नोटबंदी के नौ साल पूरे, डिजिटल इकोनॉमी में बढ़त से बदला लेनदेन का तरीका

नई दिल्ली । नोटबंदी के नौ साल शनिवार को पूरे हो जाएंगे। 8 नवंबर, 2016 को रात 8 बजे राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान किया था।

नोटबंदी का उद्देश्य देश में कालेधन की समाप्ति और भ्रष्टाचार को खत्म करना था, लेकिन इसने देश की डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है।

नोटबंदी के समय देश में डिटिजल पेमेंट का उपयोग कुछ चुनिंदा लोगों के द्वारा किया जाता था, लेकिन नोटबंदी के कारण नकद की कमी के चलते करीब सभी वर्गों में यह तेजी से लोकप्रिय हुआ।

रिसर्च फर्म पीडब्लूसी के आंकड़ों के मुताबिक, नोटबंदी के एक साल के अंदर ही डिजिटल अर्थव्यवस्था में बड़ा बूम देखने को मिला था।

यूपीआई पर लाइव बैंकों की संख्या दिसंबर 2016 में 21 थी, जो कि 9 महीनों से कम समय में ही 160 प्रतिशत बढ़कर सितंबर 2017 में 55 बैंकों तक पहुंच गई। वहीं, लेनदेन की संख्या दिसंबर 2016 में 20 लाख से 1,540 प्रतिशत बढ़कर 3.08 करोड़ हो गई थी। इस दौरान लेनदेन की वैल्यू 7 अरब रुपए से बढ़कर 52.9 अरब रुपए हो गई थी।

इस दौरान एनईएफटी पर लेनदेन की संख्या और वैल्यू में क्रमश: 28 प्रतिशत और 61 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला था। आरटीजीएस पर लेनदेन की संख्या और वैल्यू में क्रमश: 22 प्रतिशत और 30 प्रतिशत का इजाफा है।

यहां से देश का डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम तेजी से विकसित हुआ है।

वित्तीय सेवा विभाग के मुताबिक, देश में डिजिटल पेमेंट लेनदेन की संख्या बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 18,737 करोड़ तक पहुंच गई है, जो कि वित्त वर्ष 2017-18 में 2,071 करोड़ थी। इस दौरान, इसमें 44 प्रतिशत की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) की वृद्धि हुई है।

वहीं, इन लेनदेन की वैल्यू वित्त वर्ष 2023-24 में 3,659 लाख करोड़ रुपए रही है, जो कि वित्त वर्ष 2017-18 में 1,962 लाख करोड़ रुपए पर थी।

2025 के फेस्टिव सीजन में भी डिजिटल ट्रांजेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। धनतेरस से दीपावली के तीन दिनों के दौरान यूपीआई पर औसत लेनदेन की संख्या 73.69 करोड़ रही, जो कि पिछले साल समान अवधि में 64.74 करोड़ थी।

–आईएएनएस

ईरान को लेकर ट्रंप के संकेत के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई

वॉशिंगटन । तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए रोकेंगे, जिससे...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, फार्मा स्टॉक्स में बिकवाली

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 241 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,078.49 और निफ्टी 84.70...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में लगा इंटरनेट शटडाउन दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट बन गया है। यह जानकारी डिजिटल मॉनिटरिंग ग्रुप...

बांग्लादेश: ईरान संघर्ष का असर, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन, उर्वरक, माल ढुलाई और विदेशी मुद्रा...

इस हफ्ते सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिर से 2.27 लाख रुपए प्रति किलो के पार

नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम 3,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों...

ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त है, घबराने की कोई जरूरत नहीं: आईओसीएल

नई दिल्ली । सरकारी तेल विपणन कंपनी (ओएमसी) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने शनिवार को आश्वासन दिया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ईंधन आपूर्ति श्रृंखलाओं में किसी भी तरह...

admin

Read Previous

‘द फैमिली मैन 3’ का ट्रेलर रिलीज, इस बार श्रीकांत तिवारी के हालात पहले से ज्यादा दिखे खतरनाक

Read Next

पाकिस्तान की इस हरकत पर फूटा रूस का गुस्सा, दूतावास ने लगा दी दुनिया के सामने क्लास

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com