दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मिली गर्मी और प्रदूषण से राहत

नई दिल्ली मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में हुई भारी बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दी। रुक-रुक कर हुई बारिश और बादल छाए रहने से न सिर्फ तापमान में गिरावट आई, बल्कि हवा की गुणवत्ता (एक्यूआई) में भी काफी सुधार देखने को मिला है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, इस तरह का सुहावना मौसम आगामी सप्ताह तक बना रहेगा। 29 जुलाई से 3 अगस्त तक आसमान अधिकतर समय बादलों से घिरा रहेगा और कई इलाकों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 और 30 जुलाई को “मध्यम बारिश” होगी, जबकि 31 जुलाई से 1 अगस्त तक “गरज के साथ बारिश” हो सकती है। 2 और 3 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें जारी रहने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और विभिन्न राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई “संतोषजनक” श्रेणी में आ गया है।

मंगलवार को अलीपुर (84), अशोक विहार (88), आईटीओ (99), नरेला (88), आईजीआई एयरपोर्ट (82), और चांदनी चौक (69) जैसे क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया।

हालांकि, जहांगीरपुरी (156), मुंडका (135), और द्वारका सेक्टर-8 (105) जैसे कुछ इलाकों में एक्यूआई अभी भी “मध्यम” श्रेणी में है।

नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 97, सेक्टर-62 में 61 और ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में 57 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम (63), संजय नगर (93), और वसुंधरा (83) में भी हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया।

बारिश और ठंडी हवाओं ने न केवल गर्मी और उमस से राहत दी है, बल्कि हवा प्रदूषण की लगातार बनी रहने वाली समस्या से भी अस्थायी राहत दिलाई है। हालांकि, बारिश के कारण कई जगह सड़कों पर पर्याप्त जल निकासी नहीं होने के चलते जलभराव और जाम जैसी समस्याएं भी देखने के लिए मिल रही हैं।

आईएएनएस

बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को हर महीने तीन हजार’, भाजपा की घोषणा से प्रसन्न दिखीं आधी आबादी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा ने शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र में महिलाओं...

उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान पूरा, 13.39 करोड़ पहुंची मतदाताओं की संख्या

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस व्यापक अभियान के बाद...

गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला, बोले-पचपदरा रिफाइनरी में देरी से विकास और रोजगार प्रभावित

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस परियोजना को संभालने के तरीके की आलोचना...

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पांच तस्कर गिरफ़्तार, नशीला पदार्थ जब्त

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में नशीला...

बंगाल चुनाव: कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर हिंदू महासभा पहुंची सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग

नई दिल्ली । अखिलेश भारतीय हिंदू महासभा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। संगठन की ओर से दायर जनहित...

बिहार: भागलपुर-सह-बक्सर सीट पर विधान परिषद उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा, मतदान 12 मई को

पटना । बिहार विधान परिषद की भागलपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की खाली सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग ने विज्ञप्ति में...

अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव: युद्ध खत्म करने की शर्तें तय

तेहरान । ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ दो हफ्ते का सीजफायर युद्ध के खत्म होने का संकेत नहीं है, क्योंकि उसके...

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्रिश्चियन मिशेल को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने रिहाई की याचिका खारिज की

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की रिहाई से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है।...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

ईरान पर हमला टलने के बाद बोले शिया नेता, ’40 दिन बाद हुई हक की जीत, झुके अमेरिका और इजरायल’

लखनऊ । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए टालने की घोषणा और तेहरान द्वारा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को...

admin

Read Previous

हमारी बहनों का सुहाग उजड़ा और आप पाकिस्तान के साथ क्रिकेट रहे हैं : इमरान मसूद

Read Next

अमित शाह का आरोप, कहा- ‘नेहरू ने अक्साई चिन का 30 हजार वर्ग किमी का हिस्सा चीन को दिया’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com