एशिया कप : बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दुबई । एशिया कप 2025 के सुपर-4 का बेहद अहम मुकाबला दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान जाकिर अली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।

जाकिर अली ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे, विकेट काफी सूखा लग रहा है। हम पहले गेंदबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसलिए हम इसी रणनीति पर चल रहे हैं। एक गेंदबाजी इकाई के रूप में हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमें इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। हम सिर्फ चैंपियनशिप के लिए खेलना चाहते हैं, यही हमारी मानसिकता है। हमने तीन बदलाव किए हैं।”

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। पिच अच्छी लग रही है। स्कोरबोर्ड का दबाव अहम है। 150 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी हमने अच्छा बचाव किया है। श्रीलंका को हराना हमेशा से शानदार रहा है। हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं और अपनी योजनाओं पर अमल करना चाहते हैं। कोई भी फाइनल खेलना हमेशा महत्वपूर्ण होता है। हम इस मैच पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, इसे जीतना चाहते हैं। हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।”

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा यह मुकाबला सेमीफाइनल की तरह है। जीतने वाली टीम 28 सितंबर को दुबई में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में भारत के साथ खेलेगी। सुपर-4 में पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों का यह तीसरा और आखिरी मुकाबला है। दोनों टीमों को अपने पिछले मुकाबलों में भारत के खिलाफ हार और श्रीलंका के खिलाफ जीत मिली थी।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच अब तक हुए टी20 मुकाबलों में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है। दोनों देशों के बीच खेले गए 25 मैचों में 20 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। 5 मैचों में बांग्लादेश को सफलता मिली है। हालांकि, बांग्लादेश का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में अच्छा रहा है, इसलिए इस मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है।

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन

साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन

सैफ हसन, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जाकिर अली (विकेटकीपर/कप्तान), नुरुल हसन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान

–आईएएनएस

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

admin

Read Previous

जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी को हाउस ऑफ लॉर्ड्स लंदन में मिला ग्लोबल क्यूएस 5-स्टार उत्कृष्टता सम्मान

Read Next

‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, 75 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10,000 रुपए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com