सर्दी-खांसी और गले में खराश से परेशान? ये छोटे-छोटे उपाय देंगे बड़ी राहत

नई दिल्ली । सर्दियों का मौसम आते ही सर्दी, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। आयुर्वेद के पास इन समस्याओं से राहत पाने का सरल और प्रभावी उपाय है।

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय इन परेशानियों से राहत पाने के लिए घरेलू आयुर्वेदिक उपाय सुझाता है। मंत्रालय के अनुसार, ये छोटे-छोटे उपचार न केवल प्रभावी हैं, बल्कि सुरक्षित और आसानी से अपनाए जा सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर अपनाए गए ये उपाय संक्रमण को बढ़ने से रोकते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

इनमें सबसे प्रमुख सलाह है तुलसी, अदरक, काली मिर्च और शहद से बना काढ़ा। इसे तैयार करने के लिए एक गिलास पानी में 5-6 तुलसी के पत्ते, एक इंच अदरक का टुकड़ा, 4-5 काली मिर्च के दाने और एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे उबालकर छान लें और दिन में दो से तीन बार गुनगुना पीएं।

मंत्रालय के अनुसार, यह काढ़ा गले की खराश दूर करता है, कफ को पतला करता है और सर्दी-खांसी में तुरंत राहत देता है। तुलसी में एंटी-वायरल गुण होते हैं, जबकि अदरक और काली मिर्च सूजन कम करते हैं। शहद गले को आराम देता है और खांसी को नियंत्रित करता है।

दूसरा सरल उपाय है दिनभर हल्का गर्म पानी पीना। गुनगुने पानी से गला नरम रहता है और कफ नहीं जमता, वायरस का असर कम होता है। यह उपाय शरीर को हाइड्रेट रखता है और संक्रमण से बचाव करता है। खासकर सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से पाचन और श्वसन तंत्र दोनों मजबूत होते हैं।

तीसरा प्रभावी तरीका है भाप लेना। मंत्रालय के अनुसार, एक बर्तन में गर्म पानी लें और तौलिए से सिर ढककर 5-10 मिनट भाप लें। इससे बंद नाक खुलती है, साइनस की सूजन कम होती है और कफ बाहर निकलता है। दिन में दो बार भाप लेने से गले की जलन और सिर दर्द में भी आराम मिलता है।

चौथा और बेहद प्रभावी उपाय है सरसों का तेल। विशेषज्ञों के अनुसार, रात को सोने से पहले नाक में सरसों तेल की 2-2 बूंदें डालें। इससे साइनस, नाक का बहना और संक्रमण से राहत मिलती है। सरसों का तेल प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल होता है और श्वसन मार्ग को साफ रखता है।

–आईएएनएस

उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान पूरा, 13.39 करोड़ पहुंची मतदाताओं की संख्या

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस व्यापक अभियान के बाद...

गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला, बोले-पचपदरा रिफाइनरी में देरी से विकास और रोजगार प्रभावित

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस परियोजना को संभालने के तरीके की आलोचना...

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पांच तस्कर गिरफ़्तार, नशीला पदार्थ जब्त

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में नशीला...

बंगाल चुनाव: कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर हिंदू महासभा पहुंची सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग

नई दिल्ली । अखिलेश भारतीय हिंदू महासभा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। संगठन की ओर से दायर जनहित...

बिहार: भागलपुर-सह-बक्सर सीट पर विधान परिषद उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा, मतदान 12 मई को

पटना । बिहार विधान परिषद की भागलपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की खाली सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग ने विज्ञप्ति में...

अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव: युद्ध खत्म करने की शर्तें तय

तेहरान । ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ दो हफ्ते का सीजफायर युद्ध के खत्म होने का संकेत नहीं है, क्योंकि उसके...

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्रिश्चियन मिशेल को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने रिहाई की याचिका खारिज की

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की रिहाई से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है।...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

ईरान पर हमला टलने के बाद बोले शिया नेता, ’40 दिन बाद हुई हक की जीत, झुके अमेरिका और इजरायल’

लखनऊ । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए टालने की घोषणा और तेहरान द्वारा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को...

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

admin

Read Previous

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण कक्षा 5 तक के सभी स्कूलों में हाइब्रिड मोड लागू

Read Next

‘उमर ने दो-तीन दिन में घर आने के लिए कहा था’, दिल्ली विस्फोट केस के संदिग्ध का परिवार सामने आया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com