नौगाम विस्फोट: सीएम उमर अब्दुल्ला ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, हर संभव मदद का भरोसा

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट की घटना में अपनों को खो चुके परिवारों से मंगलवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुलाकात की। इस दर्दनाक दुर्घटना में 9 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। सीएम अब्दुल्ला ने पीड़ित परिवार की पीड़ा सुनी और उनका ढाढ़स बंधाया। मुलाकात के दौरान उन्होंने दिवंगत आत्माओं की जन्नत के लिए दुआ की और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज सुबह मुख्यमंत्री ने उन लोगों के परिवारों से मुलाकात की जिन्होंने नौगाम पुलिस स्टेशन में आकस्मिक विस्फोट में अपने प्रियजनों को खो दिया। उन्होंने हार्दिक संवेदना व्यक्त की, दिवंगत आत्माओं के लिए जन्नत की दुआ की और दुख की इस घड़ी में सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।”

जम्मू-कश्मीर सरकार ने इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और समर्थन देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार, नौगाम पुलिस स्टेशन में यह विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिस टीम लाल किला हमले से जुड़े विस्फोटकों की जांच कर रही थी। यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और नौगाम इलाके से 5-10 किलोमीटर दूर तक विस्फोट की आवाज सुनाई दी। इस विस्फोट के कारण पुलिस स्टेशन में खड़े कई वाहनों में आग लग गई और आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को भेजा गया।

–आईएएनएस

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

निशांत कुमार के जदयू ज्वाइन करने पर गिरिराज सिंह बोले, नए युग की नई शुरुआत

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज...

सोशल मीडिया पर गलत प्रचार को रोकने के लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा: सीएम रेवंत रेड्डी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिए एक कानून लाने की योजना बना रही है।...

ईरानी नौसेना के जहाज को कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति इंसानियत के आधार पर दी: एस. जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कोच्चि में ईरानी नौसेना के जहाज को डॉक करने की...

नेपाल के पूर्व पीएम ओली हारे, करीब 50 हजार मतों से बालेन शाह ने दी मात

काठमांडू । नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली झापा-5 सीट से हार गए हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के पूर्व मेयर और रैपर बालेन शाह ने उन्हें करीब 50...

बंगाल: भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ ने पकड़ी रफ्तार, पार्टी नेताओं ने ममता सरकार पर साधा निशाना

कोलकाता । भाजपा की परिवर्तन यात्रा को पश्चिम बंगाल में लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पार्टी नेता ममता सरकार पर भ्रष्टाचार, कुशासन और एडमिनिस्ट्रेटिव नाकामियों का आरोप लगा...

admin

Read Previous

मदीना के पास बस हादसे में जान गंवाने वाले भारतीयों के प्रति ईरान ने जाहिर की संवेदनाएं

Read Next

दिल्ली: दो स्कूलों और तीन अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com