नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी का प्रस्तावित दौरा, ड्रोन फैक्ट्री का कर सकते हैं निरीक्षण

नोएडा । उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी नोएडा इस सप्ताहांत एक बड़े आयोजन का गवाह बन सकती है। शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा के दौरे पर रह सकते हैं।

इस दौरान दोनों नेता फेज-2 स्थित ड्रोन निर्माण करने वाली एक प्रमुख फैक्ट्री का निरीक्षण कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह कंपनी डिफेंस सेक्टर से जुड़े अत्याधुनिक प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है, जो देश की रक्षा क्षमताओं को नई ऊंचाई देने में सहायक साबित हो रहे हैं। ड्रोन तकनीक आज के समय में रक्षा क्षेत्र के साथ-साथ निगरानी और अन्य औद्योगिक उपयोगों में भी बेहद अहम मानी जाती है। ऐसे में इस दौरे को उद्योग और रक्षा क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री कंपनी की उत्पादन क्षमता, नवीनतम तकनीक और आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी लेंगे। इसके अलावा, यहां कार्यरत इंजीनियरों और विशेषज्ञों से भी मुलाकात की संभावना है। इसके साथ ही, नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी प्रस्तावित है।

इस बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों, बुनियादी ढांचे की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। खासतौर पर “यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025” की तैयारियों पर जोर दिया जाएगा, जो 25 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित होने जा रहा है। यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश की उद्योग जगत में संभावनाओं और निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करने का बड़ा मंच माना जा रहा है।

पिछले वर्ष आयोजित हुए पहले संस्करण को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली थी। इस बार उम्मीद की जा रही है कि इसमें और भी ज्यादा विदेशी और घरेलू कंपनियां हिस्सा लेंगी। व्यापार और निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण करार भी इस शो के दौरान हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस आयोजन को राज्य की औद्योगिक छवि को मजबूत करने का अहम अवसर मानते हैं। कुल मिलाकर, रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल एक फैक्ट्री निरीक्षण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह नोएडा और पूरे प्रदेश की औद्योगिक तथा रणनीतिक योजनाओं को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।

–आईएएनएस

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले हफ्ते जर्मनी के दौरे पर जाएंगे, रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर होगी चर्चा

नई दिल्ली । भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जर्मनी जाएंगे। रक्षा मंत्री इस दौरे पर दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को और मजबूत...

विपक्षी सांसद बोले, महिला आरक्षण संशोधन बिल पर देश को गुमराह कर रही है केंद्र सरकार

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पारित न होने पर विपक्ष ने सरकार पर महिलाओं के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। विपक्षी सांसदों का कहना...

नारी को नारा बनाकर भ्रम फैलाना चाहती थी भाजपा, विपक्ष ने रोका खेल : अखिलेश यादव

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं...

‘विपक्ष को 2029 में महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा’, संविधान संशोधन बिल गिरने पर अमित शाह

नई दिल्ली । लोकसभा में शुक्रवार को संविधान का 131वां संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका। मतदान के दौरान बिल के पक्ष में 298 सांसदों ने वोट किया, जबकि 230...

ट्रंप ने दिल्ली के एलजी तरनजीत संधू को दी बधाई, भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को सराहा

वाशिंगटन । पूर्व आईएफएस अधिकारी तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए उपराज्यपाल होंगे। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक पोस्ट शेयर किया,...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है: सीएम सम्राट चौधरी

पटना | बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया...

महिला आरक्षण बिल के साथ परिसीमन जोड़ना पश्चिम बंगाल को बांटने की साजिश: सीएम ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण संशोधन बिल से जुड़े...

मुस्लिम महिलाओं के समान उत्तराधिकार अधिकारों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के उत्तराधिकार अधिकारों से जुड़े एक अहम मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह मामला शरीयत आधारित...

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने स्मार्ट गवर्नेंस के लिए 4 डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए

इंफाल । मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने गुरुवार को राज्य में शासन और सेवा वितरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चार डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए। मुख्यमंत्री कार्यालय...

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के सांसदों ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल, कहा-पहले जनगणना कराएं फिर परिसीमन

नई दिल्ली । नारी वंदन शक्ति अधिनियम और प्रस्तावित परिसीमन को लेकर संसद के भीतर और बाहर सियासी घमासान तेज हो गया है। एक ओर जहां सत्ता पक्ष इसे ऐतिहासिक...

टीसीएस विवाद के बाद, इन्फोसिस ने पुणे ऑफिस में उत्पीड़न को लेकर सोशल मीडिया पर लगे आरोपों को खारिज किया

नई दिल्ली । टीसीएस के नासिक ऑफिस में महिलाओं के शोषण को लेकर लगे आरोपों के बाद, आईटी कंपनी इन्फोसिस ने सोशल मीडिया पर लगे उन आरोपों को खारिज दिया...

पीएम मोदी ने की ऑस्ट्रियाई चांसलर से बात, व्यापार, निवेश और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर सहयोग बढ़ाने पर फोकस

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर ने गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में एक द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में...

admin

Read Previous

हरियाणा में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपए, सीएम सैनी का ऐलान- 25 सितंबर से शुरू होगी ‘लाडो लक्ष्मी’ योजना

Read Next

‘उफ्फ ये सियापा’ का पहला गाना ‘दिल परिंदा’ रिलीज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com