पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच हिंसक झड़प शुरू, सीमा पर दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। अफगान-पाकिस्तान सीमा पर हालात काफी तनावपूर्ण हैं। तालिबानी फोर्स और पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों के बीच हिंसक झड़प हो रही है।

पाकिस्तान ने काबुल पर एयरस्ट्राइक कर दिया, जिसके बाद तालिबान ने 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर जवाबी हमला किया। अफगानिस्तान के अधिकारियों के अनुसार, तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर हमला किया।

इसके साथ ही तालिबानी अधिकारियों ने पाकिस्तान पर काबुल और अन्य क्षेत्रों को निशाना बनाकर हवाई हमले करके अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

गुरुवार को काबुल के दक्षिण-पूर्वी प्रांत से दो और विस्फोट की जानकारी सामने आई। इसके बाद अफगानिस्तान के तालिबान-संचालित रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इन हमलों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया।

अफगान सेना की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया, “पाकिस्तानी सेना द्वारा काबुल पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में, तालिबानी फोर्स सीमा से सटे अलग-अलग इलाकों में पाकिस्तानी सिक्योरिटी फोर्स के साथ झड़प में शामिल हैं।”

अफगानिस्तान और पाकिस्तान की 2,600 किलोमीटर लंबी अस्थिर सीमा पर छह से ज्यादा जगहों पर कथित तौर पर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में दोनों पक्षों ने बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा किया। तालिबान सूत्रों ने दावा किया कि उन्होंने मुठभेड़ के दौरान तीन पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया, जबकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि उनकी जवाबी कार्रवाई में कई तालिबानी ठिकाने नष्ट कर दिए गए।

वरिष्ठ पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी ने स्थिति की संवेदनशीलता के कारण नाम न छापने का अनुरोध करते हुए कहा, “हमने अफगानिस्तान को उकसाया नहीं है, लेकिन फिर भी उसकी तरफ से गोलीबारी की जा रही है। अफगान की गोलीबारी का हम पूरी ताकत से जवाब दे रहे हैं।”

पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने एक वायरल वीडियो फुटेज साझा किया, जिसमें कथित तौर पर सीमा पार रात के समय आसमान में गोलीबारी और तोपों की गड़गड़ाहट सुनाई दे रही है।

अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह खोवाराजमी ने सीमा पार हमलों की पुष्टि की और कहा कि तालिबान का अभियान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के सीधे जवाब में था, जो स्थानीय समयानुसार आधी रात के आसपास समाप्त हुआ।

खोवाराजमी ने चेतावनी दी है कि, “अगर पाकिस्तान फिर से अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करता है, तो हमारे सशस्त्र बल उसकी रक्षा के लिए तैयार हैं और कड़ा जवाब देंगे।”

बता दें, पाकिस्तान लंबे समय से अफगान तालिबान पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराने का आरोप लगाता रहा है। सीमा पर झड़प बंद होने को लेकर रविवार सुबह तक, पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और यह और गंभीर हो सकती है।

–आईएएनएस

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की...

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद । वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के...

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण: ईरानी राजनयिक

मुंबई । मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का...

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

आईडीएफ का दावा: गाजा में हमास नौसैनिक कमांडर यूनुस अलियान ढेर, बड़े हमले की साजिश नाकाम

नई द‍िल्‍ली । इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमले में हमास की उत्तरी गाजा ब्रिगेड के नौसैनिक दस्ते के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान के खात्मे का दावा क‍िया है।...

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

admin

Read Previous

पीएम मोदी एनडीए कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के जरिए भरेंगे जोश

Read Next

स्वदेशी नेविगेशन ऐप ‘मैपल्स’ की सराहना के लिए मैपमाईइंडिया ने अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com