जब तक बंधकों की रिहाई नहीं, गाजा डील की बाकी शर्तों पर आगे बात संभव नहीं: नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संकल्प लिया है कि जब तक सभी बंधक वापस नहीं आ जाते, इजरायल गाजा समझौते के बाकी हिस्सों पर कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने यरूशलम में आयोजित एक बैठक में ये बातें कही।

गाजा में शहीद सैनिक परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले दक्षिणपंथी ग्वुरा फोरम के सदस्यों से बातचीत में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा युद्धविराम योजना का कोई भी अन्य पहलू तब तक आगे नहीं बढ़ेगा जब तक कि सभी बंधकों की रिहाई नहीं हो जाती।

नेतन्याहू ने वादा किया, “जब तक पहला क्लॉज—सभी बंधकों की रिहाई, जीवित और मृत (यहां मतलब मृतकों के शव से है) नहीं हो जाती और सभी बंधकों को इजरायली क्षेत्र में स्थानांतरित नहीं कर दिया जाता, हम किसी अन्य क्लॉज पर आगे नहीं बढ़ेंगे।”

उन्होंने कहा कि अगर हमास “राष्ट्रपति ट्रंप की निर्धारित समय सीमा में बंधकों की रिहाई नहीं करता है,” तो इजरायल “सभी संबंधित देशों के पूर्ण समर्थन के साथ” गाजा पर फिर से आक्रामक हो जाएगा।

यरूशलम में 40 मिनट की बैठक में उन्होंने समूह से कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप का दबाव बढ़ रहा है।” “ट्रंप निर्धारित समय से ज्यादा इंतजार करने में हिचकिचाएंगे नहीं। इस बार, वह दृढ़ हैं।”

रिपोर्ट के मुताबिक नेतन्याहू ने यह भी वादा किया है कि युद्ध के बाद फिलिस्तीनी अथॉरिटी (पीए) गाजा पट्टी का संचालन नहीं करेगी। उन्होंने कहा, “हमास या पीए का कोई भी प्रतिनिधि पट्टी के नियंत्रण में शामिल नहीं होगा।”

हालांकि द टाइम्स ऑफ इजरायल ने दावा किया कि नेतन्याहू के इस बयान पर उनके कार्यालय ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

ट्रंप की 20-सूत्रीय योजना में निर्धारित शर्तों के अनुसार, पीए को गाजा पर फिर से शासन करने से पहले कई सुधार करने होंगे, वो भी तब जब उसे अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी हमास के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

नेतन्याहू ने इस बात पर भी जोर दिया कि गाजा के विसैन्यीकरण की जिम्मेदारी इजरायल की होगी।

–आईएएनएस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

इस्तांबुल । काला सागर (ब्लैक सी) में तुर्की के क्रूड ऑयल टैंकर 'अल्टुरा' पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जहाज...

अबू धाबी में गिरा मिसाइल का मलबा, दो की मौत और तीन घायल

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। गुरुवार को...

बांग्लादेश: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री रहमान ने स्वतंत्रता दिवस पर 1971 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ढाका । बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गुरुवार को देश के 56वें ​​स्वतंत्रता और राष्ट्रीय दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्मारक पर फूल चढ़ाकर 'मुक्ति...

अपनी राजनीति में भारत को घसीट रहा रूस, छह नागरिकों की गिरफ्तारी में यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप

नई दिल्ली । भारत में हाल ही में यूक्रेन के छह और एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया गया। इस पर रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

यूएई को हथियारों और सैनिकों से ज्यादा समर्थन को लेकर स्पष्टता की जरूरत है : राष्ट्रपति के सलाहकार

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान से लड़ने के...

admin

Read Previous

अगर हमास ने गाजा की सत्ता नहीं छोड़ी, तो उसे मिटा दिया जाएगा: ट्रंप

Read Next

गाजा में युद्धविराम कराने की दिशा में ट्रंप की पहल प्रशंसनीय: मिस्र के राष्ट्रपति सीसी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com