सीजेआई के साथ हुए दुर्व्यवहार से हर भारतीय आहत है: सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई के साथ किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आचरण से हर भारतीय आहत है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि देश के मुख्य न्यायाधीश के साथ जिस प्रकार का व्यवहार करने का प्रयास किया गया, उसकी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निंदा करती है। इस प्रकार का आचरण हर भारतीय को आहत करता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नजर में इस तरह की घटना बेहद निंदनीय है। यह न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि हर भारतीय को आहत करती है, क्योंकि इस तरह का व्यवहार भारत की सामाजिक परंपरा, संवैधानिक गरिमा और सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप नहीं है। संविधान की मर्यादा का पालन करना हर भारतीय का अनिवार्य कर्तव्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर अपनी पीड़ा व्यक्त की है।

सुधांशु त्रिवेदी ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में जबसे टीएमसी की सरकार आई है, हिंसा, मर्यादाओं को ध्वस्त करना, कानून व्यवस्था को ध्वस्त करना, ये बहुत सामान्य बात हो गई है। इसके साथ-साथ पश्चिम बंगाल की सरकार और वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की असंवेदनशीलता भी पराकाष्ठा के पार है। आप सभी जानते हैं कि इस समय उत्तरी बंगाल का अधिकांश हिस्सा बाढ़ की त्रासदी को झेल रहा है। दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का मीडिया में वीडियो उपलब्ध है कि वो कोलकाता में एक उत्सव में नृत्य कर रही हैं। ये दोनों चित्र अपने आप में हृदय-विदारक हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जनसेवा में लगे हमारे नेताओं पर जानलेवा और हिंसक हमला अपने आप में बेहद दुखद और चिंताजनक है। आज हम पश्चिम बंगाल सरकार से पूछना चाहते हैं कि अगर आपके राज में सांसद और विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं, अगर उन पर इतना क्रूर हमला हो सकता है, और अगर पश्चिम बंगाल सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन के सभी नेता चुप रहते हैं तो यह चुप्पी लोकतंत्र के लिए वाकई बहुत बड़ी क्षति है।

वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मैं आज सुप्रीम कोर्ट परिसर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई पर हुए हमले की निंदा करता हूं। यह बेहद निंदनीय है और वास्तव में भारत के संविधान पर हमला है।

उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से न्यायमूर्ति गवई का सम्मान करती हूं और बाढ़ प्रभावित उत्तर बंगाल, जहां मैं अभी डेरा डाले हुए हूं, से उन्हें अपनी शुभकामनाएं भेजती हूं।

–आईएएनएस

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच लगातार टाल रही हेमंत सरकारः भाजपा

रांची । झारखंड में ट्रेजरी घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को पार्टी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार...

विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- एसआईआर संविधान की कसौटी पर खरा

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या...

अहमदाबाद का मेडिकल छात्र जॉर्जिया में 12 दिनों से लापता, परिवार ने केंद्र सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

अहमदाबाद । अहमदाबाद के एक परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात सरकार से मदद की अपील की है। परिवार का कहना है कि जॉर्जिया में मेडिकल की पढ़ाई कर...

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी शुभम खैरनार को 6 जून तक न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा में धांधली मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार की रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को सीबीआई ने उसे दिल्ली की...

admin

Read Previous

रानी चटर्जी की ‘गैंगस्टर इन बिहार’ का धमाकेदार ट्रेलर 8 अक्टूबर को होगा रिलीज

Read Next

बिहार के विकास और कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे : सम्राट चौधरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com