हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे: कांग्रेस सांसद मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और हम उनके सिपाही हैं। जब तक हमारी रगों में खून बहेगा, हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे।

कांग्रेस सांसद मनोज कुमार का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चुनावों में कथित ‘वोट चोरी’ के समर्थन में पेश किए गए दस्तावेजों पर विवाद हो रहा है। भाजपा ने दावा किया है कि ये दस्तावेज म्यांमार में तैयार किए गए थे।

आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद ने कहा कि हम संविधान के रक्षक हैं। हम अपने नेता के सिपाही हैं। राहुल गांधी ने हमेशा संविधान की रक्षा की बात की है। हम उनके साथ खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। इस विचारधारा के लिए, संविधान की रक्षा के लिए, राष्ट्र और लोकतंत्र को बचाने के लिए हम अपनी आवाज उठाते रहेंगे, लड़ते रहेंगे और कभी पीछे नहीं हटेंगे। चाहे परिणाम कुछ भी हो, सत्ता पक्ष भले ही हम पर कितने भी आरोप लगाए, हम पीछे नहीं हटेंगे।’

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह सरकार और क्रिकेट बोर्ड का फैसला है, जिस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। खेल हमें एकता का संदेश देता है, जहां सभी जाति और संप्रदाय के लोग एक साथ खेलते हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमारे देश में निर्दोष लोगों की हत्या की, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज है। पाकिस्तान पर लगा यह कलंक कभी नहीं भुलाया जा सकता। हम इसे बार-बार दोहराएंगे।

उन्होंने पीएम मोदी की ओर से संघ की तारीफ किए जाने पर कहा कि दरभंगा में पीएम मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद बिहार बंद का आह्वान किया गया। इस बंद में संघ के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। लेकिन, हमने कभी नहीं देखा कि आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने दलितों या पिछड़े वर्गों की आवाज उठाई हो। इसके लिए एक भी उदाहरण हमारे सामने नहीं है। देश की भलाई इसी में है कि हम धर्म और जाति से ऊपर उठें।

–आईएएनएस

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

admin

Read Previous

पार्षद पति, सरपंच पति जैसी प्रथाओं को खत्म कर महिलाएं अपना हक लें: सिंधिया

Read Next

ट्रेड डील को लेकर भारत और अमेरिका के बीच बातचीत सही ट्रैक पर, पहला चरण नवंबर तक हो सकता है फाइनल : पीयूष गोयल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com