कांग्रेस हारने के बाद हर बार सिर्फ आरोप लगाती है : शाहनवाज हुसैन

मेरठ । लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि जब वे जीतते हैं, तब तो उनके लिए सब ठीक रहता है और जब हारते हैं तो सिर्फ आरोप लगाते हैं।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “कहीं भी वोट चोरी जैसा कुछ नहीं होता। जब वे कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल, रायबरेली और वायनाड जीत गए, तब वोट चोरी नहीं हुई। लेकिन जब महाराष्ट्र-हरियाणा में हार मिली और दिल्ली में जीरो पर आउट हो गए, तो वोट चोरी की बात कर रहे हैं। बिहार में लगातार 20 साल से हमारी सरकार है और आगे भी एनडीए की सरकार बनेगी।”

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद अखिलेश यादव के मस्जिद में सांसदों के साथ कथित तौर पर मीटिंग करने को लेकर शाहनवाज हुसैन ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मस्जिद इबादत की जगह है। मैं मस्जिद इबादत करने और जुमे की नमाज करने आता हूं। यह सियासत की जगह नहीं है। यहां सियासत से बचना चाहिए। अगर मीटिंग करनी है, तो बहुत सी जगह हो सकती है। मस्जिद में इमाम ही सब कुछ होते हैं। इसलिए सियासत की इमामत अलग और मस्जिद की इमामत अलग है।”

उन्होंने बिहार में एनडीए सरकार बनने का दावा करते हुए कहा, “लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाना बहुत बड़ी बात है। सभी जानते हैं कि जवाहरलाल नेहरू के बाद पीएम नरेंद्र मोदी दूसरे सर्वाधिक अवधि तक कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ा है। पीएम नरेंद्र मोदी के नाम लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बना है। हम सभी दुआ करते हैं कि वे लंबी उम्र तक देश के पीएम बने रहें।”

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे कर लिए। इस तरह उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 तक लगातार 4,077 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के रिकॉर्ड को तोड़ा। उनकी इस उपलब्धि पर भाजपा नेता बहुत उत्साहित हैं।

आईएएनएस

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी शुभम खैरनार को 6 जून तक न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा में धांधली मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार की रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को सीबीआई ने उसे दिल्ली की...

ट्विशा शर्मा केस: दोबारा पोस्टमार्टम के बाद शाम 5 बजे भोपाल में होगा शव का अंतिम संस्कार

भोपाल । ट्विशा शर्मा की कथित तौर पर आत्महत्या के 13 दिन बाद रविवार को शाम 5 बजे भदभदा विश्राम घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एम्स दिल्ली...

तमिलनाडु में एआईएडीएमके को एक और झटका, पूर्व सांसद वेणुगोपाल ने पार्टी छोड़ी

चेन्नई । एआईएडीएमके को रविवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब तिरुवल्लूर से दो बार के सांसद डॉ. पी. वेणुगोपाल ने पार्टी से अपने इस्तीफे की घोषणा की। वेणुगोपाल...

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली । देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर...

पेपर लीक विवाद के बीच दोबारा होगी नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा, एनटीए ने जारी की डेट

नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख 21 जून 2026 तय...

जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो हर क्षेत्र पर पड़ता है इसका असर : मनोज झा

नई दिल्ली । पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा, केरल की राजनीति और कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।...

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी धनंजय लोखंडे को 6 दिन की सीबीआई कस्टडी

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी धनंजय लोखंडे को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 6 दिनों की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया...

पटना में बाइक सवार दो बदमाशों ने आरजेडी विधायक के भाई की सोने की चेन छीनी

पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक राहुल कुमार के भाई शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में चेन छीनने की घटना का शिकार हो गए, जब बाइक पर...

नीट पेपर लीक मामले पर बोले आरपी सिंह, निष्पक्ष जांच कराके दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा के प्रवक्ता आरपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि सीबीआई...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

तमिलनाडु में विजय ने हासिल किया विश्वास मत, 144 विधायकों का मिला साथ

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार पास हो गई है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया। सीएम को 144 विधायकों का...

admin

Read Previous

एसआईआर का मुद्दा गंभीर, चर्चा से बच रही सरकार: नासिर हुसैन

Read Next

भारत को मालदीव का सबसे भरोसेमंद मित्र होने पर गर्व : पीएम मोदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com