लगातार पराजय से कांग्रेस पार्टी हताश : सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली । केरल के एलिकुलम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के युवा कार्यकर्ता आनंदू अजी के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दुख व्यक्त किया और कांग्रेस पर निम्न स्तर की राजनीति करने का आरोप लगाया।

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “एक बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। भाजपा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है। हम मांग करते हैं कि रहस्यमय परिस्थितियों में घटी इस घटना की जल्द से जल्द गहन, स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो।”

उन्होंने कहा, “इस घटना जितनी दुखद है, उससे भी दुखद कांग्रेस पार्टी द्वारा इस घटना पर ओछी राजनीति करना और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लांछित करने का प्रयास करना है, जो कांग्रेस के पुराने इतिहास के अनुरूप है। विगत 75-80 वर्षों के दौरान कांग्रेस द्वारा सीधे संघ को कानूनी रूप से रोकने का प्रयास किया गया और हर बार वह अदालत की चौखट पर विफल रही। कांग्रेस ने अनेक अवसरों पर संघ के विरुद्ध भिन्न-भिन्न प्रकार के दुष्प्रचार और षड्यंत्र रचने की कोशिश की है। अब मुझे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा जो किया जा रहा है, वो उनकी आदत के अनुरूप है। कांग्रेस लगातार मिल रही राजनीतिक असफलताओं के खीज के कारण ऐसा कर रही है।”

त्रिवेदी ने कहा, “ऐसी दुखद घटना के ऊपर कांग्रेस द्वारा ऐसी राजनीति करना न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि यह उनके निम्न स्तर की मानसिकता को भी दर्शाती है। आरएसएस के अनेक स्वयंसेवकों ने स्वतंत्र भारत में राष्ट्रहित के लिए बहुत से बलिदान दिए हैं। केरल में आरएसएस के स्वयंसेवकों की जितनी हत्याएं हुईं, उसके बावजूद वे राष्ट्रहित के लिए अनेक अवसरों पर प्रयासरत रहे।”

त्रिवेदी ने कहा, “कानूनी दृष्टि से वह प्रतिबंध पूरी तरह निराधार था। 1993 से आज तक अपनी लगातार राजनीतिक पराजय के कारण कांग्रेस ने एक बार फिर आरएसएस की हिंदुत्ववादी विचारधारा के प्रति अपनी हताशा, निराशा और गहरे पूर्वाग्रह को उजागर किया है।”

–आईएएनएस

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

admin

Read Previous

जेलेंस्की और ट्रंप के बीच दो दिनों में दूसरी बार फोन पर बात, यूक्रेन में युद्ध खत्म करने की गुहार

Read Next

जम्मू-कश्मीर: एनआईए कोर्ट ने हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी के खिलाफ जारी किया वारंट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com