अपने बर्थडे पर कार्तिक आर्यन ने फैंस को दिया तोहफा, ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का टीजर रिलीज

नई दिल्ली । कार्तिक आर्यन ने अपने 35वें जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। जन्मदिन के मौके पर उनकी और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का टीजर रिलीज किया गया।

टीजर में कार्तिक और अनन्या पांडे का जबरदस्त रोमांस दिख रहा है और फैंस फिल्म के अतरंगी डॉयलॉग से काफी खुश हैं।

क्रिसमस पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का टीजर भले ही छोटा है, लेकिन छोटे से टीजर में ही कार्तिक और अनन्या की धमाकेदार केमिस्ट्री देखी जा रही है। टीजर की शुरुआत में ही कार्तिक अतरंगी डायलॉग कहते हैं, ‘मलाइका से लेकर मलाला तक, उर्फी से लेकर कमला तक, कोई भी इस मामाज बॉय को हाथ से ना जाने दें।’ वहीं अनन्या को साल 2025 में नब्बे के दशक का पवित्र प्यार चाहिए। कार्तिक बिल्कुल उसके उलट हैं, अब देखना होगा कि दोनों की जोड़ी कैसे जमेगी।

टीजर में अनन्या और कार्तिक ने कॉमेडी के अलावा बोल्ड सीन्स भी दिए हैं। टीजर को अनन्या पांडे ने शेयर किया है और कार्तिक को जन्मदिन की बधाई भी दी है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “आपके रूमी की ओर से आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

इस फिल्म के डायरेक्टर समीर विद्वांस हैं और फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। इससे पहले भी समीर विद्वांस, कार्तिक के साथ फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ लेकर आए थे। फिल्म ने पर्दे पर औसत कमाई की थी, लेकिन इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि इसमें कॉमेडी और रोमांस दोनों ही भरपूर मात्रा में देखने को मिलने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 150 करोड़ के बजट में बनाई गई है।

फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ भी 25 दिसंबर को रिलीज होगी। अब देखना होगा कि दर्शक पर्दे पर रोमांस और लव स्टोरी को पसंद करते हैं या देशभक्ति से भरी कहानी को सराहते हैं।

–आईएएनएस

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने...

‘सिंग गीथम’ की रिलीज से पहले वेंकटेश दग्गुबती ने की सिंगीतम श्रीनिवास राव की तारीफ, कहा-रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती

मुंबई । साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म 'सिंग गीथम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बुधवार को अभिनेता दग्गुबती...

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

नई दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

वो बेहतरीन निर्देशक हैं… ‘मैं वापस आऊंगा’ में इम्तियाज अली के साथ काम कर बेहद खुश ‘धुरंधर’ फेम दानिश पंडोर

मुंबई । आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में एक्टिंग कर छाए अभिनेता दानिश पंडोर अब इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंंगे। उन्होंने इम्तियाज अली को न...

यादों में जीवन : सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे, 60 फिल्मों में ‘नारद’ का किया रोल

मुंबई । किसी भी फिल्म में जितना अहम किरदार नायक या नायिका का होता है, उतना ही खलनायक का भी होता है। खलनायक का रोल किसी भी फिल्म में जान...

नाम, आवाज और ट्रेडमार्क के दुरुपयोग पर रेसुल पुकुट्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

चेन्नई । ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने मंगलवार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया। इसमें उन्होंने उन सभी व्यक्तियों और संस्थाओं को चेतावनी दी, जो बिना अनुमति उनके...

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी : प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की दमदार कहानी

***** 5 स्टार्स बहुत कम ही कोई सीरीज ऐसी होती है जो प्रेरणादायक होने के साथ ही सिनेमाई तौर पर भी बेहद दिलचस्प हो, लेकिन 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन...

‘डॉन 3’ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ...

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

मुंबई । फिल्म निर्माताओं के संगठन 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन-3' और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए बुधवार को नया बयान जारी किया...

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में हुई बॉलीवुड डांस के इतिहास पर चर्चा, ‘आलम आरा’ का हुआ जिक्र

मुंबई । 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास को याद करने का एक खास मंच बन गया है। शो के सेट पर जज जावेद जाफरी, टेरेंस लुईस...

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह से जुड़े एक चर्चित क्लब को सील कर दिया है।...

‘एक्सपायरी डेट के बाद दवा भी जहर बन जाती है’, ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर में दिखी दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनें

मुबंई । साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका...

admin

Read Previous

बांग्लादेश में भूकंप से तबाही: शेख हसीना ने जताया दुख, राहत प्रयासों में ढिलाई के लिए यूनुस सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Read Next

बिहार में सुशासन, अपराधियों की खैर नहीं, प्रदेश से बाहर ही जाना होगा: सम्राट चौधरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com