ओवैसी बोले, ‘यूपी की राजनीति में अब केवल मुस्लिम और यादव का फैक्टर नहीं चलेगा’

लखनऊ: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब केवल मुस्लिम और यादव का फैक्टर नहीं चलेगा। यहां पर विकास की राजनीति होगी।

असदुद्दीन ओवैसी बहराइच जाने से पहले गुरुवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सियासत सिर्फ मुस्लिम-यादव फैक्टर के इर्द-गिर्द नहीं घूमेगी। इसमें सबकी भागीदारी जरूरी होगी। कहा कि यूपी में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के अलावा संकल्प भागीदारी मोर्चा एक विकल्प बनकर उभरेगा। कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर चुनावों के बाद तय करेंगे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब अभी शादी नहीं हुई तो बच्चे का नाम क्या रखेंगे इस पर कुछ नहीं कह सकते।

यूपी की राजनीति में भाजपा की टीम भी कहे जाने पर ओवैसी ने कहा कि भाजपा शायद यह भूल रही है कि लोगों की मौत को जनता भूलेगी नहीं। उन्होंने कहा कि राजनीति अब चलेगी विकास की। इंसानों की जान बचाने। सब जानते हैं किसकी वजह से गंगा में लाशें बह रही हैं। किसकी वजह से बच्चे यतीम हुए हैं। भाजपा यह समझती कि कोविड से कारण जिसके परिवार में मौत हुई, क्या वह भूल जाएंगे 4 लाख से ज्यादा लोग मरे हैं। यह योगी सरकार फेल है। सात माह में 3 प्रतिशत लोगों को डबल डोज लगा है। 30 प्रतिशत जनता को वैक्सीन का केवल एक डोज लगा है। वैक्सीनेशन का नम्बर घट गया है। इसका जिम्मेदार कौन है। इसकी बात होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारा ग्राफ पिछले विधानसभा चुनावों में बढ़ा है। हम बिहार में हम 20 सीटों पर चुनाव लड़े और 5 सीटें जीते, यह हमारी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि केवल मुसलमान-यादव गठबंधन से यूपी की सियासत नहीं चलेगी।

संघ प्रमुख मोहन भागवत के डीएनए वाले बयान पर ओवैसी ने कहा कि कब तक हम अपने आप को इंडियन और मुसलमान बताते फिरेंगे। कांग्रेस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक मजबूत विकल्प भागीदारी मोर्चा यूपी में बनेगा। उन्होंने पूछा कि आज अगर मुस्लिम माइनॉरिटी का एजुकेशन कम है तो इसका जिम्मेदार कौन है? रोजगार कम क्यों है? इसका जिम्मेदार ओवैसी है क्या?

ओमप्रकाश राजभर ने कहा की भागीदारी संकल्प मोर्चा के पास अभी 10 दल के लोग हैं, हमारी सोच साफ है कि जनता को उनके अधिकार दिलाना है। सीटों के बंटवारे पर चल रही खबरों का खंडन करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मोर्चा में अभी सीटों के बंटवारे पर कुछ भी तय नहीं हुआ है। अभी 100 या 50 सीट जैसा कुछ नहीं है। हम सीटों के बंटवारे पर फाइनलाइजेशन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम लोगों के घरेलू बिजली को माफ करेंगे। इसके अलावा सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू करने के साथ ही गरीबों को मुफ्त इलाज दिए जाने पर भी हमारा मोर्चा काम करेगा।

–आईएएनएस

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

editors

Read Previous

यूपी के शिक्षक की हत्या, कोचिंग के छात्रों पर शक

Read Next

भारत के पास 3 साल में अमेरिकी मानक हाईवे होंगे : गडकरी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com