दिल्ली ब्लास्ट के बाद नोएडा में हाई अलर्ट, सेक्टर-18 से लेकर मेट्रो स्टेशन तक सघन चेकिंग

नोएडा । दिल्ली के लाल किले पर हुए ब्लास्ट के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, मेट्रो स्टेशनों और संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। शहर के सबसे पॉश और सबसे व्यस्त इलाकों में से एक सेक्टर-18 में चौकसी बढ़ा दी गई है। यहां आने-जाने वाले वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है।

पुलिस टीमों ने बैरिकेड लगाकर हर वाहन और व्यक्ति की तलाशी शुरू कर दी है। शॉपिंग मॉल, फूड कोर्ट, बाजार और मल्टीप्लेक्स के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेट्रो स्टेशन और उसके आसपास के इलाकों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। बाहर से आने-जाने वाले यात्रियों की रैंडम चेकिंग की जा रही है। सभी सुरक्षा कर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर अलर्ट पर तैनात किया गया है। यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के अंदर और बाहर अतिरिक्त पुलिस स्टाफ लगाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरों के जरिए मुख्य मार्गों, बाजारों और मेट्रो रूट्स की लगातार निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम से रियल टाइम मॉनिटरिंग के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर है। किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

नोएडा पुलिस ने अपील की है कि लोग घबराएं नहीं, लेकिन किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अनजान वस्तु, या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। शहर में सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हैं और पुलिस चौकसी लगातार बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। आने वाले दिनों में भीड़-भाड़ वाले प्रमुख क्षेत्रों में सघन जांच जारी रहेगी, और गश्ती दल लगातार मूवमेंट में रहेंगे। इस समय नोएडा में सतर्कता की स्थिति बनी हुई है और पुलिस का फोकस पूरी तरह सुरक्षा पर केंद्रित है।

–आईएएनएस

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था हमेशा से बड़ी समस्या रही : दिलीप घोष

खड़गपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।...

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

इजरायल का दावा ‘बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के बड़े कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार दिया है। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हमला...

‘इस्लामाबाद पीस प्रोसेस’ में भारत के शामिल होने की खबर फर्जी: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों का सख्ती से खंडन किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारत ने तथाकथित “इस्लामाबाद पीस प्रोसेस” में पर्यवेक्षक...

नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर देना चाहिए : वारिस पठान

मुंबई । लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद पर दिए बयान पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर...

रामकृपाल यादव ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग

पटना । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव शामिल हुए।...

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में मुठभेड़ शुरू, दो आतंकियों के घिरे होने की खबर

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार शाम को छिपे हुए आतंकवादियों के साथ उस वक्त मुठभेड़ शुरू हो गई, जब संयुक्त सुरक्षा बलों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के...

केरल चुनाव: भाजपा प्रमुख नितिन नवीन ने एलडीएफ और यूडीएफ को ‘मैच फिक्सर’ बताया, राज्य का विकास न करने का लगाया आरोप

कोल्लम । आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को केरल के करुणागप्पल्ली में एक रोड शो में हिस्‍सा लिया। इस...

भवानीपुर में राजनीतिक पारा चढ़ा, ममता और शुभेंदु के बीच जोरदार मुकाबले की तैयारी

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में अप्रैल के आखिर में होने वाला विधानसभा चुनाव अब सिर्फ राजनीतिक मुकाबला नहीं रह गया है। यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा में विपक्ष...

‘कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’, सीएम धामी की अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

देहरादून । देहरादून में हाल ही में हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश...

होर्मुज के रास्ते नहीं मिल रहा तो अमेरिका से खरीदें तेल: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक प्रस्ताव रखा है। मंगलवार को ट्रुथ पोस्ट में उन्होंने जेट ईंधन की कमी से जूझ रहे...

admin

Read Previous

दिल्ली में धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश

Read Next

बिहार में जंगलराज नहीं, विकासराज की होगी जीत: रोहन गुप्ता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com