दिल्ली में प्रदूषण और छठ को लेकर सियासत तेज, ‘आप’ विधायक संजीव झा ने सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली । दीवाली के बाद राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति भयावह होती जा रही है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 1000 से 1500 के पार पहुंच गया है। लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।

इस बीच प्रदूषण पर सियासत भी गर्म हो गई है। आम आदमी पार्टी विधायक संजीद झा ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

संजीद झा ने कहा कि, “दिल्ली सरकार अपने कार्यों में विफल नहीं रही, बल्कि केंद्र सरकार पिछले 12 वर्षों में प्रदूषण पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है। अब जब हालात बिगड़े हैं तो वे दिल्ली सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। मैं यह पूछना चाहता हूं कि केंद्र ने इतने सालों में प्रदूषण को खत्म करने के लिए कौन-से ठोस कार्य किए? जनता को बताएं कि उन्होंने कौन-से कदम उठाए जिनसे दिल्ली की हवा सुधर सके।”

उन्होंने पंजाब में पराली जलाए जाने के मुद्दे पर भी भाजपा और विपक्ष को आड़े हाथों लिया। संजीव झा ने कहा, “जब केंद्र में उनकी सरकार बन रही थी, तब वे दावा कर रहे थे कि पंजाब से आने वाले प्रदूषण को पूरी तरह खत्म कर देंगे। अब तो पंजाब में भी उनकी सहयोगी सरकार है, फिर प्रदूषण क्यों नहीं घट रहा? सारा दोष पंजाब पर थोपने से दिल्ली की हवा साफ नहीं हो जाएगी। सच यह है कि दिल्ली में जितना प्रदूषण है, उस पर कोई बात नहीं करना चाहता।”

छठ पर्व को लेकर संजीव झा ने कहा कि, “छठ पूजा का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यंत बड़ा है। हमने अपने कार्यकाल में दिल्ली में मॉडल छठ घाट बनाए थे। अब वर्तमान सरकार उन्हीं घाटों का उपयोग कर रही है। नई पहल की कमी साफ दिख रही है। दिल्ली के लगभग 1000 से 1200 घाटों पर छठ पूजा हो रही है, जो “आप” सरकार की देन है। लेकिन इस बार घाटों पर व्यवस्थाएं कमजोर नजर आ रही हैं। भलस्वा घाट पर हज़ारों लोग पहुंचे, वहां तीन दिनों तक पानी भरा रहा, पर कोई अधिकारी नजर नहीं आया।”

विधायक झा ने प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर कहा कि दिल्ली की हवा अब ज़हर बन चुकी है। मोबाइलों में एक्यूआई 1000 से 1500 तक दिख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिवाली की रात का डीपीसीसी और सीपीसीबी का प्रदूषण डेटा जानबूझकर छिपाया गया, जबकि सच्चाई को दबाने से वह बदल नहीं जाती।

झा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद पटाखे खुलेआम बिके और फोड़े गए। विधायक ने दिल्ली सरकार से अपील की कि वह प्रदूषण नियंत्रण के साथ-साथ छठ पूजा जैसे आयोजनों में बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

–आईएएनएस

‘आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छुपाओगे…’, राज्यसभा में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के माध्यम से...

बिहार में अश्लील गाने बजाने वालों पर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गानों के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों में विशेष अभियान चलाने और ऐसे मामलों...

राहुल-बिट्टू विवाद पर दलजीत सिंह चीमा का तंज, बोले- संसद स्कूल गेट की लड़ाई बन गई

चंडीगढ़ । शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी की अहम बैठक गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित की जानी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने बैठक की जानकारी...

बिहार पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश किए जारी

पटना । बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर के सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल के दिनों में...

‘पार्टी को अबोध बालक का बंधक न बनाएं’, राज्यसभा में जेपी नड्डा और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच हुई तीखी बहस

नई दिल्ली । राज्यसभा में गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सदन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी बहस हुई। राहुल गांधी का नाम लिए बगैर...

निडुमपरंबिल क्रेडिट सिंडिकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू

नई दिल्ली । केरल में कथित वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निडुमपरंबिल क्रेडिट सिंडिकेट (एनसीएस ग्रुप) के प्रमोटरों और प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ धन शोधन निवारण...

‘बचकाना व्यवहार’, राहुल गांधी की ओर से रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार’ कहे जाने पर राजीव रंजन की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को 'गद्दार' कहे जाने पर जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने...

भाजपा का कांग्रेस पर तंज, कहा- ‘राहुल गांधी ने लोकतंत्र को शर्मसार किया’

नई दिल्ली । भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर सदन में शोर करने और कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला...

संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक

नई दिल्ली । लोकसभा में लगातार हंगामे के बीच बुधवार को संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवनीत...

एसआईआर विवाद : ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर बुधवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय...

राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उठाया खाने में मिलावट का मुद्दा, बताया कैसे स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को सदन में देश में खाने में मिलावट जैसे गंभीर मुद्दे को उठाया। उन्होंने इसे एक...

मध्य प्रदेश की ईवीएम का राजस्थान के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में होगा उपयोग

भोपाल/जयपुर । मध्य प्रदेश का राज्य निर्वाचन आयोग आगामी समय में राजस्थान में होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव के लिए ईवीएम किराए पर देगा। इसके लिए दोनों के बीच...

admin

Read Previous

गठबंधन को संभाल नहीं सकते, बिहार को क्या एकजुट रखेंगे: राजद-कांग्रेस पर चिराग पासवान का हमला

Read Next

जोहो, एप्पल और एनवीडिया में काम करने वाले एक तिहाई से अधिक भारतीय कर्मचारी देश के टियर 3 कॉलेजों से हैं ग्रेजुएट : रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com