परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर नन्हे मेहमान का आगमन, इमोशनल पोस्ट से कपल ने दी जानकारी

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा पैरेंट्स बन गए हैं। उन्होंने रविवार को अपने बेटे का स्वागत किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया और लिखा, “वह आ गया। हमारा नन्हा सितारा आ चुका है और पुरानी जिंदगी अब बस एक धुंधला सपना है। बाहें भरी हैं, दिल खुशी से भरा है। पहले हम एक-दूसरे के थे, अब हमारा सब कुछ है। प्यार और आभार, परिणीति और राघव।”

इस पोस्ट पर फैंस उन्हें बधाई देते दिखाई दे रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें बधाई देते हुए दिखे। इस पोस्ट पर अनन्या पांडे और कृति सेनन जैसे स्टार्स ने बधाई दी।

इससे पहले खबर आई थी कि राघव चड्ढा परिणीति के साथ दिल्ली के अस्पताल पहुंच चुके हैं। एक सूत्र ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “हां, परिणीति चोपड़ा को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राघव इस खास समय अपनी पत्नी के साथ हैं।”

परिणीति और राघव दोनों का परिवार भी अस्पताल में मौजूद है। पूरा परिवार दीपावली के मौके पर नन्हे मेहमान के आने का जश्न मना रहा है।

बता दें कि इसी साल अगस्त में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी कि वे जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।

इसमें उन्होंने लिखा था कि वे जल्द ही दो से तीन होने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें पति-पत्नी पार्क में टहलते दिखाई दे रहे थे।

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 2023 में उदयपुर में शादी की थी। लीला पैलेस में हुई उनकी शादी में कुछ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। इस शादी में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुई थीं।

–आईएएनएस

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी : प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की दमदार कहानी

***** 5 स्टार्स बहुत कम ही कोई सीरीज ऐसी होती है जो प्रेरणादायक होने के साथ ही सिनेमाई तौर पर भी बेहद दिलचस्प हो, लेकिन 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन...

‘डॉन 3’ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ...

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

मुंबई । फिल्म निर्माताओं के संगठन 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन-3' और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए बुधवार को नया बयान जारी किया...

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में हुई बॉलीवुड डांस के इतिहास पर चर्चा, ‘आलम आरा’ का हुआ जिक्र

मुंबई । 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास को याद करने का एक खास मंच बन गया है। शो के सेट पर जज जावेद जाफरी, टेरेंस लुईस...

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह से जुड़े एक चर्चित क्लब को सील कर दिया है।...

‘एक्सपायरी डेट के बाद दवा भी जहर बन जाती है’, ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर में दिखी दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनें

मुबंई । साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका...

दिव्यांका और उनके पति ने सिक्योरिटी गार्ड को दिखाई बच्चों की झलक, मिला आशीर्वाद

मुंबई । अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। बच्चों के जन्म के बाद से ही प्रशंसक उनकी एक झलक पाने और उनके बारे में...

कबाड़ की दुकान से 200 पुराने टायर मंगवाकर किया था शाहरुख खान का फोटोशूट : डब्बू रत्नानी

मुंबई । मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी अपने सेलिब्रिटीज के बेहतरीन फोटोशूट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अभिनेत्री पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम करने...

‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ के लिए फिर साथ आए शेखर कपूर और एआर रहमान; फिल्म को-प्रोड्यूस भी करेंगे

मुंबई । मशहूर निर्देशक शेखर कपूर और एकेडमी अवॉर्ड-विनिंग म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने आगामी फिल्म 'मासूम: द न्यू जेनरेशन' के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म में संगीतकार न सिर्फ...

एनएचआरसी ने सट्टेबाजी के आरोपियों का महिमामंडन करने वाली ओटीटी सीरीज पर आपत्ति जताई

नई दिल्ली । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक शिकायत का संज्ञान लिया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज अवैध...

‘द पिरामिड स्कीम’ का ट्रेलर रिलीज, शॉर्टकट से अमीर बनने के सपने और धोखे का दिखेगा महाजाल

मुंबई । अभिनेता परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन स्टारर वेब सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। यह सीरीज नेटवर्क मार्केटिंग या...

मिंडी कैलिंग ने तीसरी प्रेग्नेंसी के अनुभव को किया साझा, कहा- ‘मेरे लिए आरामदायक दौर…’

लॉस एंजिल्स । हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और लेखिका मिंडी कैलिंग एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी और...

admin

Read Previous

यूपीपीसीबी अध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह की अपील, ग्रीन पटाखों का करें इस्तेमाल

Read Next

फेस्टिव सीजन में अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, कारों से लेकर गोल्ड कॉइन की हुई रिकॉर्ड बिक्री

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com