‘उमर ने दो-तीन दिन में घर आने के लिए कहा था’, दिल्ली विस्फोट केस के संदिग्ध का परिवार सामने आया

पुलवामा । दिल्ली में लाल किले के नजदीक हुए कार विस्फोट के संदिग्ध उमर उन नबी का परिवार सामने आया है। उमर की भाभी मुजम्मिला ने बताया कि पढ़ाई और परीक्षा की बात कहकर वह फोन पर कम बातें करता था, लेकिन उसने दो-तीन दिन में घर लौटने के लिए कहा था।

संदिग्ध उमर उन नबी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है। वह फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में फैकल्टी था। संदिग्ध उमर को हिरासत में लिया जा चुका है। वहीं, पुलवामा में उसके परिवार के कुछ सदस्यों को भी कस्टडी में लिया गया है।

घर पर मौजूद उमर की भाभी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैंने उसे घर (उमर को) आने के लिए कहा था और उसने जवाब दिया कि वह दो या तीन दिन में आ जाएगा। मैंने जोर दिया कि वह अगले दिन आए, लेकिन उसने कहा कि वह दो या तीन दिन में आएगा। उसने हमें पहले ही बता दिया था कि उसकी परीक्षाएं हैं और उसने कहा था कि उसे परेशान न किया जाए, क्योंकि वह पढ़ाई करने के लिए लाइब्रेरी जा रहा है। हमने कहा कि ठीक है।”

मुजम्मिला ने बताया कि उन्होंने उमर को फोन नहीं किया था, क्योंकि हमें पता था कि वह पढ़ाई करता है। उमर की भाभी ने कहा, “शुक्रवार को उमर ने फोन किया था और कहा था कि आप मुझे ज्यादा तंग मत करना। मैं यहीं से फोन किया करूंगा। उसने जुमे के दिन परिवार के लोगों का हालचाल पूछा। उसने मेरे साथ बात की, तो मैंने उससे कहा था कि घर आ जाओ, घर क्यों नहीं आ रहे हो। उसने कहा था कि वह दो-तीन दिन में आ जाएगा। उसने सिर्फ यही बोला था। यह सब बातें उसने बेफिक्र होकर बोलीं थीं।”

मुजम्मिला ने कहा कि उमर इस तरह का इंसान नहीं था। मुझे जितना उसके बारे में पता था, वह बताया है। इस मामले में और ज्यादा नहीं बता सकते हैं।

पेशे से डॉक्टर उमर उन नबी कथित तौर पर उस कार में बैठा था, जो दिल्ली में लाल किले के नजदीक ब्लास्ट हुई। सीसीटीवी फुटेज में उमर को कार चलाते हुए देखा गया। आशंकाएं हैं कि वह फरीदाबाद के आतंकी मॉड्यूल से भी जुड़ा था। फिलहाल, जांच एजेंसियां फरीदाबाद के आतंकी मॉड्यूल के पर्दाफाश और उसके बाद दिल्ली ब्लास्ट की हर एंगल से जांच कर रही हैं।

–आईएएनएस

इजरायल का दावा ‘बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के बड़े कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार दिया है। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हमला...

‘इस्लामाबाद पीस प्रोसेस’ में भारत के शामिल होने की खबर फर्जी: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों का सख्ती से खंडन किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारत ने तथाकथित “इस्लामाबाद पीस प्रोसेस” में पर्यवेक्षक...

नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर देना चाहिए : वारिस पठान

मुंबई । लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद पर दिए बयान पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर...

रामकृपाल यादव ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग

पटना । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव शामिल हुए।...

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ शुरू, दो आतंकियों के घिरे होने की खबर

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार शाम को छिपे हुए आतंकवादियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ शुरू हो गई, जब संयुक्त सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के...

केरल चुनाव: भाजपा प्रमुख नितिन नवीन ने एलडीएफ और यूडीएफ को ‘मैच फिक्सर’ बताया, राज्य का विकास न करने का लगाया आरोप

कोल्लम । आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को केरल के करुणागप्पल्ली में एक रोड शो में हिस्‍सा लिया। इस...

भवानीपुर में राजनीतिक पारा चढ़ा, ममता और शुभेंदु के बीच जोरदार मुकाबले की तैयारी

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में अप्रैल के आखिर में होने वाला विधानसभा चुनाव अब सिर्फ राजनीतिक मुकाबला नहीं रह गया है। यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा में विपक्ष...

‘कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’, सीएम धामी की अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

देहरादून । देहरादून में हाल ही में हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश...

होर्मुज के रास्ते नहीं मिल रहा तो अमेरिका से खरीदें तेल: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक प्रस्ताव रखा है। मंगलवार को ट्रुथ पोस्ट में उन्होंने जेट ईंधन की कमी से जूझ रहे...

ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच दुनिया को इंटरनेट ब्लैक आउट का खतरा? भारत पर भी पड़ सकता है असर

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच जारी इस भीषण संघर्ष का असर इंटरनेट केबल लाइन या सबमरीन केबल्स पर भी पड़ सकता है। अगर इस संघर्ष में इंटरनेट...

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नई दिल्ली । मध्य पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध का विषय सोमवार को राज्यसभा में उठाया गया। ईरान-इजरायल युद्ध के गंभीर प्रभावों पर बात करते हुए राज्यसभा सांसद संजय...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

admin

Read Previous

सर्दी-खांसी और गले में खराश से परेशान? ये छोटे-छोटे उपाय देंगे बड़ी राहत

Read Next

जनता मिलन : सीएम धामी ने सुनी समस्याएं, फीडबैक व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com