बिहार अधिकार यात्रा में रोजगार, महिला सुरक्षा और किसानों की आमदनी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा : सुधाकर सिंह

कैमूर । राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्‍व में ‘बिहार अधिकार यात्रा’ निकाली जाएगी। इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी क्रम में बक्सर राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान के नौजवानों के रोजगार, महिलाओं के सम्मान, किसानों की आमदनी, लोगों की शिक्षा-स्वास्थ्य पर सवाल होगा।

रामगढ़ विधानसभा के दुर्गावती प्रखंड के सावठ में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सुधाकर सिंह ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला।

आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि संविधान द्वार प्रदत्त अधिकार को बचाने के लिए बिहार अधिकार यात्रा निकाली जाएगी। उन्‍होंने कहा कि पांच साल में एक बार चुनाव होता है। लेकिन भाजपा और आरएसएस वोटर लिस्‍ट से नाम गायब कर संविधान द्वारा दिए गए अधिकार से लोगों को वंचित कर रही है। यह यात्रा लोगों के अधिकार को वापस दिलाने के लिए की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे को लेकर आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री मणिपुर जाए और वहां की सड़क पर लोग न दिखाई दें, इससे जाहिर है कि प्रधानमंत्री को लोगों ने असम्मानजनक तौर पर विदा कर दिया। लोगों ने माना कि मणिपुर की समस्या नहीं सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं।

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि वह कपड़ा मंत्री हैं, बिहार में एक भी कपड़ा फैक्ट्री नहीं खुला, लेकिन मंदिर-मस्जिद याद रहता है।

वहीं, सुधाकर सिंह ने नेपाल मुद्दे को लेकर कहा कि भारत उम्मीद करता है कि जल्द ही लोकतांत्रिक तरीके से वहां नई सरकार का चुनाव हो। हम इस बात का समर्थन नहीं कर सकते कि किसी भी चुनी हुए सरकार को बम और गोले के आधार पर अव्यवस्थित और सरकार को भंग किया जाए।

उन्‍होंने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर सरकार पर तंज कसा। सुधाकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते थे कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा, लेकिन दोनों एक साथ खेलेंगे कैसे? देश के भीतर पैसे के बल पर कुछ भी हो सकता है। दो माह पहले जिस चीन के खिलाफ बॉयकॉट का अभियान चला रहे थे, आज उसी चीन के साथ बैठकें कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।

–आईएएनएस

विजय ने टीवीके का घोषणापत्र किया जारी, कल्याणकारी योजनाओं और 1.5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा

चेन्नई । अभिनेता से राजनेता बने विजय ने गुरुवार की शाम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें व्यापक कल्याणकारी योजनाओं,...

बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना । बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण विधेयक पेश, सांसदों में हुई तीखी बहस

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया, जो संसद के विशेष सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण विधायी कदम है। केंद्रीय विधि व...

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो...

ट्रंप के ‘वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स’ से लाखों अमेरिकियों को राहत, बढ़ी लोगों की आय: व्हाइट हाउस

वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स” ने लाखों अमेरिकियों को बड़ी राहत दी है और रिकॉर्ड स्तर पर टैक्स रिफंड प्रदान किए हैं। व्हाइट हाउस के...

सबरीमाला समीक्षा: करोड़ों लोगों की आस्था को ‘गलत’ ठहराना अदालत के लिए सबसे कठिन काम: सुप्रीम कोर्ट

इस्लामाबाद । हाल ही में इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता से अपेक्षित परिणाम नहीं निकल सके, लेकिन फारस की खाड़ी में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के...

बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में एनआईए ने 6वें मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्‍ली । 2024 के बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के रहने वाले कुंदन कुमार उर्फ ​​कुंदन भगत के खिलाफ आरोप...

यूपी: मथुरा पुलिस ने पकड़ा 1.16 करोड़ का ‘डोडा’, हरियाणा के 2 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मांट थाना पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने...

चिराग पासवान ने अस्पताल में भर्ती चाचा पशुपति पारस से की मुलाकात, उन्हें पिता-तुल्य बताया

पटना । केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति कुमार पारस से मिलने अस्पताल पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलजेपी प्रमुख पशुपति पारस को अचानक तबीयत बिगड़ने और सांस लेने...

बिहार में नई सरकार नीतीश कुमार के रास्ते पर ही चलेगी: विजय चौधरी

पटना । भाजपा के नेता सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जदयू के विजय कुमार चौधरी ने...

परिसीमन प्रस्ताव पर भड़के सीएम स्टालिन, कहा-दक्षिण के साथ होगा अन्याय

चेन्नई । तमिलनाडु के प्रमुख राजनीतिक दल डीएमके ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन अभ्यास के विरोध में स्वर मुखर कर रखा है। परिसीमन का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि के आधार...

admin

Read Previous

सत्ता के अभाव में संस्कार और होश खो चुकी कांग्रेस देश के लिए बड़ा खतरा : तुहिन सिन्हा

Read Next

मणिपुर मां भारती के मुकुट पर सजा मुकुट रत्न है : पीएम नरेंद्र मोदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com