जान...

ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’ की गौरवशाली यात्रा

नई दिल्ली । केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों...

वायुसेना प्रमुख की फ्रांस यात्रा, मजबूत हुई दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर ली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दशकों...

एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस: सीएम संगमा

शिलांग । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि आगामी नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (एनईसी) की वार्षिक बैठक में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

रियासी । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर...

तृणमूल में फूट: नए गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाया, ममता बनर्जी बनी रहेंगी पार्टी प्रमुख

कोलकाता । हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन की खबर अब आधिकारिक हो गई है। विधानसभा में तृणमूल...

कांग्रेस ने ममता बनर्जी के धरने को अधिकार बताया तो भाजपा ने ‘जनता के गुस्से का आईना’

नई दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी के धरने का समर्थन किया। यह धरना उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों...

प्रयागराज : स्किल इंडिया मिशन से महिलाओं को मिल रही सशक्त पहचान, आरसेटी के प्रशिक्षण से बन रहीं आत्मनिर्भर

प्रयागराज । ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का...

admin

Read Previous

जी20 सम्मेलन के आयोजन में पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामफोसा ने गर्मजोशी से किया स्वागत

Read Next

‘हरियाणा में रौला’ गाने पर सपना चौधरी का किलर डांस देख फैंस फिदा, हार्ट इमोजी से लुटाया प्यार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com