नेता होने का मतलब यह नहीं है कि आप किसी को कार से कुचल दें: यूपी भाजपा अध्यक्ष

लखनऊ,: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि एक राजनीतिक नेता होने का मतलब यह नहीं है कि किसी को भी कार से कुचल दिया जाए। यह पहली बार है जब भाजपा के किसी नेता ने लखीमपुर की घटना के खिलाफ आवाज उठाई है जिसमें एक एसयूवी (स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल) द्वारा चार किसानों सहित 9 लोगों को कथित रूप से कुचल दिया गया था।

यूपी भाजपा प्रमुख रविवार शाम लखनऊ में पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे की राज्य कार्यकारिणी के उद्घाटन सत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “आचरण के आधार पर चुनाव में जीत होनी चाहिए। राजनीति आपके समाज, आपके देश की सेवा करने के लिए है। इसमें कोई जाति और धर्म शामिल नहीं है। एक राजनीतिक नेता होने का मतलब यह नहीं है कि आप लूट रहे हैं। इसका मतलब यह भी नहीं है कि आप अपने फॉर्च्यूनर से किसी को भी कुचल दें। हम इस पार्टी में गरीबों की सेवा करने के लिए हैं। राजनीति कोई पार्ट-टाईम नौकरी नहीं है।”

स्वतंत्र देव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की और कहा, “गरीब पृष्ठभूमि के दो व्यक्ति भारत के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए बैंक खाते खोले। इन दोनों ने राज्य में सात लाख घरों का निर्माण किया। क्या किसी ने वोट और धर्म के बारे में पूछा? मोदी के नेतृत्व में कोरोना के टीके दूसरे देशों में भेजे जा रहे हैं। गैस, बिजली कनेक्शन और शौचालय के माध्यम से लोगों का जीवन बदल रहा है।”

–आईएएनएस

ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता, जिनपिंग-ट्रंप इस पर सहमत : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन । बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात पर सहमत हो गए हैं कि ईरान को परमाणु हथियार संपन्न होने की इजाजत...

ईटीजीई की ट्रंप से अपील, ‘जिनपिंग के सामने उठाएं ईस्ट तुर्किस्तान और तिब्बत का मुद्दा’

वाशिंगटन । ईस्ट तुर्किस्तान गवर्नमेंट-इन-एक्साइल (ईटीजीई) और ईस्ट तुर्किस्तान नेशनल मूवमेंट (ईटीएनएम) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की है कि वे बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग...

इजरायल ने ईरान संघर्ष के दौरान यूएई को आयरन डोम बैटरी भेजी: अमेरिकी राजदूत

तेल अवीव । संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने माना कि इजरायल ने यूएई को अपनी सुरक्षा पुख्ता करने के लिए आयरन डोम” मिसाइल रक्षा प्रणाली की बैटरियां...

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

तेहरान । ईरान ने ताजा हालात को लेकर बातचीत करने के लिए अमेरिका को अपना नया ड्राफ्ट भेज दिया है। तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस नए ड्राफ्ट में ईरान...

ईरानी अधिकारी का अमेरिका को चेतावनी, ‘ईरान का संयम खत्म, यूएस के खिलाफ जा रहा समय’

तेहरान । एक तरफ होर्मुज स्ट्रेट में ईरान और अमेरिकी तेल टैंकरों-जहाजों पर हमले जारी हैं, वहीं दूसरी तरफ दोनों देशों के बीच धमकियों और चेतावनियों का सिलसिला भी चल...

ईरानी टैंकरों पर अमेरिकी हमलों के बाद आईआरजीसी की चेतावनी- ‘यूएस मिलिट्री सेंटर पर होगा हम

  तेहरान:। होर्मुज स्ट्रेट में तनाव एक बार फिर से बढ़ा हुआ है। अमेरिका और ईरान की तरफ से टैकरों पर हमले जारी हैं। ताजा मामले में अमेरिका ने ईरानी...

राष्ट्रपति ट्रंप और शी की मुलाकात से पहले अमेरिका का एक्शन, ईरान से संबंधों को लेकर चीनी कंपनियों पर लगाया बैन

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महीने चीन के दौरे पर जाएंगे, जहां वह प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। ट्रंप के चीन दौरे से पहले अमेरिका में...

इजरायल का दावा, ‘हमले में हिज्बुल्लाह के रदवान यूनिट कमांडर समेत दो शीर्ष अफसरों की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि बेरूत पर किए गए हवाई हमले में हिज्बुल्लाह की रदवान यूनिट के कमांडर की मौत हो गई। वहीं गाजा में...

अमेरिका-इजरायल की कार्रवाई ‘अवैध’, चीन ने किया ईरान का समर्थन

बीजिंग । चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई को “अवैध” करार देते हुए क्षेत्र में तत्काल संघर्ष विराम की जरूरत...

ईरान के फुजैराह हमले में 3 भारतीय घायल, विदेश मंत्रालय ने की तुरंत हमले रोकने की मांग

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर हुए हमलों की निंदा की, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए। साथ ही तुरंत नागरिकों और नागरिक ढांचों...

बंगाल में ममता ने निर्ममता की कीमत चुकाई : मोहन यादव

भोपाल । पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि बंगाल में ममता बनर्जी ने अपनी निर्ममता की...

‘बिहार की जीत ने बंगाल का रास्ता खोला’, पीएम मोदी का पुराना बयान वायरल

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बयान में उन्होंने...

editors

Read Previous

23 दिसंबर को वाराणसी में और परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Read Next

मिस वर्ल्ड 2021 को अस्थायी रूप से किया गया स्थगित

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com