इस्लामाबाद धमाके के बाद पीसीबी ने त्रिकोणीय टी20 सीरीज के शेड्यूल में किया बदलाव

लाहौर । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच होने वाली त्रिकोणीय टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव करते हुए नए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

त्रिकोणीय टी20 सीरीज के पूर्व निर्धारित शेड्यूल में बदलाव इस्लामाबाद में मंगलवार को हुए धमाके की वजह से किया गया है। दरअसल, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच 11 नवंबर को खेला गया था। इसमें पाकिस्तान विजयी रही थी। सीरीज का दूसरा और तीसरा वनडे क्रमश: 13 और 15 नवंबर को निर्धारित था। लेकिन, इस्लामाबाद में हुए धमाके की वजह से दोनों मैचों की तारीख एक-एक दिन बढ़ा दी गई है। इसी वजह से त्रिकोणीय सीरीज के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

त्रिकणीय टी20 सीरीज की शुरुआत पहले 17 नवंबर को होनी थी, लेकिन अब ये सीरीज 18 नवंबर से शुरू होगी। फाइनल सहित टूर्नामेंट के सभी 7 मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा।

पीसीबी ने कहा, “कार्यक्रम में संशोधन का निर्णय श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) और जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) के साथ आपसी चर्चा के बाद लिया गया ताकि संचालन और मैच संबंधी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।”

तीनों टीमें लीग स्टेज में 4-4 मैच खेलेंगी। शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 29 नवंबर को खेला जाएगा।

त्रिकोणीय सीरीज की तीसरी टीम जिम्बाब्वे की जगह अफगानिस्तान थी। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से हुए धमाकों में अपने तीन युवा खिलाड़ियों को खोने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला लिया था, जिसके बाद पीसीबी ने जिम्बाब्वे को तीसरी टीम के रूप में शामिल किया।

त्रिकोणीय टी20 सीरीज का संशोधित कार्यक्रम

18 नवंबर – पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, 20 नवंबर – श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे,

22 नवंबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, 23 नवंबर – पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे

25 नवंबर – श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे, 27 नवंबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका

29 नवंबर – फाइनल

–आईएएनएस

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

admin

Read Previous

जैकी श्रॉफ ने जूही चावला को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया तस्वीरों का वीडियो

Read Next

खत्म हुआ अमेरिका का अब तक का सबसे लंबा शटडाउन, ट्रंप ने बिल पर किया हस्ताक्षर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com