हिलेरी क्लिंटन इस ‘शर्त’ पर करेंगी नोबेल शांति पुरस्कार के लिए डोनाल्ड ट्रंंप का समर्थन

नई दिल्ली । अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने चौंकाने वाला ऐलान किया है। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की वकालत की है! लेकिन एक शर्त के साथ। उन्होंने कहा है कि अगर वे यूक्रेन के किसी भी क्षेत्र को बिना रूस को सौंपे सीजफायर करा देते हैं तो बेझिझक उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट कर देंगी।

हिलेरी क्लिंटन ने यह टिप्पणी अलास्का के एंकोरेज में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की महत्वपूर्ण बैठक से कुछ घंटे पहले ‘रेजिंग मॉडरेट्स’ में बात करते हुए कही।

उन्होंने कहा, “अगर ट्रंप वास्तव में इस भयानक युद्ध का अंत यूक्रेन की भौगोलिक स्थिति में बिना बदलाव के करा सकें तो निश्चित तौर पर उनका नाम मैं नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित कर सकती हूं।”

क्लिंटन ने कहा कि ट्रंप किसी मित्र से नहीं बल्कि ऐसे विरोधी से मिल रहे हैं, जो अमेरिका और पश्चिमी गठबंधन का विनाश देखना चाहता है।

हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप एक दूसरे के राजनीतिक प्रतिद्वंदी रहे हैं। दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से शुरू हुई थी। उस चुनाव में ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को हराया था। उस चुनाव प्रचार के दौरान क्लिंटन ने पुतिन जैसे सत्तावादी नेताओं के प्रति ट्रंप की प्रशंसा की खासी निंदा की थी।

ट्रंप ने भी चुनाव प्रचार के दौरान क्लिंटन का मजाक उड़ाया था और विदेश मंत्री के रूप में उनके कार्य पर सवाल उठाए थे।

राजनीतिक मतभेद के बावजूद हिलेरी क्लिटंन का रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने की स्थिति में ट्रंप को नोबेल के लिए समर्थन का वादा दिखाता है कि इसमें वह अमेरिका की जीत देखती हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को शीघ्र समाप्त करने का वादा किया है।

हालांकि, विश्लेषकों का कहना है कि युद्ध समाप्त करने की रूस की शर्त यूक्रेन के कुछ क्षेत्रों पर दावा और पश्चिमी प्रतिबंधों की समाप्ति है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने किसी भी क्षेत्रीय रियायत को दृढ़ता से अस्वीकार कर दिया है। ऐसे में रूस-यूक्रेन संघर्ष विराम आसान नहीं होने वाला है।

शुक्रवार को अलास्का में हुए शिखर सम्मेलन के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही और हम यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के करीब पहुंच गए हैं। लेकिन, तत्काल युद्धविराम की घोषणा नहीं की गई।

फॉक्स न्यूज से बातचीत में ट्र्ंप ने किसी ठोस समझौते से इनकार करते हुए कहा कि हमारी बैठक बहुत अच्छी रही।

ट्रंप ने कहा कि वह बैठक से संबंधित बातचीत की चर्चा यूरोपीय नेताओं से भी करेंगे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी बैठक को रचनात्मक और सम्मानजनक बताया।

–आईएएनएस

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, 48 घंटों में होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर पावर प्लांट्स पर करेंगे हमला

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका...

डिमोना और अराद में ईरान के हमले के बाद पीएम नेतन्याहू ने लिया स्थिति का जायजा, जरूरी मदद का दिया निर्देश

तेल अवीव । ईरान ने इजरायल के परमाणु ठिकाने पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में बड़ा मिसाइल...

श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, बस सेवाएं प्रभावित

कोलंबो । श्रीलंका की सरकारी स्वामित्व वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने ईंधन की कीमतों में संशोधन की घोषणा की। ऑटो डीजल, पेट्रोल और केरोसिन सहित सभी ईंधन उत्पादों की कीमतों...

फ्लोरिडा में यूक्रेन-यूएस के वार्ताकारों की बैठक, एनएसडीसी सचिव बोले- ‘मुख्य मुद्दों’ पर हुई चर्चा

फ्लोरिडा । यूक्रेन-यूएस के प्रतिनिधिमंडल ने फ्लोरिडा राज्य में हुई नई बातचीत में "खास मुद्दों" और यूक्रेन संकट को सुलझाने के अगले कदमों पर चर्चा की। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा...

रॉबर्ट मुलर : आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिकी संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाली शख्सियत

वॉशिंगटन । फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट एस. मुलर III को एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जा रहा है जिनका व्यक्तित्व शांत था लेकिन...

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री

मॉस्को । रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूसी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ग्लोबल एनर्जी मार्केट में अपना दबदबा बनाने की नीति अपना रहा...

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की...

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद । वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के...

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण: ईरानी राजनयिक

मुंबई । मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का...

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

admin

Read Previous

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में फ्लैश फ्लड, 300 से ज्यादा की गई जान

Read Next

अलास्का में पुतिन के साथ बैठक के बाद वाशिंगटन लौटे डोनाल्ड ट्रंप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com