टोक्यो पहुंचे दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली, जापानी प्रधानमंत्री इशिबा से करेंगे शिखर वार्ता

टोक्यो । दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग शनिवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे, जहां वे जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ शिखर वार्ता में हिस्सा लेंगे। इस वार्ता का उद्देश्य टोक्यो के साथ सहयोग बढ़ाना है।

यह वार्ता ली की वाशिंगटन यात्रा से पहले हो रही है, जहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ महत्वपूर्ण शिखर वार्ता करेंगे। किसी दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति के लिए वाशिंगटन को पहली विदेश यात्रा के रूप में चुनना असामान्य है, क्योंकि अब तक के इतिहास में वे आमतौर पर अपने प्रमुख रक्षा सहयोगी अमेरिका को प्राथमिकता देते हैं।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ली और इशिबा की यह दूसरी व्यक्तिगत मुलाकात है; इससे पहले दोनों कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन (जून) के दौरान मिल चुके थे।

ली ने चार जापानी समाचार अखबारों (असाही शिंबुन, मैनिची शिंबुन, निक्केई और सांकेई शिंबुन) को दिए इंटरव्यू में जापान के साथ सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने की इच्छा जताई है।

ली ने अपनी टोक्यो यात्रा को भविष्य से संबंधित नींव मजबूत करने का अवसर बताया। इस साल दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 60 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, “कोरिया-जापान संबंधों में एक साथ टकराव, सहयोग और आपसी सहिष्णुता के पहलू शामिल हैं। महत्वपूर्ण यह है कि अधिक से अधिक पारस्परिक लाभकारी तत्वों की पहचान की जाए। कुछ नकारात्मक पहलुओं के कारण लाभकारी तत्वों को छोड़ने की आवश्यकता नहीं है।”

रविवार को ली जापानी सांसदों से मुलाकात करेंगे और इसके बाद वाशिंगटन के लिए रवाना होंगे, जहां वे सोमवार को ट्रंप से वार्ता करेंगे।

जून में पदभार ग्रहण करने वाले ली, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए व्यापार समझौते के बाद ट्रंप के साथ पहली शिखर वार्ता करेंगे। इस समझौते में दक्षिण कोरियाई सामानों पर प्रस्तावित 25 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 15 प्रतिशत करने पर सहमति बनी है, जिसके बदले में बड़े निवेश और बाजार खोलने का वादा किया गया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वाई सुंग-लाक ने कहा कि ली और ट्रंप व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान ‘गठबंधन आधुनिकीकरण’ के प्रयासों पर चर्चा करेंगे। इसका उद्देश्य सोल और वाशिंगटन के बीच संयुक्त रक्षा स्थिति को मजबूत करना है।

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका, चीन की बढ़ती आक्रामकता को रोकने पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘आधुनिकीकरण’ के नाम पर सोल के साथ गठबंधन को समायोजित करने की कोशिश कर रहा है और इस दौरान कोरिया में अमेरिकी सैनिकों की संख्या में कटौती पर चर्चा हो सकती है।

–आईएएनएस

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की...

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद । वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के...

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण: ईरानी राजनयिक

मुंबई । मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का...

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

आईडीएफ का दावा: गाजा में हमास नौसैनिक कमांडर यूनुस अलियान ढेर, बड़े हमले की साजिश नाकाम

नई द‍िल्‍ली । इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमले में हमास की उत्तरी गाजा ब्रिगेड के नौसैनिक दस्ते के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान के खात्मे का दावा क‍िया है।...

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

admin

Read Previous

यूनुस शासन मीडिया का गला घोंटने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रहा है : अवामी लीग

Read Next

व्लादिमीर पुतिन का दावा, ‘रूस की परमाणु पनडुब्बियों को विदेशी रडार ट्रैक नहीं कर सकते’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com